सक्ती: क्षेत्र के प्रमुख समाचार चैनल INH द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम ‘सक्ती जिला संवाद’ में नगर एवं क्षेत्र के प्रसिद्ध समाजसेवी अनिरुद्ध ‘भूरू’ अग्रवाल को उनके उत्कृष्ट सेवा कार्यों एवं निरंतर सामाजिक योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
समारोह के दौरान मंच पर उपस्थित अतिथियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा अनिरुद्ध भूरू अग्रवाल को स्मृति चिह्न (मोमेंटो) एवं शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया।
दिव्यांगों एवं जरूरतमंदों की सेवा में निरंतर सक्रिय
उल्लेखनीय है कि अनिरुद्ध भूरू अग्रवाल लंबे समय से समाज सेवा के विभिन्न आयामों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्र में:
- दिव्यांगजनों की सहायता: दिव्यांगों को आवश्यक उपकरण, सहायता और संबल प्रदान करना।
- जरूरतमंदों की मदद: गरीब, असहाय और जरूरतमंद परिवारों के लिए स्वास्थ्य व भोजन आदि की व्यवस्था।
- सामाजिक कार्य: स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर और अन्य जनहितकारी अभियानों का निरंतर संचालन।
- रक्तदान : अनिरुद्ध भूरू अग्रवाल अब तक जरूरतमंदों को 48 बार अपना रक्तदान कर चुकें है
कार्यक्रम में गणमान्य जनों की रही गरिमामय उपस्थिति
‘सक्ती जिला संवाद’ कार्यक्रम में जिले के विकास, जनसमस्याओं और भावी कार्ययोजनाओं पर चर्चा के साथ-साथ समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली हस्तियों का सम्मान किया गया। इस दौरान मंच पर क्षेत्र के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, राजनीतिक हस्तियां, प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
क्षेत्रवासियों ने दी बधाई
अनिरुद्ध भूरू अग्रवाल को यह सम्मान मिलने पर सक्ती के पदाधिकारियों, सदस्यों, परिजनों एवं नगरवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। सम्मान प्राप्त होने पर अनिरुद्ध अग्रवाल ने INH न्यूज़ टीम एवं आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में और अधिक निष्ठा व समर्पण के साथ जनसेवा करने की प्रेरणा देगा।

7974214821








