कोरबा | न्यूज़ डेस्क रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए एक जरूरी और चिंताजनक खबर है। गैस कंपनियों ने सिलेंडर वितरण के नियमों में बड़ा बदलाव कर दिया है, जिससे अब रिफिल बुकिंग के लिए उपभोक्ताओं को लंबा इंतजार करना होगा। नए नियमों के तहत अब चाहकर भी आप तय समय सीमा से पहले सिलेंडर बुक नहीं कर पाएंगे।
नियमों में बदलाव: किसे कितना करना होगा इंतजार?
गैस कंपनियों द्वारा जारी नए आदेश के अनुसार, रिफिल की अवधि को कनेक्शन के प्रकार और योजना के आधार पर श्रेणियों में बांटा गया है:
- डबल सिलेंडर (DBC) कनेक्शन: अब 35 दिनों के अंतराल के बाद ही दूसरी बुकिंग संभव होगी।
- सिंगल सिलेंडर कनेक्शन: उपभोक्ताओं को कम से कम 25 दिन का इंतजार करना पड़ेगा।
- उज्ज्वला योजना लाभार्थी: सबसे लंबा इंतजार इन्हीं उपभोक्ताओं के हिस्से आया है, जिन्हें अब 45 दिन बाद ही अगला सिलेंडर मिल सकेगा।
शहरी और ग्रामीण का भेदभाव खत्म
पहले नियमों में शहरी क्षेत्रों के लिए 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 45 दिन की समय सीमा तय थी। लेकिन नए बदलावों के बाद शहर और गांव के बीच का अंतर खत्म कर दिया गया है। अब स्थान चाहे कोई भी हो, नियम समान रूप से लागू होंगे।
“कंपनियों का दावा है कि इस कदम से आपूर्ति संतुलित रहेगी और कालाबाजारी पर रोक लगेगी, लेकिन जमीनी हकीकत में उपभोक्ता इस ‘राहत’ से ज्यादा ‘आहत’ नजर आ रहे हैं।”
उपभोक्ताओं में बढ़ता असंतोष
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह बदलाव आपूर्ति की समस्या को सुलझाने के बजाय उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ाने वाला है। खास तौर पर बड़े परिवारों के लिए, जहां गैस की खपत ज्यादा है, वहां महीने भर से पहले सिलेंडर खत्म होने पर भारी किल्लत का सामना करना पड़ सकता है।
कंपनियां जहां इसे व्यवस्था सुधार का नाम दे रही हैं, वहीं आम जनता इसे केवल लंबी वेटिंग लिस्ट को कम दिखाने का एक तरीका मान रही है।

7974214821

