सिवनी-चांपा / जांजगीर-चांपा:
छत्तीसगढ़ वूशु संघ के महासचिव श्री डी. कुंडिया के कुशल मार्गदर्शन में जिला जांजगीर-चांपा वूशु संघ द्वारा आगामी राष्ट्रीय वूशु चैंपियनशिप एवं ‘खेलो इंडिया अस्मिता वूशु सिटी लीग’ के लिए खिलाड़ियों का विशेष व नियमित अभ्यास शिविर आयोजित किया जा रहा है।
इस प्रशिक्षण शिविर में सिवनी और चांपा क्षेत्र के खिलाड़ी आगामी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन और पदक जीतने के संकल्प के साथ सुबह-शाम कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
तकनीक और चपलता पर विशेष ध्यान
प्रतियोगिता के प्रमुख वर्गों—’सांशु’ (फाइट) और ‘ताओलू’ (फॉर्म्स/डेमोंस्ट्रेशन)—में पदक हासिल करने के उद्देश्य से मुख्य कोच गुलाब चंद यादव (जिला सचिव), प्रीतम दास महंत (जिला अध्यक्ष) तथा प्रशिक्षक ममता देवांगन व केशव बरेठ खिलाड़ियों को कड़ा प्रशिक्षण दे रहे हैं। कोच खिलाड़ियों की शारीरिक चपलता, फाइटिंग तकनीक और मानसिक एकाग्रता को निखारने पर विशेष ध्यान दे रहे हैं।
प्रशिक्षण का समय और स्थान
- प्रातःकालीन सत्र: शासकीय हाई स्कूल मैदान, सिवनी (सुबह 6:00 से 8:00 बजे तक)
- सायंकालीन सत्र: आदर्श नगर, चांपा (शाम 5:00 से 7:00 बजे तक)
वूशु: आत्मरक्षा, फिटनेस और करियर का संगम
वूशु को मार्शल आर्ट्स का ‘मदर गेम’ माना जाता है। जिला वूशु संघ ने जिले के बच्चों और युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में इस खेल से जुड़ने की अपील की है। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि वूशु खेलने से:
- आत्मरक्षा की क्षमता, शारीरिक फिटनेस और अनुशासन का विकास होता है।
- मानसिक एकाग्रता और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है।
- राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का मौका मिलता है।
- सरकारी नौकरियों में स्पोर्ट्स कोटा का लाभ मिलता है।

7974214821















