कोरबा | छत्तीसगढ़ स्थित कोल इंडिया की प्रमुख अनुषंगी कंपनी साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) ने बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर खोला है। SECL ने विभिन्न तकनीकी पदों के लिए कुल 1055 रिक्तियों की घोषणा की है, जिसके लिए आधिकारिक अधिसूचना बुधवार को जारी कर दी गई।
पदों का विवरण (Vacancy Details)
इस भर्ती अभियान के माध्यम से माइनिंग क्षेत्र के तीन मुख्य पदों को भरा जाएगा:
पद का नाम रिक्तियों की संख्या ग्रेड
- माइनिंग सरदार 577 ग्रेड-सी
- एसिस्टेंट फोरमैन 435 –
- सर्वेयर 43 –
- कुल पद 1055
आवेदन प्रक्रिया और चयन
इन पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार SECL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से संबंधित विस्तृत शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य नियम व शर्तों की जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है।
चयन का आधार
हाल ही में महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (MCL) द्वारा निकाली गई 664 पदों की भर्ती की तर्ज पर, इन पदों के लिए भी उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा में मेरिट के आधार पर ही अंतिम चयन सूची तैयार की जाएगी।
नोट: आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी एसईसीएल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी विस्तृत विज्ञापन को ध्यानपूर्वक अवश्य पढ़ें।

7974214821

