जांजगीर-चांपा -सिवनी। आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के गरिमामय अवसर पर ग्राम पंचायत सिवनी में ‘महिला सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज निर्माण में महिलाओं की भागीदारी की सराहना की गई और उन्हें सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सभापति श्रीमती उमा राजेंद्र राठौर एवं जनपद पंचायत सभापति श्रीमती चुडामणी राठौर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय सरपंच श्रीमती कृष्णकुमारी शिव सिंह ने की।

साड़ी भेंट कर किया गया उत्साहवर्धन
समारोह के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने गाँव की महिलाओं का सम्मान करते हुए उन्हें उपहार स्वरूप साड़ियाँ वितरित कीं। सभापति उमा राजेंद्र राठौर ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं और ग्रामीण विकास में उनका योगदान अतुलनीय है।
वहीं जनपद पंचायत सभापति चुडामणी राठौर जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि नारी शक्ति के सम्मान का यह पावन पर्व, हम सभी के लिए गौरव का क्षण है। समाज के निर्माण से लेकर शिखर की सफलताओं तक, महिलाओं का योगदान अतुलनीय और प्रेरणादायी है। आज हम उनके साहस, समर्पण और नेतृत्व को नमन करते हैं।
इनकी रही गरिमामय उपस्थिति
इस आयोजन में ग्राम पंचायत के सभी पंचगण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में गाँव की माताएं व बहनें शामिल हुईं। कार्यक्रम के अंत में सरपंच कृष्णकुमारी शिव सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए महिलाओं को उनके अधिकारों और सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया।


7974214821

