कोरबा | समाचार सेवा छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) के प्रबंध निदेशक भीम सिंह कंवर ने कहा है कि बिजली उपभोक्ताओं की सेवाओं में सुधार और विभागीय योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए पावर कंपनी पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
कटघोरा संभाग के छुरी वितरण केन्द्र में आयोजित ‘मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना 2026’ के शिविर को संबोधित करते हुए श्री कंवर ने कहा कि यह योजना उन उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ा सहारा है जो कोरोना महामारी के दौरान आर्थिक तंगी या अन्य कारणों से अपना बिल जमा नहीं कर पाए थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार हर उपभोक्ता को गुणवत्तापूर्ण बिजली देना कंपनी का मुख्य दायित्व है।
शिविर की मुख्य उपलब्धियां:
- ऑन-स्पॉट पंजीयन: शिविर के दौरान कुल 84 पात्र उपभोक्ताओं ने बकाया राशि और अधिभार (सरचार्ज) में छूट के लिए पंजीकरण कराया।
- बड़ी राहत: इन उपभोक्ताओं को कुल 9 लाख 50 हजार रुपये की छूट का लाभ प्रदान किया गया।
- सफलता की कहानी: छुरी निवासी संतोष यादव ने अपने 10,413 रुपये के बकाया बिल के लिए पंजीकरण कराया, जिन्हें योजना के तहत बकाया राशि में शत-प्रतिशत छूट प्राप्त हुई।
किसे कितना मिलेगा लाभ?
योजना के तहत बीपीएल, घरेलू और कृषि श्रेणी के निम्नदाब उपभोक्ताओं को निम्नलिखित रियायतें दी जा रही हैं:
- अधिभार (Surge Charge): सभी पात्र श्रेणियों के लिए 100% की छूट।
- मूल राशि (Principal Amount):
- BPL उपभोक्ता: 75% की छूट।
- घरेलू एवं कृषि उपभोक्ता: 50% की छूट।
गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर बिलासपुर क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक ए.के.अम्बस्ट, छुरी के जमींदार कुंवर राज्यवर्धन सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष पद्मिनी प्रीतम देवांगन, उपाध्यक्ष हीरा लाल पंजवानी और प्रबंध निदेशक की धर्मपत्नी मंजुला सिंह कंवर विशेष रूप से उपस्थित रहीं। साथ ही विभाग के वरिष्ठ अभियंता पीआर साहू, व्हीके तिवारी, एसके सोनी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी और ग्रामीण मौजूद थे।

7974214821

