कोरबा | भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ द्वारा कोरबा जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्रों में सेवा और समर्पण का अनूठा उदाहरण पेश किया गया। प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक दिनेश सिंह के निर्देशानुसार और वरिष्ठ नेता पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर एवं जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी के मार्गदर्शन में ग्राम पतरापाली (रजगामार) में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

अति पिछड़ी जनजातियों के बीच पहुंचे कार्यकर्ता
प्रदेश सह-संयोजक अज्ञात यादव (मोनू यादव) के नेतृत्व में कुदमुरा मंडल के वनांचल क्षेत्र में रहने वाले ‘अति विशेष पिछड़ी जनजाति’ पहाड़ी कोरवा परिवारों के सदस्यों को चरण पादुका (जूता-चप्पल), फल, चॉकलेट और स्वल्पाहार वितरित किया गया।
“डबल इंजन सरकार का लक्ष्य- अंतिम व्यक्ति का उत्थान”
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश सह-संयोजक अज्ञात यादव ने कहा:
“केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार पहाड़ी कोरवा, बिरहोर और पाण्डो जैसी अति पिछड़ी जनजातियों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा सरकार की योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक लाभ पहुँचाना है। पार्टी सदैव सेवा और समर्पण की भावना से कार्य करती रही है।”
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

इस सेवा कार्य के दौरान कुदमुरा मंडल के अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से:
- उमेश्वर सोनी व कौशल चौरसिया (महामंत्री, कुदमुरा मंडल)
- श्रीमती रुमिला राठिया (सरपंच, ग्राम पतरापाली)
- श्रीमती अर्चना चौहान (मंत्री, कुदमुरा मंडल)
- कन्हैया राठौर (अध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल)
- श्रीमती राधाबाई केवट व श्रीमती पुष्पा मरावी (वरिष्ट कार्यकर्ता)
- श्रीमती पूनम चौरसिया (उप-सरपंच, रजगामार)
इसके साथ ही मनोज साव, दिनेश आदित्य, अनुज गुप्ता, हेमलाल और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण व पहाड़ी कोरवा परिवार के सदस्य मौजूद थे। वक्ताओं ने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों से साझा की।

7974214821

