कोरबा। छत्तीसगढ़ में डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा देने की पहल करते हुए पिछले 5 वर्षों से वेबसाइट, व्हाट्सअप, फेसबुक और इंस्टाग्राम सहित कई प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे अग्रणी न्यूज़ पोर्टल ‘समाचार मित्र News’ ने अब अपना आधिकारिक मोबाइल App लॉन्च कर दिया है।
इस नई डिजिटल यात्रा की शुरुआत 13 अक्टूबर 2026 को प्रसिद्ध धार्मिक स्थल माँ मड़वारानी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना और अनुष्ठान के साथ की गई। इस अवसर पर समाचार मित्र के प्रधान संपादक निमेश कुमार राठौर ने सपरिवार माँ मड़वारानी का आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही समाचार मित्र की पूरी टीम ने प्रदेश के पाठकों तक सबसे तेज, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुँचाने का संकल्प लिया।
एक क्लिक पर मिलेगी गाँव से लेकर प्रदेश तक की खबरें
समाचार मित्र App के शुरू होने से पाठकों को अब अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भटकने की जरूरत नहीं होगी। अब एक ही क्लिक पर देश, प्रदेश और आपके अपने आसपास के क्षेत्रों की हर छोटी-बड़ी महत्वपूर्ण खबरें सीधे मोबाइल स्क्रीन पर उपलब्ध होंगी। इस App के माध्यम से स्थानीय समाचारों के साथ-साथ राजनीति, प्रशासन, खेल, मनोरंजन, व्यापार और जनहित से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
यूज़र-फ्रेंडली इंटरफेस और पल-पल के अपडेट्स
लॉन्चिंग के दौरान प्रधान संपादक निमेश कुमार राठौर ने कहा, “आज के इस तेज दौर में पाठकों तक सही समय पर सही जानकारी पहुंचना बेहद जरूरी है। समाचार मित्र App को बेहद सरल और यूज़र-फ्रेंडली बनाया गया है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरों तक के लोग आसानी से इसे चला सकें और छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया के पल-पल के अपडेट्स से जुड़े रह सकें।”
समाचार मित्र की टीम ने इस बड़े तकनीकी विस्तार पर खुशी जताते हुए अपने सभी पाठकों और शुभचिंतकों का दिल से आभार व्यक्त किया है, जिनके लगातार सहयोग और भरोसे की बदौलत संस्थान ने आज डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में यह नया मुकाम हासिल किया है।

7974214821










