कोरबा। कटघोरा से अंबिकापुर के बीच सफर करने वाले यात्रियों और वाहन चालकों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने राष्ट्रीय राजमार्ग-130 (NH-130) के कटघोरा-शिवनगर खंड पर गुरसियाँ स्थित तान नदी ब्रिज का मरम्मत कार्य पूरा कर लिया है। इसके साथ ही इस प्रमुख पुल को आम यातायात के लिए दोबारा खोल दिया गया है।
रिकॉर्ड समय में पूरी हुई मरम्मत
परियोजना कार्यान्वयन इकाई, बिलासपुर के परियोजना निदेशक मुकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए ब्रिज की आवश्यक संरचनात्मक मरम्मत का काम रिकॉर्ड समय में पूरा कर लिया गया है।
रेलिंग का काम जल्द होगा पूरा, भारी वाहनों को मिलेगी राहत
NHAI के अधिकारियों के मुताबिक, पुल का मुख्य ढांचा पूरी तरह दुरुस्त कर लिया गया है, जबकि रेलिंग का कुछ बचा हुआ काम अगले कुछ दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। इस ब्रिज के दोबारा खुलने से:
- स्थानीय नागरिकों को आवाजाही में आसानी होगी।
- व्यापारियों का माल परिवहन समय पर हो सकेगा।
- भारी वाहन चालकों को अब लंबे रूट के डायवर्जन से मुक्ति मिलेगी।
मानसून से ठीक पहले इस पुल का खुलना इस रूट की लाइफलाइन को दोबारा बहाल करने जैसा है, जिससे क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक आवागमन को बड़ी गति मिलेगी।

7974214821


