Close Menu
hasdeodharacg.comhasdeodharacg.com
  • होम
  • देश – विदेश
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • खेल
  • उद्योग
  • अन्य

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

श्री कृष्ण गौशाला चांपा में आस्था व उल्लास के साथ मनाया गया हलषष्ठी (खमर छठ) पर्व

02/09/2026

🏆 जांजगीर-चांपा का नाम रोशन! राज्य खेल अलंकरण समारोह 2026 में मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होंगे गुलाब और प्रीतम 👏✨

29/08/2026

जांजगीर-चांपा में राष्ट्रीय वूशु चैंपियनशिप और खेलो इंडिया अस्मिता सिटी लीग की तैयारियां तेज, खिलाड़ी बहा रहे पसीना

24/08/2026
Facebook X (Twitter) Instagram
hasdeodharacg.comhasdeodharacg.com
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश – विदेश
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • खेल
  • उद्योग
  • अन्य
hasdeodharacg.comhasdeodharacg.com
Home»रथ यात्रा 2026»महाप्रभु जगन्नाथ गर्भगृह से बाहर आए: 108 घड़ों के औषधीय जल से हुआ शाही स्नान, आज से 15 दिनों के लिए एकांतवास पर रहेंगे भगवान
रथ यात्रा 2026

महाप्रभु जगन्नाथ गर्भगृह से बाहर आए: 108 घड़ों के औषधीय जल से हुआ शाही स्नान, आज से 15 दिनों के लिए एकांतवास पर रहेंगे भगवान

Rahul RathoreBy Rahul Rathore29/06/2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

कोरबा | महाप्रभु जगन्नाथ स्वामी की विश्वप्रसिद्ध रथयात्रा का काउंटडाउन शुरू हो गया है। ज्येष्ठ महीने की पूर्णिमा (29 जून) के पावन अवसर पर उत्सव की भव्य शुरुआत हो चुकी है। सोमवार को कोरबा के दादरखुर्द स्थित जगन्नाथ मंदिर सहित अन्य मंदिरों में पुरी की तर्ज पर ‘देव स्नान पूर्णिमा’ की रोचक विधियां पूरी की गईं।

परंपरा के अनुसार, अधिक स्नान करने के कारण महाप्रभु अब बीमार पड़ गए हैं और अगले 15 दिनों के लिए अणसर गृह (एकांतवास) में स्वास्थ्य लाभ लेंगे। इसके बाद आगामी 16 जुलाई को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी।

वर्ष में केवल एक बार मिलती है यह अनूठी झलक

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, यह पूरे वर्ष का पहला ऐसा अवसर होता है जब महाप्रभु जगन्नाथ स्वामी, भइया बलभद्रदेव और देवी सुभद्रा के विग्रहों को मुख्य मंदिर के गर्भगृह से बाहर लाया जाता है। ‘पहंडी’ करते हुए भगवान को स्नान वेदी (स्नान मंडप) तक लाया गया, जहां भक्तों की भारी मौजूदगी में उन्हें विधि-विधान से स्नान कराया गया।

22 प्रकार की जड़ी-बूटियों और 108 घड़ों से हुआ महास्नान

स्नान पूर्णिमा के इस विशेष अनुष्ठान में भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र, बहन सुभद्रा और सुदर्शन जी को 108 घड़े जल से स्नान कराया गया। इस जल की खास बात यह है कि इसमें 22 प्रकार की दुर्लभ जड़ी-बूटियां और औषधियां मिलाई जाती हैं, जो सुगंधित और औषधीय गुणों से भरपूर होती हैं।

क्यों जाते हैं भगवान एकांतवास में?

मान्यताओं के अनुसार, ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन इस शाही स्नान के बाद महाप्रभु को बुखार आ जाता है। इसलिए वे अगले 15 दिनों तक ‘अणसर गृह’ में विश्राम करते हैं, जहां उन्हें केवल काढ़े और विशेष औषधियों का भोग लगाया जाता है। इस दौरान भक्तों के लिए उनके दर्शन बंद रहते हैं।

रथयात्रा उत्सव 2026: प्रमुख तिथियां और कार्यक्रम

यदि आप भी महाप्रभु के दर्शन करना चाहते हैं, तो नोट कर लें आगामी उत्सवों का पूरा शेड्यूल:

दिनांक /धार्मिक अनुष्ठान / उत्सव

  • 29 जून देव स्नान पूर्णिमा (प्रथम अनुष्ठान)
  • 14 जुलाई नेत्र उत्सव (भगवान के स्वस्थ होने के बाद प्रथम दर्शन)
  • 16 जुलाई भव्य रथयात्रा (गुंडिचा मंडप के लिए प्रस्थान)
  • 20 जुलाई हेरापंचमी
  • 23 जुलाई महाप्रभु का विशेष नवमी संध्या दर्शन
  • 24 जुलाई बहुड़ा यात्रा (भगवान की मुख्य मंदिर वापसी)
  • 25 जुलाई हरिशयन एकादशी और स्वर्ण वेश (सुना बेसा) दर्शन
  • 26 जुलाई अधरपणा की पारंपरिक विधि
  • 27 जुलाई नीलाद्री विजय (महाप्रभु का पुन: मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश)

महाप्रभु रथयात्रा के बाद पूरे 9 दिनों तक गुंडिचा मंडप (मौसी मां के घर) में विराजमान रहेंगे, जहां भक्त उनके दर्शन कर पुण्य लाभ कमा सकेंगे।

 

Rahul Rathore

7974214821

#ChhatisgarhFestivals #DevSnanaPurnima #JagannathPuri #JagannathTemple #korbanews #LordJagannath #OdishaCulture #RathaYatra2026 #SnanaYatra #SpiritualIndia
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

जच्चा-बच्चा के लिए ‘देवदूत’ बनी 108 संजीवनी एक्सप्रेस: चलती एम्बुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT की सूझबूझ से बची जान

19/08/2026

ACB समूह की कोयला वाशरियों व पावर प्लांट्स की 1999 से सीबीआई जांच की मांग, 18 अगस्त को दीपका में बड़ा जन आंदोलन

16/08/2026

प्रेस क्लब के शपथ ग्रहण में मचा सियासी घमासान: पूर्व मंत्री जयसिंह ने सरकार पर दागे सवाल, डिप्टी सीएम का तीखा पलटवार

23/07/2026
Top Posts

बम्हनीडीह: पिपरदा-सोठी में अवैध ईसाई प्रचार की सूचना पर हंगामा, पुलिस ने बाहरी पास्टरों को लिया हिरासत में

24/02/2026725

सक्ती में सनसनीखेज अंधा कत्ल: प्रेम प्रसंग में पत्नी ने पति के साथ मिलकर रची थी खूनी साजिश, ₹4 लाख की सुपारी देकर कराई गई थी पूर्णिमा की हत्या, 9 आरोपी गिरफ्तार

01/07/2026644

​सारागांव में क्रिकेट का महाकुंभ: 20 मार्च से शुरू होगी बी.डी.एम. ट्रॉफी रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता

24/02/2026532

कोरबा में रूह काँपने वाली वारदात: पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, कटा सिर लेकर बैठा रहा हत्यारा

23/04/2026495
Don't Miss
त्योहार

श्री कृष्ण गौशाला चांपा में आस्था व उल्लास के साथ मनाया गया हलषष्ठी (खमर छठ) पर्व

By Rahul Rathore02/09/202610

चांपा। स्थानीय श्री कृष्ण गौशाला चांपा में 2 सितंबर 2026, बुधवार को हलषष्ठी (खमर छठ)…

🏆 जांजगीर-चांपा का नाम रोशन! राज्य खेल अलंकरण समारोह 2026 में मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होंगे गुलाब और प्रीतम 👏✨

29/08/2026

जांजगीर-चांपा में राष्ट्रीय वूशु चैंपियनशिप और खेलो इंडिया अस्मिता सिटी लीग की तैयारियां तेज, खिलाड़ी बहा रहे पसीना

24/08/2026

ईमानदारी की मिसाल: दुर्घटना में गिरे 50 हजार रुपये डॉक्टर ने थाने पहुंचाकर लौटाए, पुलिस ने किया सम्मानित

20/08/2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor Name: Rahul Rathore
Address: Korba (Chhattisgarh)
Mobile: +91 7974214821
Email: Hasdeodharacg@gmail.com

Facebook X (Twitter) WhatsApp
Our Picks

श्री कृष्ण गौशाला चांपा में आस्था व उल्लास के साथ मनाया गया हलषष्ठी (खमर छठ) पर्व

02/09/2026

🏆 जांजगीर-चांपा का नाम रोशन! राज्य खेल अलंकरण समारोह 2026 में मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होंगे गुलाब और प्रीतम 👏✨

29/08/2026

जांजगीर-चांपा में राष्ट्रीय वूशु चैंपियनशिप और खेलो इंडिया अस्मिता सिटी लीग की तैयारियां तेज, खिलाड़ी बहा रहे पसीना

24/08/2026
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
© 2026 Hasdeo Dhara CG . Designed by Nimble Technology.
  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.