सिवनी (चांपा)। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के पावन अवसर पर ग्राम सिवनी स्थित अटल चौक में भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने एकत्रित होकर दीप प्रज्वलित किए और बड़े ही हर्षोल्लास के साथ प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन मनाया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की ईश्वर से प्रार्थना की। दीपों की रोशनी से जगमगा उठे अटल चौक में उत्साह का माहौल देखने को मिला, जहाँ लोगों ने एक-दूसरे को बधाई देकर खुशियां बांटीं।
इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से:
- उमा राजेंद्र राठौर – (जिला पंचायत सदस्य सिवनी)
- चुड़ामणी राठौर – (जनपद सदस्य सिवनी)
- जयभवानी देवांगन – (पूर्व जिला पंचायत सदस्य सिवनी)
- राजेंद्र साहू – (पूर्व जनपद सदस्य सिवनी)
- चन्द्रदेव साहू – ( पूर्व उपसरपंच सिवनी)
- मनमोहन देवांगन – ( वार्ड पंच सिवनी)
- शिवम राठौर – (मंडल अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा)
- राधे पाटले – ( सचिव ग्रामपंचायत सिवनी)
- भागवत देवांगन – (भाजपा कार्यकर्ता)
- रामाधिन राठौर – ( पूर्व वार्ड पंच सिवनी)
- फिरंगी राठौर – (वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता)
- जीवन राठौर- ( भाजपा कार्यकर्ता)
- सुखनाथ राठौर – ( भाजपा कार्यकर्ता)
- धनंजय गोस्वामी – (भाजपा कार्यकर्ता)
समेत अन्य स्थानीय निवासियों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई और प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सराहना की।

7974214821











