Close Menu
hasdeodharacg.comhasdeodharacg.com
  • होम
  • देश – विदेश
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • खेल
  • उद्योग
  • अन्य

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

6 सूत्रीय मांगों को लेकर कुसमुंडा महाप्रबंधक कार्यालय का घेराव, मुख्य गेट बंद होने से फंसे रहे अधिकारी-कर्मचारी

23/07/2026

कोरबा पुलिस एक्शन मोड में: अपराधियों की होगी सख्त निगरानी, IGP गर्ग ने दिए अपराध नियंत्रण के कड़े निर्देश

23/07/2026

कोरबा में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था: शाम ढलते ही TP नगर रोड पर ट्रेलरों का ‘अवैध कब्जा’, हादसे और जाम की बढ़ी आशंका

23/07/2026
Facebook X (Twitter) Instagram
hasdeodharacg.comhasdeodharacg.com
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश – विदेश
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • खेल
  • उद्योग
  • अन्य
hasdeodharacg.comhasdeodharacg.com
Home»जांजगीर चांपा»जांजगीर: सूने मकान में 9.56 लाख की चोरी का खुलासा, नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार; 300 CCTV कैमरों ने खोला राज
जांजगीर चांपा

जांजगीर: सूने मकान में 9.56 लाख की चोरी का खुलासा, नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार; 300 CCTV कैमरों ने खोला राज

Rahul RathoreBy Rahul Rathore11/03/2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

जांजगीर-चांपा। जिले की सिटी कोतवाली पुलिस ने वार्ड नंबर 19 में हुई बड़ी चोरी की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग और मुख्य सरगना सहित कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 9.56 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर और नकदी बरामद की गई है। मामले में दो आरोपी अब भी फरार हैं।

परिवार गया था घूमने, पीछे से साफ कर दिया हाथ

घटना 26 फरवरी की रात की है। वार्ड नंबर 19 निवासी मकान मालिक अपने परिवार के साथ बाहर घूमने गए हुए थे। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाया। चोर दीवार फांदकर अंदर घुसे और अलमारी का लॉक तोड़कर कीमती जेवरात और नकदी लेकर रफूचक्कर हो गए।

CCTV और साइबर टीम की बड़ी कामयाबी

एएसपी उमेश कश्यप ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस ने शहर के 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। इस दौरान बिलासपुर की एक संदिग्ध स्कूटी (CG 10CC 1267) पर नजर पड़ी। फुटेज के आधार पर पुलिस ने एक नाबालिग को हिरासत में लिया, जिससे पूछताछ में पूरी साजिश का पर्दाफाश हुआ।

बिलासपुर से आए थे चोरी करने, ऐसे दिया अंजाम

  • मुख्य आरोपी: जीत कुमार सूर्यवंशी (निवासी बिलासपुर) अपने साथियों के साथ स्कूटी से जांजगीर पहुंचा था।
  • रेकी: आरोपियों ने नहर किनारे सूने मकानों की तलाश की।
  • वारदात: रात करीब 1:30 से 2:00 बजे के बीच दीवार फांदकर चोरी को अंजाम दिया।

बंटवारा: चोरी के बाद आरोपियों ने नकदी को एक मैदान में आपस में बांट लिया, जबकि जेवरों को बाद में बेचने के लिए बैग में छिपा दिया।

सस्ते में बेच दिए थे गहने

पूछताछ में पता चला कि चोरी के जेवरों को खपाने के लिए जीत कुमार ने गीता प्रसाद साहू की मदद ली। गीता प्रसाद ने रहौद निवासी सूरज सोनी को ये आभूषण महज 80 हजार रुपये में बेच दिए थे। पुलिस ने चोरी का माल खरीदने वाले और बिचौलिए को भी अपनी गिरफ्त में ले लिया है।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. जीत कुमार सूर्यवंशी (मुख्य आरोपी)
  2. गीता प्रसाद साहू (मिडिएटर)
  3. सूरज सोनी (खरीददार)
  4. एक विधि विरुद्ध बालक (नाबालिग)

पुलिस का कहना है कि फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश के लिए टीम भेजी गई है और जल्द ही उन्हें भी सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

Rahul Rathore

7974214821

#ChhattisgarhPolice #CrimeNews #JanjgirChampa #janjgirnews #TheftCase
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

बड़मार के जंगल में चल रहे जुए के फड़ पर पुलिस का छापा, 6 जुआरी गिरफ्तार; 10 बाइक और नगदी जब्त

14/07/2026

कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आदतन अपराधी हरीश राव को जिलाबदर करने की तैयारी, मारपीट कांड के अन्य आरोपियों का भी खुलेगा कच्चा चिट्ठा

14/07/2026

सक्ती: स्वामी आत्मानंद स्कूल के नाबालिग छात्रों से बर्बरता; कपड़े उतारकर बेरहमी से पीटा, नकदी और चाबी भी छीनी, 3 आरोपी हिरासत में

11/07/2026
Top Posts

बम्हनीडीह: पिपरदा-सोठी में अवैध ईसाई प्रचार की सूचना पर हंगामा, पुलिस ने बाहरी पास्टरों को लिया हिरासत में

24/02/2026724

सक्ती में सनसनीखेज अंधा कत्ल: प्रेम प्रसंग में पत्नी ने पति के साथ मिलकर रची थी खूनी साजिश, ₹4 लाख की सुपारी देकर कराई गई थी पूर्णिमा की हत्या, 9 आरोपी गिरफ्तार

01/07/2026637

​सारागांव में क्रिकेट का महाकुंभ: 20 मार्च से शुरू होगी बी.डी.एम. ट्रॉफी रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता

24/02/2026531

कोरबा में रूह काँपने वाली वारदात: पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, कटा सिर लेकर बैठा रहा हत्यारा

23/04/2026493
Don't Miss
कोरबा

6 सूत्रीय मांगों को लेकर कुसमुंडा महाप्रबंधक कार्यालय का घेराव, मुख्य गेट बंद होने से फंसे रहे अधिकारी-कर्मचारी

By Rahul Rathore23/07/20261

कोरबा | छत्तीसगढ़ किसान सभा और भू-विस्थापित रोजगार एकता संघ के संयुक्त तत्वावधान में एसईसीएल (SECL)…

कोरबा पुलिस एक्शन मोड में: अपराधियों की होगी सख्त निगरानी, IGP गर्ग ने दिए अपराध नियंत्रण के कड़े निर्देश

23/07/2026

कोरबा में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था: शाम ढलते ही TP नगर रोड पर ट्रेलरों का ‘अवैध कब्जा’, हादसे और जाम की बढ़ी आशंका

23/07/2026

सोलर पैनल उपभोक्ताओं के लिए राहत, ‘नेट मीटरिंग’ से होगी बिजली बिल की गणना

23/07/2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor Name: Rahul Rathore
Address: Korba (Chhattisgarh)
Mobile: +91 7974214821
Email: Hasdeodharacg@gmail.com

Facebook X (Twitter) WhatsApp
Our Picks

6 सूत्रीय मांगों को लेकर कुसमुंडा महाप्रबंधक कार्यालय का घेराव, मुख्य गेट बंद होने से फंसे रहे अधिकारी-कर्मचारी

23/07/2026

कोरबा पुलिस एक्शन मोड में: अपराधियों की होगी सख्त निगरानी, IGP गर्ग ने दिए अपराध नियंत्रण के कड़े निर्देश

23/07/2026

कोरबा में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था: शाम ढलते ही TP नगर रोड पर ट्रेलरों का ‘अवैध कब्जा’, हादसे और जाम की बढ़ी आशंका

23/07/2026
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
© 2026 Hasdeo Dhara CG . Designed by Nimble Technology.
  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.