जांजगीर-चांपा | [19-20 सितम्बर 2026]
जिला वूशु संघ, जांजगीर-चांपा के तत्वावधान में आगामी 19 और 20 सितंबर 2026 को दो दिवसीय ‘खेलो इंडिया अस्मिता वूशु (महिला) सिटी लीग’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता सेवा दल प्रांगण, ग्राम सिवनी (चांपा) में आयोजित होगी।
भारत सरकार के युवा कल्याण एवं खेल मंत्रालय तथा भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के दिशा-निर्देशानुसार आयोजित इस लीग का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और जिले की उभरती हुई महिला एवं बालिका खिलाड़ियों को एक बेहतर मंच प्रदान करना है।
सांडा और ताओलू विधाओं में होगा कड़ा मुकाबला
प्रतियोगिता में जिलेभर के विभिन्न स्कूलों, क्लबों और अकादमियों की बालिकाएं हिस्सा लेंगी। लीग के दौरान वूशु की दोनों प्रमुख विधाओं—सांडा (कॉम्बैट) और ताओलू (प्रदर्शन) में सब-जूनियर, जूनियर तथा सीनियर वर्गों के तहत मुकाबले खेले जाएंगे।
विजेताओं को राज्य स्तरीय लीग में मिलेगा सीधा प्रवेश
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही, यहाँ चयनित प्रतिभावान खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय खेलो इंडिया अस्मिता वूशु लीग में भाग लेने का सुनहरा मौका मिलेगा।
पंजीयन प्रक्रिया जारी
खेल में समूह (Group) तथा एकल (Individual) पंजीयन प्रारंभ हो चुके हैं। इच्छुक खिलाड़ी व संस्थाएं जिला वूशु संघ के सचिव गुलाब यादव से उनके दूरभाष क्रमांक 9340731284 पर सीधे संपर्क कर सकती हैं।

7974214821











