Close Menu
hasdeodharacg.comhasdeodharacg.com
  • होम
  • देश – विदेश
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • खेल
  • उद्योग
  • अन्य

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

श्री कृष्ण गौशाला चांपा में आस्था व उल्लास के साथ मनाया गया हलषष्ठी (खमर छठ) पर्व

02/09/2026

🏆 जांजगीर-चांपा का नाम रोशन! राज्य खेल अलंकरण समारोह 2026 में मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होंगे गुलाब और प्रीतम 👏✨

29/08/2026

जांजगीर-चांपा में राष्ट्रीय वूशु चैंपियनशिप और खेलो इंडिया अस्मिता सिटी लीग की तैयारियां तेज, खिलाड़ी बहा रहे पसीना

24/08/2026
Facebook X (Twitter) Instagram
hasdeodharacg.comhasdeodharacg.com
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश – विदेश
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • खेल
  • उद्योग
  • अन्य
hasdeodharacg.comhasdeodharacg.com
Home»अन्य»सुप्रिया से प्रेरणा लेकर युवाओं को अपने लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए: मुख्यमंत्री श्री साय
अन्य

सुप्रिया से प्रेरणा लेकर युवाओं को अपने लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए: मुख्यमंत्री श्री साय

Rahul RathoreBy Rahul Rathore18/02/2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

रायपुर 18 फरवरी 2026// मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन स्थित अपने कार्यालय में सीडीएस परीक्षा में ऑल इंडिया चौथा रैंक प्राप्त करने वाली मुंगेली की सुश्री सुप्रिया को सम्मानित किया। उन्होंने सुप्रिया और उनके परिजनों को पुष्पगुच्छ भेंटकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी और मुँह मीठा कराया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सुप्रिया की सफलता यह संदेश देती है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और प्रयास ईमानदार हों, तो साधारण पृष्ठभूमि से आने वाला युवा भी असाधारण उपलब्धि हासिल कर सकता है। उन्होंने कहा कि सुप्रिया का अनुशासन, परिश्रम और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण राज्य के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के युवाओं को सुप्रिया से प्रेरणा लेकर अपने लक्ष्य पाने की दिशा में आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर मुंगेली कलेक्टर कुन्दन कुमार भी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि जिले के ग्राम टेढ़ाधौंरा की 23 वर्षीय सुप्रिया ठाकुर ने सीडीएस परीक्षा में ऑल इंडिया चौथी रैंक प्राप्त कर मुंगेली जिला सहित राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। अपनी प्रतिभा, अनुशासन और देशसेवा के अटूट संकल्प के बल पर वे भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित हुई हैं। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर उन्हें मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं दी है।

*साधारण परिवेश से असाधारण उपलब्धि तक*

ग्राम टेढ़ाधौंरा निवासी सुप्रिया सिंह श्रीनेत एक किसान परिवार से आती हैं। उनकी माता श्रीमती संतोषी सिंह श्रीनेत और पिता श्री वैदेही शरण सिंह, जो पेशे से किसान हैं, ने सदैव उन्हें शिक्षा और संस्कारों का मजबूत आधार दिया। परिवार के स्नेहिल और अनुशासित वातावरण में पली-बढ़ी सुप्रिया ने प्रारंभिक शिक्षा सेंट जोसेफ हायर सेकेंडरी स्कूल से प्राप्त की। उन्होंने कक्षा 10वीं में 71 प्रतिशत और 12वीं में 58 प्रतिशत अंक अर्जित किए। इसके बाद उन्होंने बी.टेक (इलेक्ट्रॉनिक एंड टेलीकम्युनिकेशन) में स्नातक की डिग्री हासिल की। इंजीनियरिंग अध्ययन के दौरान ही उन्होंने एनसीसी को अपनाया और अपने नेतृत्व कौशल के बल पर जूनियर अंडर ऑफिसर के पद तक पहुंचीं। एनसीसी के प्रशिक्षण ने उनके भीतर अनुशासन, साहस और राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ किया। यहीं से भारतीय सेना में अधिकारी बनने का उनका संकल्प आकार लेने लगा।

*दृढ़ संकल्प और अथक परिश्रम का परिणाम*

वर्ष 2023 में इंजीनियरिंग पूर्ण करने के बाद सुप्रिया ने पूरी एकाग्रता के साथ सीडीएस परीक्षा की तैयारी प्रारंभ की। कठोर परिश्रम, नियमित अभ्यास और आत्मविश्वास के बल पर उन्होंने शॉर्ट सर्विस कमिशन के अंतर्गत आयोजित एसएसबी साक्षात्कार में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया चौथी रैंक हासिल की। उनकी यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि ग्रामीण अंचल की बेटियों के लिए नई संभावनाओं का द्वार खोलने वाली प्रेरक कहानी है। शैक्षणिक और सैन्य उपलब्धियों के साथ-साथ सुप्रिया सांस्कृतिक गतिविधियों में भी सक्रिय रही हैं। नृत्य उनकी प्रमुख रुचि है, जो उनके व्यक्तित्व को ऊर्जा और आत्मविश्वास प्रदान करता है। सुप्रिया सिंह श्रीनेत की यह सफलता न केवल मुंगेली, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।

Rahul Rathore

7974214821

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

राशनकार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर: अब कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर भी बनेंगे राशनकार्ड, नाम जोड़ने और हटाने की भी मिलेगी सुविधा

16/07/2026

ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश की मार, 60 रुपये किलो तक पहुंचे टमाटर के दाम; रसोई का बजट बिगड़ा

19/06/2026

ऊर्जाधानी में अघोषित कटौती और बिजली दरों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, सरकार से पूछे 5 तीखे सवाल

19/06/2026
Top Posts

बम्हनीडीह: पिपरदा-सोठी में अवैध ईसाई प्रचार की सूचना पर हंगामा, पुलिस ने बाहरी पास्टरों को लिया हिरासत में

24/02/2026725

सक्ती में सनसनीखेज अंधा कत्ल: प्रेम प्रसंग में पत्नी ने पति के साथ मिलकर रची थी खूनी साजिश, ₹4 लाख की सुपारी देकर कराई गई थी पूर्णिमा की हत्या, 9 आरोपी गिरफ्तार

01/07/2026644

​सारागांव में क्रिकेट का महाकुंभ: 20 मार्च से शुरू होगी बी.डी.एम. ट्रॉफी रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता

24/02/2026532

कोरबा में रूह काँपने वाली वारदात: पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, कटा सिर लेकर बैठा रहा हत्यारा

23/04/2026495
Don't Miss
त्योहार

श्री कृष्ण गौशाला चांपा में आस्था व उल्लास के साथ मनाया गया हलषष्ठी (खमर छठ) पर्व

By Rahul Rathore02/09/202610

चांपा। स्थानीय श्री कृष्ण गौशाला चांपा में 2 सितंबर 2026, बुधवार को हलषष्ठी (खमर छठ)…

🏆 जांजगीर-चांपा का नाम रोशन! राज्य खेल अलंकरण समारोह 2026 में मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होंगे गुलाब और प्रीतम 👏✨

29/08/2026

जांजगीर-चांपा में राष्ट्रीय वूशु चैंपियनशिप और खेलो इंडिया अस्मिता सिटी लीग की तैयारियां तेज, खिलाड़ी बहा रहे पसीना

24/08/2026

ईमानदारी की मिसाल: दुर्घटना में गिरे 50 हजार रुपये डॉक्टर ने थाने पहुंचाकर लौटाए, पुलिस ने किया सम्मानित

20/08/2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor Name: Rahul Rathore
Address: Korba (Chhattisgarh)
Mobile: +91 7974214821
Email: Hasdeodharacg@gmail.com

Facebook X (Twitter) WhatsApp
Our Picks

श्री कृष्ण गौशाला चांपा में आस्था व उल्लास के साथ मनाया गया हलषष्ठी (खमर छठ) पर्व

02/09/2026

🏆 जांजगीर-चांपा का नाम रोशन! राज्य खेल अलंकरण समारोह 2026 में मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होंगे गुलाब और प्रीतम 👏✨

29/08/2026

जांजगीर-चांपा में राष्ट्रीय वूशु चैंपियनशिप और खेलो इंडिया अस्मिता सिटी लीग की तैयारियां तेज, खिलाड़ी बहा रहे पसीना

24/08/2026
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
© 2026 Hasdeo Dhara CG . Designed by Nimble Technology.
  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.