कोरबा | नगर पालिक निगम कोरबा की सामान्य सभा की बैठक बुधवार को भारी हंगामे और गहमागहमी के बीच संपन्न हुई। सभापति नूतन सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार में आयोजित इस बैठक में महापौर संजू देवी राजपूत ने अपने कार्यकाल का दूसरा विकास बजट प्रस्तुत किया।
विपक्ष का तीखा प्रहार
सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर सत्ता पक्ष को घेरना शुरू कर दिया। कांग्रेस शहर अध्यक्ष व पार्षद मुकेश राठौर सहित विपक्षी पार्षदों ने कई एजेंडों पर सवाल उठाए, जिससे सभा की शुरुआत ही काफी हंगामेदार रही।
बुधवारी बाजार का होगा कायाकल्प
बैठक में सबसे प्रमुख चर्चा बुधवारी बाजार के नवीनीकरण को लेकर हुई। प्रशासन ने यहाँ एक आधुनिक मल्टी-स्टोरी बिल्डिंग बनाने का प्रस्ताव रखा है:
- अनुमानित लागत: ₹28 करोड़ 35 लाख।
- प्लान: ग्राउंड फ्लोर पर वर्तमान दुकानदारों और सब्जी विक्रेताओं का पुनर्वास किया जाएगा।
- सुविधाएं: प्रथम और द्वितीय तल पर आधुनिक दुकानें और कमर्शियल ऑफिस स्पेस तैयार किए जाएंगे।
- पार्किंग: वाहनों के लिए बेसमेंट में बड़ी पार्किंग की सुविधा होगी।
स्मार्ट सिटी की ओर कदम
बजट में शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया है। Public Private Partnership (PPP) मॉडल के तहत शहर में एसी स्मार्ट बस स्टॉप के निर्माण का भी प्रस्ताव लाया गया है।
पहली बार ‘ध्यानाकर्षण’ पर चर्चा
निगम के इतिहास में यह पहली बार हुआ जब लोक महत्व के विषयों पर पार्षदों को चर्चा के लिए ‘ध्यानाकर्षण’ के तहत 30 मिनट का विशेष समय दिया गया। हालांकि, इस दौरान भी विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली।

7974214821

