कोरबा। भारतीय जनता पार्टी, जिला कोरबा द्वारा अपनी नई जिला सोशल मीडिया कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। इस नई टीम में फरसवानी के सक्रिय और ऊर्जावान भाजपा कार्यकर्ता श्री मनोज राठौर को जिला सोशल मीडिया कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया गया है।

यह महत्वपूर्ण घोषणा भारतीय जनता पार्टी सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक माननीय मितुल कोठारी जी के अनुमोदन एवं भाजपा जिला कोरबा के जिलाध्यक्ष माननीय गोपाल मोदी जी की अनुशंसा से की गई है। सूची जारी होते ही मनोज राठौर के समर्थकों और स्थानीय कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
मनोज राठौर लंबे समय से क्षेत्र में पार्टी की नीतियों और लोक-कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य डिजिटल माध्यमों से कर रहे हैं। उनकी इसी सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से नवाजा है। उनकी नियुक्ति से कोरबा जिले में भाजपा सोशल मीडिया विंग को एक नई गति और मजबूती मिलेगी।
संगठन ने जताया भरोसा:
डिजिटल युग में सोशल मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो चुकी है। ऐसे में मनोज राठौर जैसे जमीनी और तकनीकी रूप से सक्रिय कार्यकर्ता को टीम में शामिल करना पार्टी के डिजिटल अभियान को और अधिक प्रभावी बनाएगा।
मनोज राठौर को जिला सदस्य बनाए जाने पर क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं उज्जवल कार्यकाल की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

7974214821


