Close Menu
hasdeodharacg.comhasdeodharacg.com
  • होम
  • देश – विदेश
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • खेल
  • उद्योग
  • अन्य

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

डीजल चोर गिरोह का ₹10,000 का इनामी मास्टरमाइंड दो साथियों समेत गिरफ्तार, डेढ़ साल से था फरार

03/06/2026

तेज आंधी-तूफान बना काल: पेड़ की भारी डगाल गिरने से तीन आदिवासी किशोरों की दर्दनाक मौत, इलाके में पसरा मातम

30/05/2026

जनता यूनियन ने उठाया पुरानी पेंशन सहित कर्मचारी हितों का मुद्दा; पूर्व उपमुख्यमंत्री सिंहदेव को सौंपा ज्ञापन

27/05/2026
Facebook X (Twitter) Instagram
hasdeodharacg.comhasdeodharacg.com
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश – विदेश
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • खेल
  • उद्योग
  • अन्य
hasdeodharacg.comhasdeodharacg.com
Home»होली»होलिका दहन 2 मार्च को, 3 को धुलेंडी पर खेल सकेंगे रंग, पूर्णिमा 2 मार्च को शुरू होकर 3 मार्च शाम तक रहेगी, भद्रा रहित होने से उत्तम
होली

होलिका दहन 2 मार्च को, 3 को धुलेंडी पर खेल सकेंगे रंग, पूर्णिमा 2 मार्च को शुरू होकर 3 मार्च शाम तक रहेगी, भद्रा रहित होने से उत्तम

Rahul RathoreBy Rahul Rathore21/02/2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

 

कोरबा। होली खेलने की तिथि को लेकर असमंजस की स्थिति है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार होली का त्योहार 2 और 3 मार्च को मनाया जाएगा। पहले दिन यानी 2 मार्च सोमवार को होलिका दहन होगा, जबकि मंगलवार यानी 3 मार्च को धुलेंडी पर रंग खेला जाएगा। होलिका दहन 2 मार्च की शाम 6 बजे से रात 8:12 बजे के मध्य (प्रदोष काल में) करना श्रेष्ठ रहेगा। इस बार 3 मार्च को चंद्र ग्रहण भी रहेगा,3 मार्च को शाम 6.50 बजे पूर्णिमा तिथि समाप्त हो जाएगी, जबकि सूर्यास्त 6:25 बजे होगा। सूर्यास्त के बाद प्रदोष काल आता है, लेकिन तब तक पूर्णिमा खत्म हो चुकी होगी, इसलिए उस समय होलिका दहन संभव नहीं है। इससे होलिका दहन 2 मार्च की रात भद्रा पुच्छ में किया जा सकता है, जिसका समय 1.26 बजे से 2.38 बजे तक रहेगा। इस आधार पर धुलेंडी पर्व 3 मार्च को मनेगा। हालांकि राजस्थान व गुजरात जैसे राज्यों में सूर्यास्त देर से होता है और वहां सूर्यास्त के समय पूर्णिमा तिथि बनी रहती है, इसलिए वहां 3 मार्च को ही होलिका दहन कर सकते हैं। इसके अलावा 2 मार्च को शाम 5:56 बजे पूर्णिमा तिथि शुरू हो जाएगी, जो कि अगले दिन यानी 3 मार्च को शाम 6:50 बजे तक रहेगी, जबकि इस दौरान सूर्यास्त नहीं होगा। इसलिए प्रदोष काल भी लागू नहीं होगा। इससे होलिका दहन 2 मार्च सोमवार को ही करना श्रेष्ठ रहेगा। शास्त्रों में होलिका दहन फाल्गुन शुक्ल प्रदोष व्यापिनी पूर्णिमा को भद्रा रहित करना बताया गया है। इस बार फाल्गुन शुक्ल चतुर्दशी शाम 5:55 तक ही रहेगी। इसके बाद पूर्णिमा तिथि लग जाएगी। ऐसे में प्रदोष काल में पूर्णिमा 2 मार्च को ही होने से होलिका पर्व इसी दिन मनाना उचित रहेगा। इस दिन भद्रा शाम 5:56 बजे से अगले दिन मंगलवार सुबह 5:32 बजे तक रहेगी। इस बार 3 मार्च को उदय होता हुआ चंद्र ग्रहण भी दिखाई देगा, जिससे धुलेंडी पर्व पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

चंद्रग्रहण का प्रभाव नहीं, क्योंकि ग्रहण काल 18 मिनट ही रहेगा
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार धुलेंडी 3 मार्च मंगलवार को मनाई जाएगी। चंद्रग्रहण 3 मार्च को दोपहर बाद 3:20 बजे शुरू हो जाएगा ग्रहण का मोक्ष शाम 6:46 बजे होगा। इस दिन चंद्र उदय शाम 6:32 बजे और ग्रहण का समापन 6:46 बजे होगा, जिससे ग्रहण काल मात्र 18 मिनट का रहेगा। सूतक मंगलवार सुबह 6:20 बजे से लागू होगा। ग्रहण पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र और सिंह राशि में बनेगा और भारत में दिखाई देगा। चंद्रग्रहण होने से होलिका दहन 2 मार्च को एक दिन पहले ही करना शुभ रहेगा। इसी तरह धुलेंडी 3 मार्च को मनाना श्रेष्ठ होगा।

Rahul Rathore

7974214821

#holi2026 #indianfestival #rangutsav #होली
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

ग्राम पंचायत सिवनी में विधि-विधान से हुआ होलिका दहन, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं

02/03/2026

पिचकारी से छूटेगी रंगों की धार, बाजार सजकर तैयार: कोरबा में होली की खरीदारी परवान पर

01/03/2026

सावधान: बिजली तारों और ट्रांसफार्मर के नीचे न जलाएं होली, ऊर्जा विभाग ने जारी की विशेष एडवाइजरी

01/03/2026
Top Posts

बम्हनीडीह: पिपरदा-सोठी में अवैध ईसाई प्रचार की सूचना पर हंगामा, पुलिस ने बाहरी पास्टरों को लिया हिरासत में

24/02/2026717

​सारागांव में क्रिकेट का महाकुंभ: 20 मार्च से शुरू होगी बी.डी.एम. ट्रॉफी रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता

24/02/2026529

प्रकाश इंडस्ट्रीज में बड़ा हादसा टला, भट्ठी लीकेज से प्लांट में मचा हड़कंप

24/04/2026482

कोरबा में रूह काँपने वाली वारदात: पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, कटा सिर लेकर बैठा रहा हत्यारा

23/04/2026475
Don't Miss
कोरबा

डीजल चोर गिरोह का ₹10,000 का इनामी मास्टरमाइंड दो साथियों समेत गिरफ्तार, डेढ़ साल से था फरार

By Rahul Rathore03/06/202630

दीपका पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो अलग-अलग मामलों में वांटेड था सरगना, वारदात में इस्तेमाल…

तेज आंधी-तूफान बना काल: पेड़ की भारी डगाल गिरने से तीन आदिवासी किशोरों की दर्दनाक मौत, इलाके में पसरा मातम

30/05/2026

जनता यूनियन ने उठाया पुरानी पेंशन सहित कर्मचारी हितों का मुद्दा; पूर्व उपमुख्यमंत्री सिंहदेव को सौंपा ज्ञापन

27/05/2026

​कबाड़ छिपाकर अन्यत्र खपाने के मंसूबे पर पुलिस ने फेरा पानी; 10 टन वजनी कबाड़ समेत माजदा वाहन जब्त

27/05/2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor Name: Rahul Rathore
Address: Korba (Chhattisgarh)
Mobile: +91 7974214821
Email: Hasdeodharacg@gmail.com

Facebook X (Twitter) WhatsApp
Our Picks

डीजल चोर गिरोह का ₹10,000 का इनामी मास्टरमाइंड दो साथियों समेत गिरफ्तार, डेढ़ साल से था फरार

03/06/2026

तेज आंधी-तूफान बना काल: पेड़ की भारी डगाल गिरने से तीन आदिवासी किशोरों की दर्दनाक मौत, इलाके में पसरा मातम

30/05/2026

जनता यूनियन ने उठाया पुरानी पेंशन सहित कर्मचारी हितों का मुद्दा; पूर्व उपमुख्यमंत्री सिंहदेव को सौंपा ज्ञापन

27/05/2026
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
© 2026 Hasdeo Dhara CG . Designed by Nimble Technology.
  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.