Close Menu
hasdeodharacg.comhasdeodharacg.com
  • होम
  • देश – विदेश
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • खेल
  • उद्योग
  • अन्य

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

श्री कृष्ण गौशाला चांपा में आस्था व उल्लास के साथ मनाया गया हलषष्ठी (खमर छठ) पर्व

02/09/2026

🏆 जांजगीर-चांपा का नाम रोशन! राज्य खेल अलंकरण समारोह 2026 में मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होंगे गुलाब और प्रीतम 👏✨

29/08/2026

जांजगीर-चांपा में राष्ट्रीय वूशु चैंपियनशिप और खेलो इंडिया अस्मिता सिटी लीग की तैयारियां तेज, खिलाड़ी बहा रहे पसीना

24/08/2026
Facebook X (Twitter) Instagram
hasdeodharacg.comhasdeodharacg.com
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश – विदेश
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • खेल
  • उद्योग
  • अन्य
hasdeodharacg.comhasdeodharacg.com
Home»कोरबा»स्थानीय वाहनों को टोल फ्री करने की मांग, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
कोरबा

स्थानीय वाहनों को टोल फ्री करने की मांग, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

Rahul RathoreBy Rahul Rathore16/06/2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
एनएच अधिकारी को सौंपा ज्ञापन; दुर्व्यवहार, अवैध पार्किंग और राखड़ गाड़ियों की मिलीभगत पर कार्रवाई की मांग

कोरबा।

जिले के स्थानीय निवासियों और घरेलू वाहनों को बड़ी राहत दिलाने के लिए युवा कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। एनएच टोल प्लाजा पर सीजी-12 (CG-12) पासिंग घरेलू वाहनों और स्थानीय निवासियों को पूरी तरह से टोल फ्री करने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस ने राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा है। इसके साथ ही टोल प्रबंधन की मनमानी और कर्मचारियों के दुर्व्यवहार पर लगाम लगाने की चेतावनी दी गई है।

इन प्रमुख मांगों को लेकर सौंपा गया ज्ञापन:

  • स्थानीय वाहनों को मिले छूट: कोरबा जिले में संचालित टोल प्लाजा (चोटिया, मदनपुर, बगदेवा, कोथारी) से गुजरने वाले CG-12 पासिंग घरेलू वाहनों और स्थानीय नागरिकों को टोल से मुक्त किया जाए।
  • मैनेजर पर हो एफआईआर: एनएच पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के मामलों में टोल मैनेजर के ऊपर अपराध पंजीबद्ध (FIR) किया जाए।
  • कर्मचारियों के दुर्व्यवहार पर रोक: टोल कर्मचारियों द्वारा आए दिन आम जनता से किए जा रहे अभद्र व्यवहार पर सख्त और उचित कार्रवाई की जाए।
  • अवैध पार्किंग और राखड़ परिवहन की जांच: टोल के आसपास अवैध पार्किंग बनाकर की जा रही वसूली और ओवरलोड राखड़ (Fly Ash) गाड़ियों के अवैध परिवहन में मिलीभगत की निष्पक्ष जांच हो।

“कोरबा एक आदिवासी और किसान बहुल जिला है। यहां के किसानों और ग्रामीणों को छोटे-छोटे कामों के लिए दिन में 5 से 10 बार आना-जाना पड़ता है। हर बार टोल टैक्स काटा जाना सीधे तौर पर आम जनता से जबरदस्ती की लूट है। अगर हमारी मांगों का जल्द निराकरण नहीं हुआ, तो युवा कांग्रेस सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगी।”— मधुसूदन दास (जिला महासचिव, युवा कांग्रेस)

कार्रवाई न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

युवा कांग्रेस जिला महासचिव मधुसूदन दास के नेतृत्व, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष मनमोहन राठौर और दीपक वर्मा की विशेष उपस्थिति में यह ज्ञापन सौंपा गया। एनएसयूआई नेतृत्व ने साफ किया कि टोल प्लाजा की स्थिति अत्यंत खराब हो चुकी है। अवैध रूप से गाड़ियों को कहीं भी खड़ा करवाकर दुर्घटनाओं को आमंत्रण दिया जा रहा है। यदि टोल प्रबंधक अपनी हरकतों से बाज नहीं आते, तो इसके गंभीर परिणाम होंगे।

ये रहे उपस्थित:

इस दौरान असंगठित कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बबलू मारवा, जिला सचिव धनंजय राठौर, अदनान मेमन, प्रमोद काकरे, यशवर्धन, साहिल, युवा कांग्रेस सचिव कमलकिशोर चंद्रा, हिटलर, प्रभात कुमार, राम चौहान, रोहन चौहान, विमल चौहान, रुपेश चौहान, परमेश्वर कौशिक, अमन चौहान, रामकिशन पटेल, सागर चौहान, कुणाल चौहान, शिवा चौहान, गोविन्दा साव, खगेश कर्ष, दीपांसु पटेल, आयुष जैन, दीपक यादव, मनीष यादव, यश महंत, रुपेश, विनायक, अनिकेत सारथी, आयुष यादव सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेसी सदस्य मौजूद थे।

Rahul Rathore

7974214821

#CG12TollFree #korbanews #KorbaUpdates #TollPlazaProtest #YouthCongress
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

ईमानदारी की मिसाल: दुर्घटना में गिरे 50 हजार रुपये डॉक्टर ने थाने पहुंचाकर लौटाए, पुलिस ने किया सम्मानित

20/08/2026

कोरबा: सोहागपुर के गौधाम में गौवंशों की दयनीय स्थिति पर बवाल, चारा-पानी के अभाव में मौतों का आरोप; निष्पक्ष जांच की मांग

19/08/2026

जच्चा-बच्चा के लिए ‘देवदूत’ बनी 108 संजीवनी एक्सप्रेस: चलती एम्बुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT की सूझबूझ से बची जान

19/08/2026
Top Posts

बम्हनीडीह: पिपरदा-सोठी में अवैध ईसाई प्रचार की सूचना पर हंगामा, पुलिस ने बाहरी पास्टरों को लिया हिरासत में

24/02/2026725

सक्ती में सनसनीखेज अंधा कत्ल: प्रेम प्रसंग में पत्नी ने पति के साथ मिलकर रची थी खूनी साजिश, ₹4 लाख की सुपारी देकर कराई गई थी पूर्णिमा की हत्या, 9 आरोपी गिरफ्तार

01/07/2026644

​सारागांव में क्रिकेट का महाकुंभ: 20 मार्च से शुरू होगी बी.डी.एम. ट्रॉफी रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता

24/02/2026532

कोरबा में रूह काँपने वाली वारदात: पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, कटा सिर लेकर बैठा रहा हत्यारा

23/04/2026495
Don't Miss
त्योहार

श्री कृष्ण गौशाला चांपा में आस्था व उल्लास के साथ मनाया गया हलषष्ठी (खमर छठ) पर्व

By Rahul Rathore02/09/202610

चांपा। स्थानीय श्री कृष्ण गौशाला चांपा में 2 सितंबर 2026, बुधवार को हलषष्ठी (खमर छठ)…

🏆 जांजगीर-चांपा का नाम रोशन! राज्य खेल अलंकरण समारोह 2026 में मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होंगे गुलाब और प्रीतम 👏✨

29/08/2026

जांजगीर-चांपा में राष्ट्रीय वूशु चैंपियनशिप और खेलो इंडिया अस्मिता सिटी लीग की तैयारियां तेज, खिलाड़ी बहा रहे पसीना

24/08/2026

ईमानदारी की मिसाल: दुर्घटना में गिरे 50 हजार रुपये डॉक्टर ने थाने पहुंचाकर लौटाए, पुलिस ने किया सम्मानित

20/08/2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor Name: Rahul Rathore
Address: Korba (Chhattisgarh)
Mobile: +91 7974214821
Email: Hasdeodharacg@gmail.com

Facebook X (Twitter) WhatsApp
Our Picks

श्री कृष्ण गौशाला चांपा में आस्था व उल्लास के साथ मनाया गया हलषष्ठी (खमर छठ) पर्व

02/09/2026

🏆 जांजगीर-चांपा का नाम रोशन! राज्य खेल अलंकरण समारोह 2026 में मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होंगे गुलाब और प्रीतम 👏✨

29/08/2026

जांजगीर-चांपा में राष्ट्रीय वूशु चैंपियनशिप और खेलो इंडिया अस्मिता सिटी लीग की तैयारियां तेज, खिलाड़ी बहा रहे पसीना

24/08/2026
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
© 2026 Hasdeo Dhara CG . Designed by Nimble Technology.
  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.