Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Rahul Rathore
कोरबा | समाचार डेस्क जिले में अवैध गतिविधियों और सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। ‘सजग कोरबा, सतर्क कोरबा’ अभियान के तहत कुसमुंडा और दीपका पुलिस ने एक संयुक्त और बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना सुरक्षा मानकों के डीजल का परिवहन कर रहे 8 वाहनों को पकड़ा है। इस कार्रवाई में कुल 5800 लीटर डीजल जब्त किया गया है। संयुक्त टीम की ताबड़तोड़ छापेमारी पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में ज्वलनशील पदार्थों का परिवहन बिना किसी सुरक्षा इंतजामों के लापरवाही पूर्वक किया जा रहा है। इस पर त्वरित एक्शन…
कोरबा। शहर के शासकीय पीजी कॉलेज परिसर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। विडंबना यह है कि हॉस्टल शुरू हुए लंबा समय बीत चुका है, लेकिन प्रबंधन अब भी केवल बाउंड्रीवाल के भरोसे सुरक्षा का दावा कर रहा है। सुरक्षाकर्मियों की कमी के चलते परिसर में किसी भी अनजान व्यक्ति का प्रवेश बेहद आसान हो गया है, जिससे छात्राओं में असुरक्षा का माहौल है। खुला प्रवेश द्वार दे रहा खतरों को दावत गर्ल्स हॉस्टल मुख्य सड़क से सटा हुआ है। यहाँ सुरक्षा के लिए एक प्रवेश द्वार और उसके बगल में गार्ड…
कोरबा | छत्तीसगढ़ स्थित कोल इंडिया की प्रमुख अनुषंगी कंपनी साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) ने बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर खोला है। SECL ने विभिन्न तकनीकी पदों के लिए कुल 1055 रिक्तियों की घोषणा की है, जिसके लिए आधिकारिक अधिसूचना बुधवार को जारी कर दी गई। पदों का विवरण (Vacancy Details) इस भर्ती अभियान के माध्यम से माइनिंग क्षेत्र के तीन मुख्य पदों को भरा जाएगा: पद का नाम रिक्तियों की संख्या ग्रेड माइनिंग सरदार 577 ग्रेड-सी एसिस्टेंट फोरमैन 435 – सर्वेयर 43 – कुल पद 1055 आवेदन प्रक्रिया और चयन इन पदों के लिए इच्छुक…
कोरबा | कोयलांचल क्षेत्र के निवासियों और राहगीरों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर है। कुसमुंडा क्षेत्र के इमलीछापर मार्ग पर लंबे समय से बदहाल पड़ी सड़क के दिन अब बहुरने वाले हैं। स्थानीय प्रशासन और एसईसीएल (SECL) प्रबंधन ने जन आक्रोश और बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए सड़क के डामरीकरण का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया है। दो चरणों में होगा कायाकल्प सड़क निर्माण का कार्य व्यवस्थित तरीके से दो चरणों में पूरा किया जाएगा: प्रथम चरण: वर्तमान में इमलीछापर से लेकर स्टेशन मार्ग तक डामरीकरण का काम जारी है। द्वितीय चरण: इसके बाद इमलीछापर से…
चाकाबुड़ा के गौटिया मोहल्ला में वारदात; ग्रामीणों में दहशत, पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग कोरबा | छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चोरों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला ग्राम पंचायत चाकाबुड़ा के गौटिया मोहल्ला का है, जहां बीती रात अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों के मशरूका पर हाथ साफ कर दिया। आंगन का ताला तोड़कर घुसे भीतर जानकारी के मुताबिक, पीड़ित परमेश्वर के घर को चोरों ने अपना निशाना बनाया। चोरों ने घर के आंगन का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया और इत्मीनान से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी तब…
कोरबा | छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं की हिंदी विषय की निरस्त परीक्षा शुक्रवार, 10 अप्रैल को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। प्रश्नपत्र लीक होने के बाद रद्द की गई इस परीक्षा में जिले के 98 केंद्रों पर 9 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए। अब शिक्षा विभाग के सामने सबसे बड़ी चुनौती महज 48 घंटों के भीतर इन सभी उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर परिणाम भेजने की है। मूल्यांकन का ‘सुपरफास्ट’ शेड्यूल बोर्ड ने मूल्यांकन कार्य के लिए बेहद सख्त समय-सीमा (Deadlines) निर्धारित की है: 11 अप्रैल: सभी उत्तरपुस्तिकाओं को निर्धारित मूल्यांकन केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा।…
कोरबा | ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से अप्रैल का महीना बेहद खास और संवेदनशील होने जा रहा है। 11 अप्रैल को मीन राशि में एक दुर्लभ ‘चतुर्ग्रही योग’ बनने जा रहा है। लगभग तीन दशक (30 साल) बाद शनि, मंगल, सूर्य और बुध एक ही राशि में मिल रहे हैं। ग्रहों के इस महासंयोग का सीधा असर देश-दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और मौसम पर देखने को मिलेगा। ग्रहों का गणित: कब और कैसे बन रहा है योग? ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, मीन राशि में ग्रहों का जमावड़ा कुछ इस तरह लगा है: मंगल: 2 अप्रैल को मीन राशि में प्रवेश कर…
कोरबा | समाचार डेस्क रेलवे यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के अकलतरा स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए किए जा रहे नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य के चलते जिन ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया गया था, उनमें अब बदलाव किया गया है। 10 और 11 अप्रैल को रद्द की गई मेमू और पैसेंजर ट्रेनें अब अपने निर्धारित समय पर पटरी पर लौटेंगी। क्यों बदला गया फैसला? इससे पहले रेलवे ने अधोसंरचना विकास कार्यों के कारण रायगढ़, गेवरारोड, रायपुर और कोरबा के बीच चलने वाली लगभग एक दर्जन ट्रेनों को…
कोरबा। एसईसीएल (SECL) गेवरा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम अमगांव के रोहिदास मोहल्ला के निवासियों का धैर्य अब जवाब दे गया है। प्रबंधन की कथित हठधर्मिता और भेदभावपूर्ण रवैये से नाराज ग्रामीणों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। गुरुवार को ग्रामीणों ने मुख्य महाप्रबंधक (CGM) गेवरा को ज्ञापन सौंपकर सात दिनों का अल्टीमेटम दिया है। 2004 में हुआ था अर्जन, अब तक भुगतान नहीं ग्रामीणों का कहना है कि उनकी भूमि और संपत्तियों का अर्जन वर्ष 2004 में ही किया जा चुका है। लगभग दो दशक बीत जाने के बाद भी उन्हें अपने अधिकारों के लिए दर-दर भटकना…
कोरबा। औद्योगिक नगरी कोरबा में पुलिस ने एक सूने मकान में हुई चोरी की गुत्थी को सुलझाते हुए एक युवक और दो विधि से संघर्षरत बालकों (अपचारी बालक) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया गैस सिलेंडर, होम थिएटर, नकदी और वारदात में प्रयुक्त एक्टिवा भी बरामद कर ली है। शादी में गया था परिवार, पीछे से हो गई चोरी मामला सीएसईबी पुलिस चौकी अंतर्गत पीपरपारा कोहड़िया का है। यहाँ के निवासी हंसराज खांडे 1 अप्रैल को अपने परिवार के साथ एक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने बाहर गए थे। इसी बीच 1 से…
