कोरबा। जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में चलाई जा रही मुहिम के तहत सिविल लाइन थाना रामपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने जिला मेडिकल अस्पताल के कर्मचारी के साथ मारपीट करने वाले आरोपी सरपंच को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
क्या है पूरा मामला?
घटना 30 मार्च की है, जब जिला मेडिकल अस्पताल कोरबा के पोस्टमार्टम कक्ष में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी के साथ आरोपी जयवीर सिंह तंवर उर्फ राजेश (उम्र 31 वर्ष) ने शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए गाली-गलौज और मारपीट की। प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी ने पीड़ित का कॉलर पकड़कर उसे दीवार पर दे मारा, जिससे कर्मचारी के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
इलाज के दौरान कर्मचारी ने तोड़ा दम
घायल कर्मचारी को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लगभग एक सप्ताह तक जिंदगी और मौत के बीच जूझने के बाद, 6 अप्रैल को उपचार के दौरान पीड़ित की मृत्यु हो गई। डॉक्टरों की टीम द्वारा की गई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का मुख्य कारण सिर में लगी गंभीर चोट और उससे उत्पन्न हुई जटिलताओं को बताया गया है।
पुलिस की कार्रवाई और धाराएं
‘सजग कोरबा – सतर्क कोरबा’ अभियान के तहत पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की। शुरुआत में पुलिस ने धारा 296, 115(2), 132, 121(1) BNS के तहत मामला दर्ज किया था, लेकिन कर्मचारी की मौत के बाद विवेचना में साक्ष्य पाए जाने पर मामले में धारा 105 BNS (गैर-इरादतन हत्या) जोड़ी गई।
आरोपी का विवरण:
- नाम: जयवीर सिंह तंवर उर्फ राजेश (पिता हीरा सिंह तंवर)
- निवासी: पटेलपारा, ग्राम बेंदरकोना
- वर्तमान स्थिति: गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।

7974214821

