सक्ती | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला सक्ती के नए जिला कार्यालय “डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भवन” का भव्य भूमिपूजन समारोह कल यानी 2 जुलाई 2026 (गुरुवार) को होने जा रहा है। दोपहर 12:30 बजे जेंठा में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
सीएम विष्णुदेव साय करेंगे भूमिपूजन, दिग्गज नेता होंगे शामिल
इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव करेंगे।

विशिष्ट अतिथियों की सूची:
- श्री पवन साय (प्रदेश महामंत्री – संगठन)
- श्री ओ.पी. चौधरी (वित्त मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन)
- श्रीमती कमलेश जांगड़े (सांसद)
- श्री नंदन जैन (प्रदेश उपाध्यक्ष)
- श्री अभिषेक शुक्ला व श्री जगदीश राम रोहरा (बिलासपुर संभाग प्रभारी)
- श्रीमती विद्या सिदार (प्रदेश मंत्री)
- श्री गुरु खुशवंत साहेब (प्रभारी मंत्री)
- श्री राम गर्ग (प्रदेश कोषाध्यक्ष)
- श्री मनोज शर्मा (जिला प्रभारी)
संगठन को मिलेगी नई गति: जिला अध्यक्ष
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री टिकेश्वर गबेल ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि यह नवीन जिला कार्यालय भाजपा के संगठनात्मक कार्यों को एक नई दिशा और गति प्रदान करेगा। यह परिसर भविष्य में कार्यकर्ताओं के लिए एक सशक्त और आधुनिक संगठनात्मक केंद्र के रूप में कार्य करेगा।
अपील: जिला अध्यक्ष श्री टिकेश्वर गबेल ने जिले के सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में जेंठा पहुंचकर इस ऐतिहासिक भूमिपूजन समारोह को सफल बनाने का आग्रह किया है।
तैयारियां पूरी, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह
समारोह को लेकर जेंठा में सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नए कार्यालय के भूमिपूजन को लेकर जिलेभर के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी जोश का माहौल है। सुरक्षा और बैठक व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

7974214821


