Close Menu
hasdeodharacg.comhasdeodharacg.com
  • होम
  • देश – विदेश
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • खेल
  • उद्योग
  • अन्य

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

माँ मड़वारानी के आशीर्वाद से ‘समाचार मित्र’ ने डिजिटल दुनिया में रखा कदम, लॉन्च हुआ ऑफिशियल मोबाइल ऐप

13/10/2026

सिवनी के 5 वूशु खिलाड़ियों का राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयन, गांव का नाम करेंगे रोशन

13/10/2026

10/10/2026
Facebook X (Twitter) Instagram
hasdeodharacg.comhasdeodharacg.com
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश – विदेश
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • खेल
  • उद्योग
  • अन्य
hasdeodharacg.comhasdeodharacg.com
Home»कोरबा»55 घण्टे बाद भी पुलिस के हाथ खाली, एक कार लावारिस मिली; आरोपियों का सुराग लगा पर गिरफ्त से दूर
कोरबा

55 घण्टे बाद भी पुलिस के हाथ खाली, एक कार लावारिस मिली; आरोपियों का सुराग लगा पर गिरफ्त से दूर

Rahul RathoreBy Rahul Rathore09/06/2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

घटना की चर्चा शहर से कोयलांचल तक, आखिर क्यों दिया गया इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम?

कोयला, कबाड़ और डीजल माफियाओं से तो नहीं जुड़े हैं तार? चर्चाएं तेज, क्या बेनकाब होंगे असली चेहरे?

कोरबा। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात कोरबा में हुई सनसनीखेज वारदात को 55 घंटे से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन पुलिस के हाथ अब भी खाली हैं। एक एएसआई (ASI) के पुत्र को गाड़ी से कुचलकर हत्या का प्रयास करने, हवाई फायरिंग, डकैती और बीच-बचाव व आरोपियों का पीछा करने वाले एक युवा पत्रकार का अपहरण कर उस पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

इस हमले में गंभीर रूप से घायल युवक अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। इलाज के भारी-भरकम खर्च को उठाने के लिए बेबस पिता लोगों से आर्थिक मदद की गुहार लगा रहे हैं, जबकि उसे इस हाल में पहुंचाने वाले अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं।

वेन्यू कार बरामद, बोलेरो और मुख्य आरोपी अभी भी लापता

इस बीच मिली ताजा जानकारी के अनुसार, पुलिस ने उस ‘वेन्यू कार’ को लावारिस हालत में बरामद कर लिया है, जिसका उपयोग युवा पत्रकार का अपहरण करने और उसके साथ बेरहमी से मारपीट करने के लिए किया गया था। हालांकि, पुलिस कर्मी रामनारायण रात्रे के बेटे चंद्रमणि को कुचलने में इस्तेमाल की गई ‘बोलेरो’ गाड़ी और उसमें सवार आरोपियों का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है।

पुष्ट सूत्रों के अनुसार, मानिकपुर पुलिस चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर और बांकीमोगरा थाना स्टाफ आपसी समन्वय बनाकर आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार छापेमारी कर रहे हैं। पुलिस को कुछ संदेहियों का सुराग मिला है, जिन्हें बांकीमोगरा थाने में तलब कर पूछताछ की जा रही है।

“गाड़ी में पेट्रोल नहीं है तो गस्त कैसे करें!” – बांकीमोगरा पुलिस की सुस्ती पर उठे सवाल

इस पूरी घटना के दौरान बांकीमोगरा पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। एक स्थानीय युवा नेता के अनुसार, घटना की रात जब उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस स्टाफ को गश्त तेज करने का सुझाव दिया, तो स्टाफ का गैर-जिम्मेदाराना जवाब था— “पेट्रोलिंग गाड़ी में पेट्रोल नहीं है, तो भला गस्त कैसे करें!” गौर करने वाली बात यह भी है कि पिछले दिनों ही डीजल चोरों से सांठगांठ उजागर होने पर पुलिस अधीक्षक (SP) ने इसी थाने के एक आरक्षक को सस्पेंड किया था। ऐसे में इस गंभीर मामले की जांच की दिशा और दशा दोनों पर सवाल उठना लाजिमी है।

क्या कोयला, कबाड़ और डीजल माफियाओं की है सोची-समझी साजिश?

इस वारदात को लेकर कोरबा शहर से लेकर कोयलांचल तक यह चर्चा बेहद तेज है कि इसके पीछे किसी संगठित गिरोह का हाथ हो सकता है। घायल युवक के पिता रामनारायण रात्रे जिला पुलिस बल में पूरी निष्ठा से अपनी ड्यूटी करते आ रहे हैं। वहीं, उनके साथी और युवा पत्रकार अरविंद राठौर लगातार क्षेत्र की गतिविधियों पर समाचार प्रकाशित करते हैं।

आशंका जताई जा रही है कि हमलावरों का संबंध डीजल, कबाड़ और कोयले के अवैध कारोबार से जुड़े माफियाओं से हो सकता है। जिस तरह से अपराधियों ने कोरबा शहर से पीछा कराते हुए पत्रकार को बलगी तक खींच लाया और बीच रास्ते में फोन करके महज कुछ मिनटों में 25 से 30 लोगों की भीड़ इकट्ठा कर ली, वह किसी सोची-समझी साजिश की ओर इशारा करता है।

कई अनुत्तरित सवाल, पुलिस के खुलासे पर टिकी निगाहें

फिलहाल, क्षेत्र का हर नागरिक इस हकीकत को जानने के लिए उत्सुक है कि:

  1. आखिर एक पुलिसकर्मी के बेटे को कुचलकर हत्या करने का प्रयास क्यों किया गया?
  2. हमलावर जानबूझकर पत्रकार को पीछा कराते हुए बलगी तक क्यों ले गए?
  3. अपराधियों के पास प्रतिबंधित पिस्टल कहाँ से आई और उसका असली मालिक कौन है?

पीड़ितों ने आरोपियों का हुलिया और गाड़ियों के नंबर पुलिस को दे दिए हैं। पुलिस के आला अधिकारी मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पूरी गोपनीयता बरत रहे हैं। अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले का क्या और कब तक खुलासा करती है, इस पर पूरे शहर की निगाहें टिकी हुई हैं।

Rahul Rathore

7974214821

#chhattisgarhnews #CoalMafia #JournalistAttacked #KorbaCrime #KorbaPolice #PoliceUnderQuestion
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

माँ मड़वारानी के आशीर्वाद से ‘समाचार मित्र’ ने डिजिटल दुनिया में रखा कदम, लॉन्च हुआ ऑफिशियल मोबाइल ऐप

13/10/2026

10/10/2026

कोरबा: विकास कार्यों के लिए जनपद सदस्यों ने खोला मोर्चा, डीएमएफ से मांगे 25-25 लाख रुपये; शासी परिषद में प्रतिनिधित्व की भी रखी मांग

07/10/2026
Top Posts

बम्हनीडीह: पिपरदा-सोठी में अवैध ईसाई प्रचार की सूचना पर हंगामा, पुलिस ने बाहरी पास्टरों को लिया हिरासत में

24/02/2026728

सक्ती में सनसनीखेज अंधा कत्ल: प्रेम प्रसंग में पत्नी ने पति के साथ मिलकर रची थी खूनी साजिश, ₹4 लाख की सुपारी देकर कराई गई थी पूर्णिमा की हत्या, 9 आरोपी गिरफ्तार

01/07/2026649

​सारागांव में क्रिकेट का महाकुंभ: 20 मार्च से शुरू होगी बी.डी.एम. ट्रॉफी रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता

24/02/2026534

कोरबा में रूह काँपने वाली वारदात: पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, कटा सिर लेकर बैठा रहा हत्यारा

23/04/2026498
Don't Miss
कोरबा

माँ मड़वारानी के आशीर्वाद से ‘समाचार मित्र’ ने डिजिटल दुनिया में रखा कदम, लॉन्च हुआ ऑफिशियल मोबाइल ऐप

By Rahul Rathore13/10/202614

कोरबा। छत्तीसगढ़ में डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा देने की पहल करते हुए पिछले 5…

सिवनी के 5 वूशु खिलाड़ियों का राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयन, गांव का नाम करेंगे रोशन

13/10/2026

10/10/2026

SGFI राज्यस्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता: सिवनी (चांपा) के तीन खिलाड़ियों का हुआ चयन, बिलासपुर संभाग का करेंगे प्रतिनिधित्व

09/10/2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor Name: Rahul Rathore
Address: Korba (Chhattisgarh)
Mobile: +91 7974214821
Email: Hasdeodharacg@gmail.com

Facebook X (Twitter) WhatsApp
Our Picks

माँ मड़वारानी के आशीर्वाद से ‘समाचार मित्र’ ने डिजिटल दुनिया में रखा कदम, लॉन्च हुआ ऑफिशियल मोबाइल ऐप

13/10/2026

सिवनी के 5 वूशु खिलाड़ियों का राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयन, गांव का नाम करेंगे रोशन

13/10/2026

10/10/2026
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
© 2026 Hasdeo Dhara CG . Designed by Nimble Technology.
  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.