कोरबा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 37 रामपुर बस्ती से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहाँ पानी में डूबने से एक ढाई वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। बच्ची का शव ढेंगुरनाला में मिलने के बाद से पूरे इलाके में शोक का माहौल व्याप्त है।
नाला पार करते समय तेज बहाव में बही मासूम
मिली जानकारी के अनुसार, रामपुर बस्ती निवासी दिनेश बरेठ अपनी पत्नी और ढाई साल की बेटी के साथ लालघाट गए हुए थे। शाम को वापस लौटते समय जब वे ढेंगुरनाला पार कर रहे थे, तभी अचानक पानी के तेज बहाव की चपेट में आने से मासूम बच्ची बह गई।
हादसे के बाद घबराए माता-पिता ने स्थानीय स्तर पर बच्ची की काफी खोजबीन की, लेकिन तेज बहाव के कारण उसका कुछ पता नहीं चल सका।
देर शाम मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
देर शाम को जब कुछ स्थानीय लोगों ने ढेंगुरनाला में एक बच्ची का शव तैरता हुआ देखा, तो तुरंत इसकी सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को दी।
पुलिस की कार्रवाई: सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से बच्ची के शव को नाले से बाहर निकाला गया और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
प्रारंभिक जांच और डॉक्टरों के अनुसार, मौत का कारण पानी में डूबना बताया जा रहा है। इस दर्दनाक हादसे के बाद से पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर देती है।

7974214821


