कोरबा। शहर में अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे ‘सजग कोरबा, सतर्क कोरबा’ अभियान के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। सार्वजनिक स्थान पर धारदार तलवार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले 19 वर्षीय युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पिछले 4-5 दिनों के भीतर आर्म्स एक्ट के तहत कोरबा पुलिस की यह लगातार तीसरी बड़ी कार्रवाई है।
📌 क्या है पूरा मामला?
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत चौकी मानिकपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मुड़ापार मुस्लिम बस्ती निवासी प्रेम कुमार साहू (19 वर्ष) अपने घर के सामने हाथ में धारदार तलवार लेकर राहगीरों और स्थानीय लोगों को डरा-धमका रहा है, जिससे इलाके में डर का माहौल बना हुआ है।
सूचना मिलते ही मानिकपुर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी और घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक लोहे की धारदार तलवार बरामद हुई, जिसे पुलिस ने विधिवत जप्त कर लिया।
⚖️ इन धाराओं के तहत हुई कार्रवाई
पुलिस ने आरोपी प्रेम कुमार साहू के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए निम्नलिखित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है:
- भारतीय न्याय संहिता (BNS): धारा 296, 351(3)
- आर्म्स एक्ट: धारा 25, 27
आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जिला जेल कोरबा भेज दिया गया है।
लगातार कार्रवाई से अपराधियों में खौफ:
‘सजग कोरबा, सतर्क कोरबा’ अभियान के तहत पिछले 4-5 दिनों के अंदर थाना कोतवाली पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर धारदार हथियार लहराने और दहशत फैलाने वाले तीन अलग-अलग आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे पहुँचाया जा चुका है।

7974214821


