कोरबा | जिले के हजारों अन्नदाताओं के लिए शनिवार का दिन खुशियों की सौगात लेकर आया। छत्तीसगढ़ शासन की ‘कृषक उन्नति योजना’ के तहत धान के अंतर की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी गई है। होली के ठीक पहले मिली इस बड़ी आर्थिक मदद से ग्रामीण अंचलों में उत्सव का माहौल है।
मुख्य कार्यक्रम और अतिथि
सीएसईबी (CSEB) फुटबॉल मैदान में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन और महापौर संजूदेवी राजपूत उपस्थित रहीं। उन्होंने बटन दबाकर जिले के किसानों को उनके परिश्रम का सम्मान सौंपा।
योजना का लाभ: एक नजर में
जिले में धान के घोषित समर्थन मूल्य और राज्य सरकार द्वारा तय मूल्य के बीच के अंतर की राशि का वितरण इस प्रकार रहा:
कुल लाभांवित किसान: 43,681
कुल धान उपार्जन: 27,47,101.20 क्विंटल
कुल हस्तांतरित राशि: ₹200.81 करोड़ (20,081.31 लाख रुपए)
विकासखंडवार भुगतान का विवरण
आंकड़ों के मुताबिक, करतला विकासखंड इस योजना का लाभ उठाने में सबसे अव्वल रहा है। देखें किस ब्लॉक में कितना हुआ भुगतान:
विकासखंड किसान संख्या धान (क्विंटल) भुगतान राशि (लाख में)
- करतला 13,358 9,82,873.20 ₹7,184.80
- पाली 10,157 5,53,834.80 ₹4,048.54
- पोड़ीउपरोड़ा 07,649 4,53,565.20 ₹3,315.54
- कोरबा 07,068 4,74,294.00 ₹3,467.10
- कटघोरा 05,449 2,82,534.00 ₹2,065.33
“ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती”
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार किसानों के प्रति समर्पित है। कृषक उन्नति योजना से न केवल किसानों को उनकी उपज का सही दाम मिल रहा है, बल्कि इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।

7974214821




