कोरबा। लद्दाख के प्रमुख शिक्षा सुधारक और पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक द्वारा विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन की गूंज अब छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में भी सुनाई देने लगी है। वांगचुक के समर्थन में ‘आवाज फाउंडेशन’ के बैनर तले सोमवार को सुभाष चौक, निहारिका में एक दिवसीय सांकेतिक अनशन का आयोजन किया गया।
शिक्षा व्यवस्था में सुधार और पारदर्शिता की मांग
अनशन स्थल पर संस्था के प्रतिनिधियों ने कहा कि सोनम वांगचुक का यह संघर्ष सिर्फ उनका व्यक्तिगत आंदोलन नहीं है, बल्कि देश के उन लाखों विद्यार्थियों और युवाओं के भविष्य की लड़ाई है, जो लगातार हो रहे पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं की धांधलियों के शिकार हो रहे हैं।
“यह आंदोलन शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और छात्रों के भविष्य की सुरक्षा से जुड़ा एक अत्यंत महत्वपूर्ण जनहित का मुद्दा है।”— आवाज फाउंडेशन
सुबह 9 बजे से डटे रहे सत्याग्रही
सुभाष चौक (निहारिका) में सुबह 9 बजे से शुरू हुए इस एक दिवसीय अनशन में फाउंडेशन के प्रमुख सदस्यों ने भाग लिया। अनशन पर बैठने वाले प्रमुख सहभागी:
- अब्दुल नफीस खान
- सत्येंद्र यादव
- सुरेश जैन
- भानु चंद्रा
- लम्बोदर भट्ट
- मनोज राज
- विजय साहू
- रमेश श्रीवास
- विजय नायक
- रमजान खान
- नरेंद्र

7974214821


