Close Menu
hasdeodharacg.comhasdeodharacg.com
  • होम
  • देश – विदेश
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • खेल
  • उद्योग
  • अन्य

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

डीजल चोर गिरोह का ₹10,000 का इनामी मास्टरमाइंड दो साथियों समेत गिरफ्तार, डेढ़ साल से था फरार

03/06/2026

तेज आंधी-तूफान बना काल: पेड़ की भारी डगाल गिरने से तीन आदिवासी किशोरों की दर्दनाक मौत, इलाके में पसरा मातम

30/05/2026

जनता यूनियन ने उठाया पुरानी पेंशन सहित कर्मचारी हितों का मुद्दा; पूर्व उपमुख्यमंत्री सिंहदेव को सौंपा ज्ञापन

27/05/2026
Facebook X (Twitter) Instagram
hasdeodharacg.comhasdeodharacg.com
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश – विदेश
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • खेल
  • उद्योग
  • अन्य
hasdeodharacg.comhasdeodharacg.com
Home»कोरबा»नए पावर प्लांट की स्थापना कोरबा के लिए होगा घातक, सरगबूंदिया में जन सुनवाई को निरस्त करने की मांग
कोरबा

नए पावर प्लांट की स्थापना कोरबा के लिए होगा घातक, सरगबूंदिया में जन सुनवाई को निरस्त करने की मांग

Rahul RathoreBy Rahul Rathore24/02/2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

कोरबा पावर लिमिटेड द्वारा कोरबा जिले के सरगबुंदिया, खोड्डल, पताडी गांवों में 1320 मेगावाट के विद्युत संयंत्र के विस्तार तथा 1600 मेगावाट के नए विद्युत संयंत्र की स्थापना के लिए दिनांक 27/2 /2026 को पर्यावरण जनसुनवाई का आयोजन किया गया है। नगर पालिक निगम कोरबा के सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने कोरबा शहर के आसपास किसी भी कंपनी के नए विद्युत संयंत्र की स्थापना का पुरजोर विरोध पत्र लिखकर किया है। नया संयंत्रो की स्थापना पर आपत्ति जताते हुए नूतन सिंह ठाकुर ने कहा है कि पूर्व में लैंको प्रोजेक्ट द्वारा जो वादे किए गए हैं उसके अनुरूप न तो वृक्षारोपण किया गया, न हीं राख का प्रबंध किया गया और न हीं प्रभावित ग्रामों के बुनियादी ढांचा का विकास किया गया है इसलिए पुनः इसी प्रोजेक्ट स्थल पर इतने विशाल संयंत्रो की स्थापना किया जाना न्याय संगत नहीं है।वही कोरबा शहर के चारों दिशाओं में एनटीपीसी, सीएसईबी, बालको, स्वास्तिक, लैंको के कोयला आधारित पावर प्रोजेक्ट पहले से स्थापित है, इन पावर प्लांटों के वायु एवं ध्वनि प्रदूषण से कोरबा की आम जनता पहले से परेशान है। एक गैस चेंबर की भांति कोरबा शहर लगभग 4500 मेगावाट के विद्युत संयंत्रो से घिरा हुआ है। पहले से स्थापित विद्युत संयंत्रों से कोरबा का पर्यावरण संतुलन बुरी तरह बिगड़ चुका है कोरबा की जनता के स्वास्थ्य, शारीरिक क्षमता एवं मनोविकास पर इनका दुष्परिणाम सभी महसूस कर रहे हैं। कोरबा के 10 किलोमीटर के दायरे में लगभग 4500 मेगावाट के विद्युत संयंत्र और विशाल कोयला खदाने संचालित है। इन भारी उद्योगों के कारण कोरबा शहर में अनेक जीव जंतु , पक्षी आदि विलुप्त हो चुके हैं, लोगों की उम्र घट गई है, हजारों लोग अनेक गंभीर बिमारियों से पीड़ित हो रहे हैं। कोरबा के पर्यावरण एवं यहां के निवासियों के लिए नए विद्युत संयंत्रों की स्थापना जानलेवा साबित होगा। वहीं नूतन सिंह ठाकुर ने आरोप लगाया है कि कोरबा पावर लिमिटेड द्वारा पर्यावरण प्रभाव आकलन रिपोर्ट में अनेक महत्वपूर्ण तथ्यों को छुपाया गया है। पर्यावरणीय स्वीकृति प्राप्त करने के लिए कोरबा के संरक्षित वनक्षेत्र, पर्वतों, जनसंख्या के आंकड़ो, निगम क्षेत्र, जलीय संतुलन, जीव जंतु पक्षियो की जानकारी तथा पूर्व प्रदूषण स्तर के संवेदनशील जानकारी को गलत तरीके से पेश किया गया है जिसके कारण 27 फरवरी 2026 को आयोजित जनसुनवाई को निरस्त करने तथा वैधानिक जांच करने की मांग पर्यावरण संरक्षण मंडल तथा जिलाधीश कोरबा से पत्र लिखकर किया गया है। वहीं नूतनसिंह ने कहा कि कोरबा की आम जनता कोरबा में नए विद्युत संयंत्रों की स्थापना के बिल्कुल पक्ष में नहीं है, आम जनता की भावनाओं का ध्यान रखते हुए कोरबा के पर्यावरण एवं निवासियों के स्वास्थ्य एवं क्षमता पर प्रदूषण के घातक परिणाम को रोकने के लिए नए विद्युत संयंत्रों की स्थापना पर रोक लगाया जाना जरूरी है। यदि प्रशासन और पर्यावरण संरक्षण मंडल नई पावर प्लांट की स्थापना पर रोक नहीं लगता है तो आम जनता के हित में न्यायालय की शरण लिया जाएगा।

Rahul Rathore

7974214821

#korbabreaking #korbanews #korbaupdatenews #nutansinghthakur
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

डीजल चोर गिरोह का ₹10,000 का इनामी मास्टरमाइंड दो साथियों समेत गिरफ्तार, डेढ़ साल से था फरार

03/06/2026

तेज आंधी-तूफान बना काल: पेड़ की भारी डगाल गिरने से तीन आदिवासी किशोरों की दर्दनाक मौत, इलाके में पसरा मातम

30/05/2026

जनता यूनियन ने उठाया पुरानी पेंशन सहित कर्मचारी हितों का मुद्दा; पूर्व उपमुख्यमंत्री सिंहदेव को सौंपा ज्ञापन

27/05/2026
Top Posts

बम्हनीडीह: पिपरदा-सोठी में अवैध ईसाई प्रचार की सूचना पर हंगामा, पुलिस ने बाहरी पास्टरों को लिया हिरासत में

24/02/2026717

​सारागांव में क्रिकेट का महाकुंभ: 20 मार्च से शुरू होगी बी.डी.एम. ट्रॉफी रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता

24/02/2026529

प्रकाश इंडस्ट्रीज में बड़ा हादसा टला, भट्ठी लीकेज से प्लांट में मचा हड़कंप

24/04/2026482

कोरबा में रूह काँपने वाली वारदात: पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, कटा सिर लेकर बैठा रहा हत्यारा

23/04/2026475
Don't Miss
कोरबा

डीजल चोर गिरोह का ₹10,000 का इनामी मास्टरमाइंड दो साथियों समेत गिरफ्तार, डेढ़ साल से था फरार

By Rahul Rathore03/06/202621

दीपका पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो अलग-अलग मामलों में वांटेड था सरगना, वारदात में इस्तेमाल…

तेज आंधी-तूफान बना काल: पेड़ की भारी डगाल गिरने से तीन आदिवासी किशोरों की दर्दनाक मौत, इलाके में पसरा मातम

30/05/2026

जनता यूनियन ने उठाया पुरानी पेंशन सहित कर्मचारी हितों का मुद्दा; पूर्व उपमुख्यमंत्री सिंहदेव को सौंपा ज्ञापन

27/05/2026

​कबाड़ छिपाकर अन्यत्र खपाने के मंसूबे पर पुलिस ने फेरा पानी; 10 टन वजनी कबाड़ समेत माजदा वाहन जब्त

27/05/2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor Name: Rahul Rathore
Address: Korba (Chhattisgarh)
Mobile: +91 7974214821
Email: Hasdeodharacg@gmail.com

Facebook X (Twitter) WhatsApp
Our Picks

डीजल चोर गिरोह का ₹10,000 का इनामी मास्टरमाइंड दो साथियों समेत गिरफ्तार, डेढ़ साल से था फरार

03/06/2026

तेज आंधी-तूफान बना काल: पेड़ की भारी डगाल गिरने से तीन आदिवासी किशोरों की दर्दनाक मौत, इलाके में पसरा मातम

30/05/2026

जनता यूनियन ने उठाया पुरानी पेंशन सहित कर्मचारी हितों का मुद्दा; पूर्व उपमुख्यमंत्री सिंहदेव को सौंपा ज्ञापन

27/05/2026
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
© 2026 Hasdeo Dhara CG . Designed by Nimble Technology.
  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.