जांजगीर-चांपा: जिले के ग्राम लच्छनपुर में पंचायत की बैठक उस समय हंगामे में बदल गई जब उप-सरपंच ने मर्यादा की सीमाएं लांघ दीं। सरपंच गेंदराम कुर्रे को जान से मारने की धमकी देने और विकास कार्यों में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने उप-सरपंच रामगोपाल साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
विकास कार्यों की चर्चा के दौरान विवाद
मिली जानकारी के अनुसार, घटना 24 फरवरी की है। लच्छनपुर पंचायत भवन में गांव के विकास कार्यों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई थी, जिसमें सरपंच, पंच और ग्रामीण मौजूद थे। चर्चा के दौरान ही उप-सरपंच रामगोपाल साहू बिना किसी ठोस कारण के विवाद करने लगे।
गाली-गलौज और अवैध वसूली की धमकी
सरपंच द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक, उप-सरपंच ने बैठक में मौजूद लोगों के सामने अश्लील गालियां दीं। आरोपी ने खुलेआम चुनौती देते हुए कहा कि वह “पंचायत के नाम पर अवैध वसूली करेगा और किसी में दम हो तो रोक ले।” जब सरपंच गेंदराम कुर्रे ने उन्हें शांत कराने और मर्यादित व्यवहार करने को कहा, तो आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दे डाली।
पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सरपंच ने आजाक थाना जांजगीर में शिकायत दर्ज कराई थी। डीएसपी शतरूपा तारम के दिशा-निर्देशन में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रामगोपाल साहू को हिरासत में लिया।
- स्वीकारोक्ति: पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।
- न्यायिक रिमांड: पुलिस ने सोमवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

7974214821

