कोरबा: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के रहने वाले एक युवक के साथ काम के दौरान गंभीर हादसा हो गया। अडानी पताडी में लेबर का काम करने वाला ओमप्रकाश (पिता-संग्राम, ग्राम-उलचा) सुबह करीब 10 बजे पटाड़ी से उरगा के बीच खड़ी ट्रेन पर कोयला गिराने के लिए चढ़ा था। इसी दौरान वह ऊपर से गुजर रही 11 हजार KV की हाई-टेंशन रेलवे लाइन की चपेट में आ गया।
करंट से झुलसने के बाद ट्रेन से नीचे गिरा
हाई-वोल्टेज तार के संपर्क में आते ही ओमप्रकाश बुरी तरह झुलस गया। करंट का झटका इतना जोरदार था कि वह ट्रेन से नीचे जा गिरा, जिससे उसके सिर में भी गंभीर चोटें आई हैं।
अस्पताल में जारी है इलाज
घटनास्थल पर मौजूद साथियों ने तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पटाड़ी पहुँचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे ‘संजीवनी 108’ एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल कोरबा रेफर कर दिया गया। फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज जारी है।

7974214821

