कोरबा | 19 जून 2026
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार कोरबा जिले की सभी ग्राम पंचायतों में आगामी 24 जून को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जा रहा है। इस ग्राम सभा का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत ‘आवास प्लस 2.0’ सर्वेक्षण से तैयार हितग्राहियों की सूची का सत्यापन और अनुमोदन करना है। प्रशासन ने पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पात्र एवं प्रतीक्षा सूची का सार्वजनिक वाचन करने का निर्णय लिया है।
📌 ग्राम सभा के मुख्य बिंदु और एजेंडा
- आवास प्लस 2.0 सूची का सत्यापन: ग्राम सभा में सिस्टम-जनरेटेड स्थायी प्रतीक्षा सूची ग्रामीणों के सामने पढ़कर सुनाई जाएगी।
- मौके पर दावा-आपत्ति: यदि सूची में किसी अपात्र व्यक्ति का नाम शामिल है, तो ग्रामीण तुरंत अपनी आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। अनुमोदन के बाद ही फाइनल सूची को आवास सॉफ्टवेयर में अपलोड किया जाएगा।
- पंचायतों का वित्तीय लेखा-जोखा: बैठक में पंचायतों के आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत कर अनुमोदन लिया जाएगा और पुराने प्रस्तावों की समीक्षा होगी।
- गांव का विकास: परिसंपत्तियों के रखरखाव, नए विकास कार्यों की प्राथमिकताओं और स्थानीय आवश्यकताओं पर चर्चा कर निर्णय लिए जाएंगे।
💼 ‘विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम 2025′ की मिलेगी जानकारी
इस विशेष ग्राम सभा में ग्रामीणों को नए विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम 2025 के प्रावधानों से अवगत कराया जाएगा, जिसके तहत निम्नलिखित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी:
बड़ी राहत: ग्रामीण परिवारों के लिए रोजगार गारंटी अवधि को 100 दिनों से बढ़ाकर जनभागीदारी को मजबूत करने और स्थानीय विकास योजनाओं का निर्माण।125 दिन किए जाने की जानकारी दी जाएगी।
- समय पर मजदूरी भुगतान की व्यवस्था।
- बेरोजगारी भत्ते के नियम व प्रावधान।
- आजीविका संवर्धन (Livelihood Promotion) से जुड़े विषय।
- जनभागीदारी को मजबूत करने और स्थानीय विकास योजनाओं का निर्माण।
जिला प्रशासन की अपील
जिला प्रशासन और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने जिले के सभी ग्रामीणों से अपील की है कि वे 24 जून को होने वाली इस ग्राम सभा में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हों। अपने अधिकारों का उपयोग करते हुए गांव के विकास और पीएम आवास जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के निर्णयों में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

7974214821


