जांजगीर-चांपा: आगामी 27 फरवरी को रिलीज होने वाली फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ को लेकर छत्तीसगढ़ के यादव समाज में भारी आक्रोश है। सर्व यादव समाज जिला जांजगीर-चांपा ने फिल्म को समाज के स्वाभिमान के खिलाफ बताते हुए कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और फिल्म विकास निगम के नाम ज्ञापन सौंपा है।


जिलाध्यक्ष विनोद यादव के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में कहा गया है कि यह फिल्म यादव समाज के गौरवशाली इतिहास और सामाजिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का एक “कुत्सित प्रयास” है। समाज के प्रतिनिधियों का मानना है कि फिल्म का शीर्षक और सामग्री एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा है, जिससे सामाजिक समरसता बिगड़ सकती है।
यादव समाज ने प्रशासन और फिल्म बोर्ड से स्पष्ट मांग की है कि:
फिल्म के प्रदर्शन पर तत्काल प्रतिबंध (Ban) लगाया जाए। यदि फिल्म रिलीज होती है, तो इसके परिणामों की जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। “यह फिल्म हमारे स्वाभिमान के विरुद्ध है। यदि समय रहते इस पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया, तो सर्व यादव समाज पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन और व्यापक विरोध प्रदर्शन के लिए बाध्य होगा।”— विनोद यादव, जिलाध्यक्ष, सर्व यादव समाज
ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रमुख उपस्थिति
प्रदर्शन के दौरान जिला मुख्यालय में बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें जवाहर यादव, आर. के. यादव, सुरेंद्र यादव, पार्षद विष्णु यादव, जिला सचिव मितेश यादव (भोलू), कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, युवा जिलाध्यक्ष डंकेश्वर यादव समेत पंकज, गोपी, प्रकाश और रविंद्र यादव प्रमुख रूप से शामिल थे।

7974214821

