Close Menu
hasdeodharacg.comhasdeodharacg.com
  • होम
  • देश – विदेश
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • खेल
  • उद्योग
  • अन्य

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

श्री कृष्ण गौशाला चांपा में आस्था व उल्लास के साथ मनाया गया हलषष्ठी (खमर छठ) पर्व

02/09/2026

🏆 जांजगीर-चांपा का नाम रोशन! राज्य खेल अलंकरण समारोह 2026 में मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होंगे गुलाब और प्रीतम 👏✨

29/08/2026

जांजगीर-चांपा में राष्ट्रीय वूशु चैंपियनशिप और खेलो इंडिया अस्मिता सिटी लीग की तैयारियां तेज, खिलाड़ी बहा रहे पसीना

24/08/2026
Facebook X (Twitter) Instagram
hasdeodharacg.comhasdeodharacg.com
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश – विदेश
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • खेल
  • उद्योग
  • अन्य
hasdeodharacg.comhasdeodharacg.com
Home»त्योहार»श्री कृष्ण गौशाला चांपा में आस्था व उल्लास के साथ मनाया गया हलषष्ठी (खमर छठ) पर्व
त्योहार

श्री कृष्ण गौशाला चांपा में आस्था व उल्लास के साथ मनाया गया हलषष्ठी (खमर छठ) पर्व

Rahul RathoreBy Rahul Rathore02/09/2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

चांपा। स्थानीय श्री कृष्ण गौशाला चांपा में 2 सितंबर 2026, बुधवार को हलषष्ठी (खमर छठ) का पारंपरिक त्यौहार अत्यंत हर्षोल्लास और आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर नगर की व्रती माताओं की भारी भीड़ गौशाला प्रांगण में उमड़ पड़ी। संतान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना लेकर पहुंची माताओं ने वरुण देव एवं हलषष्ठी माता का आवाहन कर सगरी (तालाब) पूजन किया तथा विधि-विधान से कथा श्रवण की। पूजा के पश्चात पारंपरिक रीति-नुसार बच्चों की पीठ पर पोता लगाकर उन्हें आरोग्य और दीर्घायु का आशीर्वाद दिया गया।

बलराम जयंती और हलषष्ठी का महत्व

कार्यक्रम के दौरान कथा वाचक पंडित अभिषेक पाण्डेय ने हलषष्ठी व्रत के पौराणिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को यह व्रत रखा जाता है। यह दिन भगवान श्री कृष्ण के ज्येष्ठ भ्राता श्री बलराम जी के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दिन षष्ठी माता की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है और उन्हें विभिन्न अनाजों का भोग लगाया जाता है।

कठोर नियमों और परंपराओं का पालन

पंडित पाण्डेय ने बताया कि हलषष्ठी व्रत में माताएं कड़े नियमों का पालन करती हैं:

  • निराहार व्रत: माताएं दिनभर अन्न का त्याग कर उपवास रखती हैं।
  • महुआ दातुन: प्रातःकाल केवल महुआ की दातुन का प्रयोग किया जाता है।
  • बिना हल जुते अनाज का सेवन: हल से जोते गए खेतों के अनाज और सब्जियों का सेवन वर्जित होता है। इसके स्थान पर तालाब में प्राकृतिक रूप से उगने वाले तीनी के चावल, करमुआ का साग और छह प्रकार की भाजियों का प्रसाद ग्रहण किया जाता है।
  • भैंस के दूध-दही का प्रयोग: इस व्रत में गाय के दूध, दही और घी का प्रयोग पूरी तरह वर्जित रहता है; इसके स्थान पर केवल भैंस के दूध और दही का उपयोग किया जाता है।

वैदिक पूजन एवं जन्माष्टमी का आमंत्रण

वरुण देव तथा माता हलषष्ठी का वैदिक पूजन पंडित अभिषेक पाण्डेय एवं पंडित आदर्श पाण्डेय द्वारा विधि-विधान से संपन्न कराया गया। अंत में पंडित जी ने आगामी श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर गौशाला मंदिर में भगवान के दर्शन-पूजन करने तथा प्रसाद ग्रहण करने के लिए समस्त नगरवासियों एवं जनमानस से सहर्ष आग्रह किया।

Rahul Rathore

7974214821

#BalaramJayanti #Champa #ChampaNews #ChhatPooja #ChhattisgarhFestivals #HalShashti2026 #KhamarChhat #KhamarchhathPooja #LocalNews #Pasaat #ShriKrishnaGaushala
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

इंडो-नेपाल अंडर-17 फुटबॉल चैंपियनशिप: चांपा के स्पर्श पांडे का जलवा, भारत ने नेपाल को 4-1 से हराकर जीता खिताब

04/08/2026

पद्म विभूषण तीजन बाई का जीवन कला साधकों के लिए सदैव प्रेरणादाई रहेगा: बीटीएस फिल्म प्रोडक्शन ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

06/07/2026

शिक्षक के 19 वर्षीय पुत्र ने घर पर लगाई फांसी, अस्पताल पहुंचने से पहले थमी सांसें

01/07/2026
Top Posts

बम्हनीडीह: पिपरदा-सोठी में अवैध ईसाई प्रचार की सूचना पर हंगामा, पुलिस ने बाहरी पास्टरों को लिया हिरासत में

24/02/2026725

सक्ती में सनसनीखेज अंधा कत्ल: प्रेम प्रसंग में पत्नी ने पति के साथ मिलकर रची थी खूनी साजिश, ₹4 लाख की सुपारी देकर कराई गई थी पूर्णिमा की हत्या, 9 आरोपी गिरफ्तार

01/07/2026644

​सारागांव में क्रिकेट का महाकुंभ: 20 मार्च से शुरू होगी बी.डी.एम. ट्रॉफी रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता

24/02/2026532

कोरबा में रूह काँपने वाली वारदात: पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, कटा सिर लेकर बैठा रहा हत्यारा

23/04/2026495
Don't Miss
त्योहार

श्री कृष्ण गौशाला चांपा में आस्था व उल्लास के साथ मनाया गया हलषष्ठी (खमर छठ) पर्व

By Rahul Rathore02/09/20260

चांपा। स्थानीय श्री कृष्ण गौशाला चांपा में 2 सितंबर 2026, बुधवार को हलषष्ठी (खमर छठ)…

🏆 जांजगीर-चांपा का नाम रोशन! राज्य खेल अलंकरण समारोह 2026 में मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होंगे गुलाब और प्रीतम 👏✨

29/08/2026

जांजगीर-चांपा में राष्ट्रीय वूशु चैंपियनशिप और खेलो इंडिया अस्मिता सिटी लीग की तैयारियां तेज, खिलाड़ी बहा रहे पसीना

24/08/2026

ईमानदारी की मिसाल: दुर्घटना में गिरे 50 हजार रुपये डॉक्टर ने थाने पहुंचाकर लौटाए, पुलिस ने किया सम्मानित

20/08/2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor Name: Rahul Rathore
Address: Korba (Chhattisgarh)
Mobile: +91 7974214821
Email: Hasdeodharacg@gmail.com

Facebook X (Twitter) WhatsApp
Our Picks

श्री कृष्ण गौशाला चांपा में आस्था व उल्लास के साथ मनाया गया हलषष्ठी (खमर छठ) पर्व

02/09/2026

🏆 जांजगीर-चांपा का नाम रोशन! राज्य खेल अलंकरण समारोह 2026 में मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होंगे गुलाब और प्रीतम 👏✨

29/08/2026

जांजगीर-चांपा में राष्ट्रीय वूशु चैंपियनशिप और खेलो इंडिया अस्मिता सिटी लीग की तैयारियां तेज, खिलाड़ी बहा रहे पसीना

24/08/2026
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
© 2026 Hasdeo Dhara CG . Designed by Nimble Technology.
  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.