Close Menu
hasdeodharacg.comhasdeodharacg.com
  • होम
  • देश – विदेश
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • खेल
  • उद्योग
  • अन्य

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

नैला रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज की मांग: आज जांजगीर-नैला बंद, चक्काजाम से थमेगी रफ्तार

06/03/2026

कोरबा: कुदमुरा मंडी में जंगली हाथी का कहर, ड्यूटी पर तैनात प्रभारी को कुचला; मौके पर ही मौत

05/03/2026

छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा से लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस से फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन

05/03/2026
Facebook X (Twitter) Instagram
hasdeodharacg.comhasdeodharacg.com
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश – विदेश
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • खेल
  • उद्योग
  • अन्य
hasdeodharacg.comhasdeodharacg.com
Home»अन्य»प्रख्यात कलाकार श्री अरुण गोविल ने दी “सुनो श्री राम कहानी” की भावपूर्ण प्रस्तुति, मुख्यमंत्री से की आत्मीय भेंट
अन्य

प्रख्यात कलाकार श्री अरुण गोविल ने दी “सुनो श्री राम कहानी” की भावपूर्ण प्रस्तुति, मुख्यमंत्री से की आत्मीय भेंट

Rahul RathoreBy Rahul Rathore16/02/2026Updated:19/02/2026No Comments0 Views
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

 रायपुर 16 फरवरी 2026/छत्तीसगढ़ के प्रयाग राजिम की पावन धरा पर आयोजित राजिम कुंभ कल्प 2026 में आस्था, संस्कृति और अध्यात्म का अद्भुत संगम देखने को मिला। त्रिवेणी संगम के पावन तट पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या में सुप्रसिद्ध कलाकार एवं भगवान श्रीराम की भूमिका से जनमानस में विशेष पहचान रखने वाले श्री अरुण गोविल ने “सुनो श्री राम कहानी” की भावपूर्ण प्रस्तुति दी, जिससे संपूर्ण परिसर भक्ति और श्रद्धा के दिव्य वातावरण से ओतप्रोत हो उठा।

इस अवसर पर श्री अरुण गोविल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आत्मीय भेंट की तथा राजिम कुंभ कल्प के भव्य आयोजन और उत्कृष्ट व्यवस्थाओं की सराहना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने उन्हें स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। श्री गोविल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत, जनआस्था और लोगों का आत्मीय स्नेह उनके लिए अविस्मरणीय अनुभव रहा।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि राजिम कुंभ कल्प केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी सनातन परंपरा, सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक चेतना का जीवंत उत्सव है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आस्था, संस्कृति और पर्यटन के संरक्षण-संवर्धन के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है तथा ऐसे आयोजनों के माध्यम से छत्तीसगढ़ की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर और सशक्त हो रही है।

कार्यक्रम में खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, महासमुंद सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, राजिम विधायक श्री रोहित साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, संत-महात्माओं एवं श्रद्धालुओं की गरिमामयी उपस्थिति थी।

उल्लेखनीय है कि राजिम कुंभ कल्प 2026 के माध्यम से छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान, धार्मिक पर्यटन और आध्यात्मिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिल रही है। राज्य सरकार द्वारा आयोजित यह महोत्सव आस्था, संस्कृति और पर्यटन संवर्धन का सशक्त माध्यम बनकर उभर रहा है।

Rahul Rathore

7974214821

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

कोरबा: कुदमुरा मंडी में जंगली हाथी का कहर, ड्यूटी पर तैनात प्रभारी को कुचला; मौके पर ही मौत

05/03/2026

NKH हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने पेश की मिसाल, 65 वर्षीय बुजुर्ग की सफल एंजियोप्लास्टी कर बचाया जीवन

01/03/2026

कोरबा: पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 संपन्न, ‘बूथ सशक्तिकरण’ पर दिया गया जोर

01/03/2026
Top Posts

बम्हनीडीह: पिपरदा-सोठी में अवैध ईसाई प्रचार की सूचना पर हंगामा, पुलिस ने बाहरी पास्टरों को लिया हिरासत में

24/02/2026666

​सारागांव में क्रिकेट का महाकुंभ: 20 मार्च से शुरू होगी बी.डी.एम. ट्रॉफी रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता

24/02/2026510

ग्राम पंचायत सिवनी में विधि-विधान से हुआ होलिका दहन, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं

02/03/2026248

“आंकड़ों का मायाजाल और जनता को थमाया झुनझुना”: छत्तीसगढ़ बजट पर युवा कांग्रेस नेता अविनाश राठौर का तीखा प्रहार

25/02/2026183
Don't Miss
जांजगीर चांपा

नैला रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज की मांग: आज जांजगीर-नैला बंद, चक्काजाम से थमेगी रफ्तार

By Rahul Rathore06/03/202636

जांजगीर-चांपा | 6 मार्च, 2026 जांजगीर-चांपा जिले के नैला रेलवे फाटक पर वर्षों से लंबित…

कोरबा: कुदमुरा मंडी में जंगली हाथी का कहर, ड्यूटी पर तैनात प्रभारी को कुचला; मौके पर ही मौत

05/03/2026

छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा से लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस से फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन

05/03/2026

छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने फिर जताया फूलो देवी नेताम पर भरोसा, दिग्गजों को पछाड़ मारी बाजी

04/03/2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor Name: Rahul Rathore
Address: Korba (Chhattisgarh)
Mobile: +91 7974214821
Email: Hasdeodharacg@gmail.com

Facebook X (Twitter) WhatsApp
Our Picks

नैला रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज की मांग: आज जांजगीर-नैला बंद, चक्काजाम से थमेगी रफ्तार

06/03/2026

कोरबा: कुदमुरा मंडी में जंगली हाथी का कहर, ड्यूटी पर तैनात प्रभारी को कुचला; मौके पर ही मौत

05/03/2026

छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा से लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस से फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन

05/03/2026
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    
© 2026 Hasdeo Dhara CG . Designed by Nimble Technology.
  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.