Close Menu
hasdeodharacg.comhasdeodharacg.com
  • होम
  • देश – विदेश
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • खेल
  • उद्योग
  • अन्य

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

माँ मड़वारानी के आशीर्वाद से ‘समाचार मित्र’ ने डिजिटल दुनिया में रखा कदम, लॉन्च हुआ ऑफिशियल मोबाइल ऐप

13/10/2026

सिवनी के 5 वूशु खिलाड़ियों का राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयन, गांव का नाम करेंगे रोशन

13/10/2026

10/10/2026
Facebook X (Twitter) Instagram
hasdeodharacg.comhasdeodharacg.com
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश – विदेश
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • खेल
  • उद्योग
  • अन्य
hasdeodharacg.comhasdeodharacg.com
Home»कोरबा»ब्रेकिंग न्यूज़ | ख़ौफ़नाक तांडव का दर्दनाक अंजाम: नहीं बचा ASI का बेटा, 6 दिन बाद भी कोरबा पुलिस के हाथ खाली
कोरबा

ब्रेकिंग न्यूज़ | ख़ौफ़नाक तांडव का दर्दनाक अंजाम: नहीं बचा ASI का बेटा, 6 दिन बाद भी कोरबा पुलिस के हाथ खाली

Rahul RathoreBy Rahul Rathore13/06/2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
हाइलाइट्स
 

पुलिस विभाग में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (ASI) के इकलौते घायल पुत्र चंद्रमणि ने इलाज के दौरान तोड़ा दम।

हत्या में तब्दील मामला: घटना के 6वें दिन रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर में हुई मौत, परिजनों और समाज में भारी आक्रोश।

डीजल चोरों से तार: कोयलांचल क्षेत्र के डीजल चोर गिरोह से जुड़ रहे हैं वारदात के तार; पुलिस की भूमिका पर भी उठ रहे सवाल।

पत्रकार का अपहरण व लूट: गवाह पत्रकार को पिस्टल की नोक पर अगवा कर 25-30 लोगों ने पीटा, नगदी और सोना लूटा।

कोरबा। जिला पुलिस विभाग में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (ASI) रामनारायण रात्रे के युवा और इकलौते पुत्र चंद्रमणि उर्फ दादू की इलाज के दौरान दर्दनाक मौत हो गई है। 6-7 जून की दरमियानी रात बुधवारी बायपास मार्ग पर बोलेरो से कुचलकर चंद्रमणि की हत्या का प्रयास किया गया था। गंभीर रूप से घायल चंद्रमणि ने रायपुर के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। इस दुखद खबर के बाद से परिजनों सहित सामाजिक जनों में आक्रोश मिश्रित शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

आक्रोश इस बात को लेकर भी है कि घटना के छह दिन बीत जाने के बाद भी अब तक एक भी हमलावर की अधिकृत या पुष्ट तौर पर गिरफ्तारी नहीं दिखाई गई है। हालांकि, घायल की मौत के बाद अब महकमा हरकत में आया है और यह मामला अब हत्या में तब्दील हो गया है। सूत्रों के अनुसार, दो संदेही आरोपियों को हिरासत में लिए जाने की खबर है।

गवाह पत्रकार का अपहरण, मारपीट और डकैती

घटनाक्रम के अनुसार, चंद्रमणि को बुरी तरह से टक्कर मारकर भाग रही बोलेरो का पीछा घटनास्थल पर मौजूद उसके मित्र व युवा पत्रकार अरविंद राठौर और साथी साहिल निर्मलकर ने स्कूटी से किया। जब दोनों बलगी मार्ग पर पहुंचे, तो वेन्यू कार और मोटरसाइकिल सवार अज्ञात लोगों ने उनका पीछा शुरू कर दिया।

हमलावरों ने अरविंद राठौर को सड़क पर गिराया और वेन्यू कार (क्रमांक CG12, BG 8276) में जबरन अगवा कर बलगी मोड़ के पास ले गए। वहां 25 से 30 लोगों ने मिलकर पत्रकार अरविंद के साथ बेरहमी से मारपीट की। आरोपियों ने कनपटी पर पिस्टलनुमा हथियार रखकर दो राउंड हवाई फायर भी किया। इतना ही नहीं, अरविंद के पास मौजूद ₹1 लाख नगद, आईफोन, सोने की अंगूठी और सोने की चैन भी लूट ली गई। घटना के तीन दिन बाद उक्त वेन्यू कार लावारिस हालत में बरामद हुई और बाद में अरविंद का मोबाइल बांकीमोंगरा थाने में जमा कराया गया।

डीजल चोरों से जुड़ रहे तार, पुलिस की भूमिका पर सवाल

इस पूरे मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। पीड़ित पत्रकार अरविंद राठौर ने घटना के दूसरे दिन ही एक आरोपी का हुलिया और पहचान पुलिस को बता दी थी, लेकिन इसके बावजूद पुलिस के हाथ खाली रहे।

सूत्रों का दावा: इस पूरे खूनी खेल में जो भी नाम सामने आ रहे हैं, वे कोयलांचल के बांकीमोंगरा, कुसमुंडा, गेवरा-दीपका क्षेत्र से वास्ता रखते हैं और इन सभी के तार क्षेत्र में सक्रिय डीजल चोर गिरोह से जुड़े हुए हैं।

इसके साथ ही, पत्रकार के अपहरण और डकैती के संदेही आरोपियों के साथ मेलजोल को लेकर बांकीमोंगरा थाना प्रभारी (TI) और कुछ स्टाफ की भूमिका भी सवालों के घेरे में आ गई है।

साइबर टीम और आधुनिक संसाधन भी फेल?

यह बेहद चौंकाने वाला और चुनौतीपूर्ण है कि आधुनिक संसाधनों से लैस कोरबा पुलिस और उसकी साइबर टीम घटना की रात दोनों क्राइम सीन और उसके बीच सक्रिय मोबाइल नंबरों का टावर डंप विश्लेषण (Tower Dump Analysis) कर के भी आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है।

जिस तरह से पुलिस अधिकारी पिछले 6 दिनों से इस मामले में कुछ भी खुलकर बोलने से बच रहे हैं, उससे आम जनता के बीच अब यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या इस हाई-प्रोफाइल मामले में लीपापोती करने की कोशिश की जा रही है? सबसे बड़ा और गंभीर सवाल यह है कि जब एक खाकी वर्दी वाले (ASI) का इकलौता बेटा सुरक्षित नहीं है और पुलिस अपने ही सहकर्मी के बेटे के हत्यारों को बेनकाब करने में इतना विलंब कर रही है, तो आम जनता की सुरक्षा का क्या होगा?

Rahul Rathore

7974214821

#chhattisgarhnews #CoalBeltMafia #JusticeForChandramani #KorbaCrime #PoliceInaction
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

माँ मड़वारानी के आशीर्वाद से ‘समाचार मित्र’ ने डिजिटल दुनिया में रखा कदम, लॉन्च हुआ ऑफिशियल मोबाइल ऐप

13/10/2026

10/10/2026

कोरबा: विकास कार्यों के लिए जनपद सदस्यों ने खोला मोर्चा, डीएमएफ से मांगे 25-25 लाख रुपये; शासी परिषद में प्रतिनिधित्व की भी रखी मांग

07/10/2026
Top Posts

बम्हनीडीह: पिपरदा-सोठी में अवैध ईसाई प्रचार की सूचना पर हंगामा, पुलिस ने बाहरी पास्टरों को लिया हिरासत में

24/02/2026728

सक्ती में सनसनीखेज अंधा कत्ल: प्रेम प्रसंग में पत्नी ने पति के साथ मिलकर रची थी खूनी साजिश, ₹4 लाख की सुपारी देकर कराई गई थी पूर्णिमा की हत्या, 9 आरोपी गिरफ्तार

01/07/2026649

​सारागांव में क्रिकेट का महाकुंभ: 20 मार्च से शुरू होगी बी.डी.एम. ट्रॉफी रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता

24/02/2026534

कोरबा में रूह काँपने वाली वारदात: पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, कटा सिर लेकर बैठा रहा हत्यारा

23/04/2026498
Don't Miss
कोरबा

माँ मड़वारानी के आशीर्वाद से ‘समाचार मित्र’ ने डिजिटल दुनिया में रखा कदम, लॉन्च हुआ ऑफिशियल मोबाइल ऐप

By Rahul Rathore13/10/202614

कोरबा। छत्तीसगढ़ में डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा देने की पहल करते हुए पिछले 5…

सिवनी के 5 वूशु खिलाड़ियों का राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयन, गांव का नाम करेंगे रोशन

13/10/2026

10/10/2026

SGFI राज्यस्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता: सिवनी (चांपा) के तीन खिलाड़ियों का हुआ चयन, बिलासपुर संभाग का करेंगे प्रतिनिधित्व

09/10/2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor Name: Rahul Rathore
Address: Korba (Chhattisgarh)
Mobile: +91 7974214821
Email: Hasdeodharacg@gmail.com

Facebook X (Twitter) WhatsApp
Our Picks

माँ मड़वारानी के आशीर्वाद से ‘समाचार मित्र’ ने डिजिटल दुनिया में रखा कदम, लॉन्च हुआ ऑफिशियल मोबाइल ऐप

13/10/2026

सिवनी के 5 वूशु खिलाड़ियों का राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयन, गांव का नाम करेंगे रोशन

13/10/2026

10/10/2026
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
© 2026 Hasdeo Dhara CG . Designed by Nimble Technology.
  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.