Close Menu
hasdeodharacg.comhasdeodharacg.com
  • होम
  • देश – विदेश
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • खेल
  • उद्योग
  • अन्य

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

श्री कृष्ण गौशाला चांपा में आस्था व उल्लास के साथ मनाया गया हलषष्ठी (खमर छठ) पर्व

02/09/2026

🏆 जांजगीर-चांपा का नाम रोशन! राज्य खेल अलंकरण समारोह 2026 में मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होंगे गुलाब और प्रीतम 👏✨

29/08/2026

जांजगीर-चांपा में राष्ट्रीय वूशु चैंपियनशिप और खेलो इंडिया अस्मिता सिटी लीग की तैयारियां तेज, खिलाड़ी बहा रहे पसीना

24/08/2026
Facebook X (Twitter) Instagram
hasdeodharacg.comhasdeodharacg.com
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश – विदेश
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • खेल
  • उद्योग
  • अन्य
hasdeodharacg.comhasdeodharacg.com
Home»कोरबा»कोरबा में BJP नेता पर जानलेवा हमला, जिला पंचायत सदस्य रज्जाक अली ने रॉड से मारकर तोड़े दोनों पैर
कोरबा

कोरबा में BJP नेता पर जानलेवा हमला, जिला पंचायत सदस्य रज्जाक अली ने रॉड से मारकर तोड़े दोनों पैर

Rahul RathoreBy Rahul Rathore15/06/2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन पहुंचे अस्पताल, पुलिस अधीक्षक को दिए त्वरित कार्रवाई और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक बेहद सनसनीखेज और कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली खबर सामने आई है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष शिव बालक सिंह तोमर पर जानलेवा हमला किया गया। पुरानी रंजिश के चलते जिला पंचायत सदस्य रज्जाक अली ने अपने साथियों के साथ मिलकर भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया और स्टील की रॉड से मारकर उनके दोनों पैर (घुटने के नीचे) तोड़ दिए। लहूलुहान हालत में तोमर को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

बातचीत के बहाने गाड़ी में बिठाया, फिर रास्ते में उतारा और किया हमला

घायल शिवबालक सिंह तोमर ने सीधे तौर पर रज्जाक अली और उसके साथियों पर हमले का आरोप लगाया है। घटना की पृष्ठभूमि को लेकर स्थानीय भाजपा नेताओं ने बताया कि रज्जाक अली के साथ तोमर के भतीजे का कोई पुराना विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते पिछले दिनों ही तोमर के भतीजे को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

चले आ रहे इसी विवाद को सुलझाने और बातचीत करने की नीयत से शिव बालक सिंह तोमर ने रज्जाक से संपर्क किया था। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे रज्जाक अली ने तोमर को अपनी गाड़ी में बिठाया। लेकिन रास्ते में ही नीयत बदलते हुए रज्जाक और उसके साथियों ने तोमर को गाड़ी से नीचे उतारा और स्टील की रॉड से उनके पैरों पर ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए। हमले में भाजपा नेता के दोनों पैर बुरी तरह टूट गए हैं। पुलिस अस्पताल पहुंचकर घायल नेता का बयान दर्ज कर रही है।

अस्पताल पहुंचे मंत्री लखनलाल देवांगन, दिए कड़े एक्शन के निर्देश

घटना की खबर मिलते ही भाजपा खेमे में भारी आक्रोश फैल गया। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी और महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत के साथ तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। मंत्री देवांगन ने डॉक्टरों से चर्चा कर तोमर के बेहतर इलाज के निर्देश दिए और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

“कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं”

मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा पुलिस अधीक्षक (SP) को पूरे घटनाक्रम की सूक्ष्म और त्वरित जांच करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने दोटूक शब्दों में कहा कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल गिरफ्तार किया जाए।

इस दौरान अस्पताल में पूर्व महापौर जोगेश लाम्बा, जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, योगेश जैन, पार्षद नरेंद्र देवांगन, MIC सदस्य हितानंद अग्रवाल, लक्ष्मण श्रीवास, मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता आक्रोश जताने पहुंचे थे।

Rahul Rathore

7974214821

#BJPLeaderAttacked #ChhatisgarhPolice #ChhattisgarhCrime #korbanews #LawAndOrder
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

ईमानदारी की मिसाल: दुर्घटना में गिरे 50 हजार रुपये डॉक्टर ने थाने पहुंचाकर लौटाए, पुलिस ने किया सम्मानित

20/08/2026

कोरबा: सोहागपुर के गौधाम में गौवंशों की दयनीय स्थिति पर बवाल, चारा-पानी के अभाव में मौतों का आरोप; निष्पक्ष जांच की मांग

19/08/2026

जच्चा-बच्चा के लिए ‘देवदूत’ बनी 108 संजीवनी एक्सप्रेस: चलती एम्बुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT की सूझबूझ से बची जान

19/08/2026
Top Posts

बम्हनीडीह: पिपरदा-सोठी में अवैध ईसाई प्रचार की सूचना पर हंगामा, पुलिस ने बाहरी पास्टरों को लिया हिरासत में

24/02/2026725

सक्ती में सनसनीखेज अंधा कत्ल: प्रेम प्रसंग में पत्नी ने पति के साथ मिलकर रची थी खूनी साजिश, ₹4 लाख की सुपारी देकर कराई गई थी पूर्णिमा की हत्या, 9 आरोपी गिरफ्तार

01/07/2026644

​सारागांव में क्रिकेट का महाकुंभ: 20 मार्च से शुरू होगी बी.डी.एम. ट्रॉफी रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता

24/02/2026532

कोरबा में रूह काँपने वाली वारदात: पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, कटा सिर लेकर बैठा रहा हत्यारा

23/04/2026495
Don't Miss
त्योहार

श्री कृष्ण गौशाला चांपा में आस्था व उल्लास के साथ मनाया गया हलषष्ठी (खमर छठ) पर्व

By Rahul Rathore02/09/202610

चांपा। स्थानीय श्री कृष्ण गौशाला चांपा में 2 सितंबर 2026, बुधवार को हलषष्ठी (खमर छठ)…

🏆 जांजगीर-चांपा का नाम रोशन! राज्य खेल अलंकरण समारोह 2026 में मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होंगे गुलाब और प्रीतम 👏✨

29/08/2026

जांजगीर-चांपा में राष्ट्रीय वूशु चैंपियनशिप और खेलो इंडिया अस्मिता सिटी लीग की तैयारियां तेज, खिलाड़ी बहा रहे पसीना

24/08/2026

ईमानदारी की मिसाल: दुर्घटना में गिरे 50 हजार रुपये डॉक्टर ने थाने पहुंचाकर लौटाए, पुलिस ने किया सम्मानित

20/08/2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor Name: Rahul Rathore
Address: Korba (Chhattisgarh)
Mobile: +91 7974214821
Email: Hasdeodharacg@gmail.com

Facebook X (Twitter) WhatsApp
Our Picks

श्री कृष्ण गौशाला चांपा में आस्था व उल्लास के साथ मनाया गया हलषष्ठी (खमर छठ) पर्व

02/09/2026

🏆 जांजगीर-चांपा का नाम रोशन! राज्य खेल अलंकरण समारोह 2026 में मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होंगे गुलाब और प्रीतम 👏✨

29/08/2026

जांजगीर-चांपा में राष्ट्रीय वूशु चैंपियनशिप और खेलो इंडिया अस्मिता सिटी लीग की तैयारियां तेज, खिलाड़ी बहा रहे पसीना

24/08/2026
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
© 2026 Hasdeo Dhara CG . Designed by Nimble Technology.
  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.