कोरबा | एसईसीएल (SECL) की दीपका खदान से ओवरलोडिंग की आड़ में चल रहे कोयला चोरी के एक बड़े गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस की इस सतर्क कार्रवाई में गिरोह के 6 सदस्यों को दबोचा गया है, जिनके पास से भारी मात्रा में कोयला और वाहन जब्त किए गए हैं।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस की घेराबंदी
30 अप्रैल की रात जब दीपका थाना पुलिस गश्त पर थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि खदान से तीन ट्रेलर चोरी का कोयला ओवरलोड कर बिलासपुर की ओर रवाना होने वाले हैं। पुलिस ने बिना वक्त गंवाए सिरकी मोड़ के पास घेराबंदी की और तीनों संदिग्ध ट्रेलरों को रोक लिया।
बरामदगी और कार्रवाई
जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि इन ट्रेलरों में अवैध रूप से 57 टन कोयला लोड था। मामले की गहराई से छानबीन करने पर पुलिस ने कुल 215 टन कोयला, चोरी में प्रयुक्त तीन ट्रेलर और एक पे-लोडर (SDL) जब्त किया है।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:
पुलिस ने इस सिंडिकेट से जुड़े ट्रांसपोर्टर, खरीदार और चालकों को गिरफ्तार किया है:
- रौनक गुप्ता (27), दीपका बस्ती
- सरफराज खान उर्फ पम्मी (43), सुभाष नगर
- मुकेश चौधरी (28), गढ़वा
- सुजीत सिंह (28), दीपका
- मुबारक खान (20), मध्य प्रदेश
- अर्जुन बंसल (20), बैकुंठपुर
कड़ी कार्रवाई की तैयारी
पुलिस ने ट्रेलर क्रमांक CG 10 BX 0792, CG 10 BX 8288, CG 10 BY 8288 और पे-लोडर CG 07 CS 2199 को जब्त कर लिया है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों और उन फैक्ट्री मालिकों की भी तलाश की जा रही है जिनके पास यह कोयला भेजा जाना था। फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।

7974214821


