चाम्पा। नगर के सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के भगिनी निवेदिता सभाकक्ष में 1 जुलाई को ‘डॉक्टर्स डे’ और ‘सीए डे’ (CA Day) के विशेष उपलक्ष्य पर एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर सरस्वती सेवा मंडल चाम्पा, धरम ब्लड सेंटर एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो (जांजगीर-चाम्पा) की टीम के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हुआ।
शिविर का मुख्य उद्देश्य
रक्तदान शिविर के आयोजन का मुख्य उद्देश्य आम जनता में रक्तदान के प्रति जागरूकता लाना और आपातकाल या जरूरत के समय मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना है।
सीए योगेश साहू ने की शुरुआत, दंपत्तियों ने भी पेश की मिसाल
शिविर में रक्तदान की शुरुआत जांजगीर के सीए योगेश साहू ने सर्वप्रथम रक्तदान करके की। इसके बाद नगर के युवाओं और प्रबुद्ध नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान समाज में एक सकारात्मक संदेश देते हुए शशिशेखर सोनी व उनकी पत्नी संगीता सोनी और टिकेश्वर प्रधान व उनकी पत्नी मनोरमा प्रधान ने एक साथ रक्तदान कर अनुकरणीय मिसाल पेश की।
रक्तवीरों की सूची:
प्रदीप राठौर, तीजराम पटेल, समीर सोनी, सागर सोनी, विवेकानंद गुप्ता, रमेश कुमार सोनी, ओमप्रकाश स्वर्णकार, कमलकिशोर सोनी, सुजल देवांगन, जय शंकर, अजय राम, लव सोनी, दीपेश पाठक, लक्ष्मीनारायण सोनी, नमन कामदार, सुरेंद्र कुमार, बजरंग दास कंसारी, महेश यादव, सतीश यादव, धनराज पटेल एवं अजय पटेल।
स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र से सम्मान
मानवता के इस पुनीत कार्य में अपना अमूल्य योगदान देने वाले सभी रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाने के लिए आयोजन समिति द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इनका रहा विशेष योगदान
इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्राचार्य एवं कार्यक्रम के प्रेरणास्रोत अश्वनी कश्यप, निखिल अग्रवाल, गिरिजाशंकर देवांगन, देहदानी पवन यादव, जतिंदर पाल, रमेश कुमार सोनी, ओमप्रकाश स्वर्णकार, कमलकिशोर सोनी, डॉ. शांति कुमार सोनी, सीए नवनीत सोनी, पत्रकार उमाशंकर तिवारी, पत्रकार शुभांशु मिश्रा, नारायण स्वर्णकार, डॉ. लक्ष्मीप्रियम स्वर्णकार, निशु दुबे और कुश सोनी की सक्रिय भूमिका रही।
साथ ही धरम ब्लड सेंटर के मेडिकल स्टॉफ, सरस्वती शिशु मंदिर के स्टॉफ और सरस्वती सेवा मंडल के समस्त सदस्यों ने अपनी सेवाएं देकर इस शिविर को सफल बनाया।

7974214821


