Close Menu
hasdeodharacg.comhasdeodharacg.com
  • होम
  • देश – विदेश
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • खेल
  • उद्योग
  • अन्य

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

माँ मड़वारानी के आशीर्वाद से ‘समाचार मित्र’ ने डिजिटल दुनिया में रखा कदम, लॉन्च हुआ ऑफिशियल मोबाइल ऐप

13/10/2026

सिवनी के 5 वूशु खिलाड़ियों का राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयन, गांव का नाम करेंगे रोशन

13/10/2026

10/10/2026
Facebook X (Twitter) Instagram
hasdeodharacg.comhasdeodharacg.com
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश – विदेश
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • खेल
  • उद्योग
  • अन्य
hasdeodharacg.comhasdeodharacg.com
Home»खेल»जिला खेलो इंडिया अस्मिता वूशु सिटी लीग का सफल आयोजन, 160 से अधिक बेटियों ने दिखाया दमखम
खेल

जिला खेलो इंडिया अस्मिता वूशु सिटी लीग का सफल आयोजन, 160 से अधिक बेटियों ने दिखाया दमखम

Rahul RathoreBy Rahul Rathore21/09/2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

चांपा (जांजगीर-चांपा)। महिला सशक्तिकरण और बालिकाओं को खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से भारत सरकार की महत्वाकांक्षी खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) एवं वूशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के मार्गदर्शन में खेलो इंडिया अस्मिता वूशु सिटी लीग 2026 का दो दिवसीय आयोजन 19 एवं 20 सितंबर को सेवा दल, सिवनी, चांपा में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

प्रतियोगिता का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। जिले के अकलतरा, चांपा, नवागढ़, पहरिया एवं जांजगीर सहित विभिन्न क्षेत्रों से 160 से अधिक बालिका एवं महिला खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

 

आत्मरक्षा और आत्मविश्वास का दिया संदेश

 

प्रतियोगिता के दौरान बालिका एवं महिला खिलाड़ियों ने वूशु के साथ-साथ आत्मरक्षा के विभिन्न गुरों का भी प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से प्रभावित होकर उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।

 

वूशु एक चीनी मार्शल आर्ट है, जिसे आधुनिक समय में आत्मरक्षा, फिटनेस और खेल के रूप में अपनाया जाता है। इसकी प्रमुख विधाओं में सांडा (फाइट) और ताओलू (फॉर्म) शामिल हैं। यह खेल बालिकाओं एवं महिलाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन, शारीरिक क्षमता, फुर्ती और आत्मरक्षा कौशल विकसित करने में सहायक है।

 

खेलो इंडिया अस्मिता के माध्यम से बालिकाओं एवं महिलाओं को खेलों से जोड़ने तथा उन्हें अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए मंच उपलब्ध कराया जा रहा है।

 

अतिथियों ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

 

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्य अतिथि श्रीमती सतरूपा तारम, उप पुलिस अधीक्षक ने खिलाड़ियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

 

विशिष्ट अतिथि श्रीमती पुष्पा कोरी दिवाकर, खेल अधिकारी ने युवाओं को मोबाइल से दूरी बनाकर खेलों से जुड़ने का संदेश दिया। सुश्री प्रतिष्ठा माथुर, युवा विभाग अधिकारी ने जीवन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।

 

वहीं श्रीमती सत्यलता आनंद मीरी, अध्यक्ष जिला पंचायत ने समाज को नशामुक्त बनाने के साथ खिलाड़ियों को बेहतर खान-पान एवं पोषण के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती कृष्ण कुमारी सिदार, ग्राम सरपंच ने की। उन्होंने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों एवं उपस्थित लोगों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।

 

गणमान्य नागरिक और खेल प्रेमी रहे मौजूद

 

कार्यक्रम में डॉ. अगम दास महंत, सत्य निज नाम राछा पोड़ी, गुणेश्वर यादव, अशोक तिवारी महाराज, वॉलीबॉल कोच शोभा यादव, विधायक प्रतिनिधि राघवेंद्र नामदेव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के सफल आयोजन में खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों, अभिभावकों एवं आयोजन समिति के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 

मार्गदर्शन एवं आयोजन

 

कार्यक्रम को SAI, वूशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया, छत्तीसगढ़ एवं छत्तीसगढ़ वूशु संघ का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। छत्तीसगढ़ वूशु संघ के अध्यक्ष श्री संजय पिल्ले (IPS) एवं महासचिव श्री डी. कुंडिया का मार्गदर्शन रहा।

 

आयोजक: जिला जांजगीर-चांपा वूशु संघ।

 

आयोजन में जिला जांजगीर-चांपा वूशु संघ के सचिव गुलाब चंद यादव, प्रीतम दास महंत, गायत्री पाण्डेय, ममता, रीतिका, अविनाश, कुनाल, कविता, तिलका, रूपेश देव सहित संघ के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Rahul Rathore

7974214821

#AsmitaWushu #Chhattisgarh #chhattisgarhnews #GirlsInSports #JanjgirChampa #KheloIndia #SportsNews #WomenEmpowerment #Wushu #WushuIndia
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

माँ मड़वारानी के आशीर्वाद से ‘समाचार मित्र’ ने डिजिटल दुनिया में रखा कदम, लॉन्च हुआ ऑफिशियल मोबाइल ऐप

13/10/2026

सिवनी के 5 वूशु खिलाड़ियों का राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयन, गांव का नाम करेंगे रोशन

13/10/2026

SGFI राज्यस्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता: सिवनी (चांपा) के तीन खिलाड़ियों का हुआ चयन, बिलासपुर संभाग का करेंगे प्रतिनिधित्व

09/10/2026
Top Posts

बम्हनीडीह: पिपरदा-सोठी में अवैध ईसाई प्रचार की सूचना पर हंगामा, पुलिस ने बाहरी पास्टरों को लिया हिरासत में

24/02/2026728

सक्ती में सनसनीखेज अंधा कत्ल: प्रेम प्रसंग में पत्नी ने पति के साथ मिलकर रची थी खूनी साजिश, ₹4 लाख की सुपारी देकर कराई गई थी पूर्णिमा की हत्या, 9 आरोपी गिरफ्तार

01/07/2026649

​सारागांव में क्रिकेट का महाकुंभ: 20 मार्च से शुरू होगी बी.डी.एम. ट्रॉफी रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता

24/02/2026534

कोरबा में रूह काँपने वाली वारदात: पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, कटा सिर लेकर बैठा रहा हत्यारा

23/04/2026498
Don't Miss
कोरबा

माँ मड़वारानी के आशीर्वाद से ‘समाचार मित्र’ ने डिजिटल दुनिया में रखा कदम, लॉन्च हुआ ऑफिशियल मोबाइल ऐप

By Rahul Rathore13/10/202614

कोरबा। छत्तीसगढ़ में डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा देने की पहल करते हुए पिछले 5…

सिवनी के 5 वूशु खिलाड़ियों का राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयन, गांव का नाम करेंगे रोशन

13/10/2026

10/10/2026

SGFI राज्यस्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता: सिवनी (चांपा) के तीन खिलाड़ियों का हुआ चयन, बिलासपुर संभाग का करेंगे प्रतिनिधित्व

09/10/2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor Name: Rahul Rathore
Address: Korba (Chhattisgarh)
Mobile: +91 7974214821
Email: Hasdeodharacg@gmail.com

Facebook X (Twitter) WhatsApp
Our Picks

माँ मड़वारानी के आशीर्वाद से ‘समाचार मित्र’ ने डिजिटल दुनिया में रखा कदम, लॉन्च हुआ ऑफिशियल मोबाइल ऐप

13/10/2026

सिवनी के 5 वूशु खिलाड़ियों का राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयन, गांव का नाम करेंगे रोशन

13/10/2026

10/10/2026
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
© 2026 Hasdeo Dhara CG . Designed by Nimble Technology.
  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.