Close Menu
hasdeodharacg.comhasdeodharacg.com
  • होम
  • देश – विदेश
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • खेल
  • उद्योग
  • अन्य

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

माँ मड़वारानी के आशीर्वाद से ‘समाचार मित्र’ ने डिजिटल दुनिया में रखा कदम, लॉन्च हुआ ऑफिशियल मोबाइल ऐप

13/10/2026

सिवनी के 5 वूशु खिलाड़ियों का राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयन, गांव का नाम करेंगे रोशन

13/10/2026

10/10/2026
Facebook X (Twitter) Instagram
hasdeodharacg.comhasdeodharacg.com
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश – विदेश
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • खेल
  • उद्योग
  • अन्य
hasdeodharacg.comhasdeodharacg.com
Home»राजनीति»पूर्व मंत्री को लखनलाल देवांगन की खुली चुनौती: “एक रुपया लेने का आरोप साबित करें, दिवंगत पिता को राजनीति में घसीटना शर्मनाक”
राजनीति

पूर्व मंत्री को लखनलाल देवांगन की खुली चुनौती: “एक रुपया लेने का आरोप साबित करें, दिवंगत पिता को राजनीति में घसीटना शर्मनाक”

Rahul RathoreBy Rahul Rathore25/04/2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

कोरबा | छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के आरोपों पर पलटवार करते हुए उन्हें खुली चुनौती दी है। टीपी नगर स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान मंत्री देवांगन ने कहा कि वे किसी से भी एक रुपया लेने का आरोप साबित करके दिखाएं।

दिवंगत पिता पर आरोप लगाने पर जताई नाराजगी

मंत्री देवांगन ने भावुक और कड़े शब्दों में कहा कि पूर्व मंत्री अग्रवाल अब राजनीति के उस निचले स्तर पर गिर चुके हैं, जहाँ वे मेरे दिवंगत पिता का नाम घसीट रहे हैं। उन्होंने कहा:

“मेरे पिता का देहांत 30-35 वर्ष पूर्व हो चुका है। वे बाजार में कपड़े बेचने का और खेती का कार्य करते थे। कांग्रेस और पूर्व मंत्री के पास जब कोई मुद्दा नहीं बचा, तो वे दिवंगत आत्माओं पर कीचड़ उछाल रहे हैं। हमने कभी किसी के परिवार पर निजी हमले नहीं किए।”

“भ्रष्टाचार की जांच समय आने पर होगी”

प्रेस वार्ता के दौरान जब पत्रकारों ने सवाल किया कि यदि पूर्व मंत्री ने भ्रष्टाचार किया है तो सरकार में रहते हुए आप जांच क्यों नहीं करवा रहे? इस पर मंत्री देवांगन ने सधे हुए अंदाज में जवाब दिया कि “समय आने पर सब होगा।” उन्होंने मीडिया से यह भी आग्रह किया कि वे एक बार पूर्व मंत्री के ‘शीश महल’ के कमरे और कार्यालय की भव्यता देखकर आएँ, तब उन्हें हकीकत पता चलेगी।

महतारी वंदन और कांग्रेस पर हमला

मंत्री देवांगन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि भाजपा ने हमेशा महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य किया है। उन्होंने कांग्रेस गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा:

  • उज्ज्वला योजना, शौचालय निर्माण और तीन तलाक जैसे ऐतिहासिक कदम भाजपा ने उठाए।
  • महतारी वंदन से जुड़ी पहलों का कांग्रेस ने विरोध कर महिलाओं का अपमान किया है।
  • देश की महिलाएं इस अपमान के लिए कांग्रेस गठबंधन को कभी माफ नहीं करेंगी।

ये दिग्गज रहे उपस्थित

इस प्रेस वार्ता के दौरान कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, महापौर संजूदेवी राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार और प्रदेश मंत्री संतोषी दीवान सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मंच पर मौजूद रहे।

Rahul Rathore

7974214821

#BJPChhattisgarh #ChhattisgarhPolitics #korbanews #LakhanLalDewangan #PoliticalWar
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

माँ मड़वारानी के आशीर्वाद से ‘समाचार मित्र’ ने डिजिटल दुनिया में रखा कदम, लॉन्च हुआ ऑफिशियल मोबाइल ऐप

13/10/2026

कोरबा: विकास कार्यों के लिए जनपद सदस्यों ने खोला मोर्चा, डीएमएफ से मांगे 25-25 लाख रुपये; शासी परिषद में प्रतिनिधित्व की भी रखी मांग

07/10/2026

जच्चा-बच्चा के लिए ‘देवदूत’ बनी 108 संजीवनी एक्सप्रेस: चलती एम्बुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT की सूझबूझ से बची जान

19/08/2026
Top Posts

बम्हनीडीह: पिपरदा-सोठी में अवैध ईसाई प्रचार की सूचना पर हंगामा, पुलिस ने बाहरी पास्टरों को लिया हिरासत में

24/02/2026728

सक्ती में सनसनीखेज अंधा कत्ल: प्रेम प्रसंग में पत्नी ने पति के साथ मिलकर रची थी खूनी साजिश, ₹4 लाख की सुपारी देकर कराई गई थी पूर्णिमा की हत्या, 9 आरोपी गिरफ्तार

01/07/2026649

​सारागांव में क्रिकेट का महाकुंभ: 20 मार्च से शुरू होगी बी.डी.एम. ट्रॉफी रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता

24/02/2026534

कोरबा में रूह काँपने वाली वारदात: पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, कटा सिर लेकर बैठा रहा हत्यारा

23/04/2026498
Don't Miss
कोरबा

माँ मड़वारानी के आशीर्वाद से ‘समाचार मित्र’ ने डिजिटल दुनिया में रखा कदम, लॉन्च हुआ ऑफिशियल मोबाइल ऐप

By Rahul Rathore13/10/202614

कोरबा। छत्तीसगढ़ में डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा देने की पहल करते हुए पिछले 5…

सिवनी के 5 वूशु खिलाड़ियों का राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयन, गांव का नाम करेंगे रोशन

13/10/2026

10/10/2026

SGFI राज्यस्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता: सिवनी (चांपा) के तीन खिलाड़ियों का हुआ चयन, बिलासपुर संभाग का करेंगे प्रतिनिधित्व

09/10/2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor Name: Rahul Rathore
Address: Korba (Chhattisgarh)
Mobile: +91 7974214821
Email: Hasdeodharacg@gmail.com

Facebook X (Twitter) WhatsApp
Our Picks

माँ मड़वारानी के आशीर्वाद से ‘समाचार मित्र’ ने डिजिटल दुनिया में रखा कदम, लॉन्च हुआ ऑफिशियल मोबाइल ऐप

13/10/2026

सिवनी के 5 वूशु खिलाड़ियों का राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयन, गांव का नाम करेंगे रोशन

13/10/2026

10/10/2026
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
© 2026 Hasdeo Dhara CG . Designed by Nimble Technology.
  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.