Author: Rahul Rathore

हादसे के वक्त बस में सवार थे 50 यात्री, दो दर्जन से अधिक लोग घायल; पुराने हाईवे पर चल रहे कछुआ गति निर्माण कार्य के कारण हुआ हादसा। कोरबा | ब्रेकिंग न्यूज कोरबा। कोरबा-बिलासपुर मार्ग पर पाली के पत्ता गोदाम के पास एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक तेज रफ्तार ट्रक और शिव ट्रेवल्स की यात्री बस के बीच आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और बस चालक केबिन के अंदर ही बुरी तरह फंस गया। दुर्घटना के बाद बस के भीतर चीख-पुकार मच…

Read More

रायपुर/कोरबा। प्रदेश में बिजली की बढ़ती कीमतों और चरमराती विद्युत व्यवस्था को लेकर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस ने एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर सरकार द्वारा बिजली दरों में की गई अनुचित वृद्धि को पूरी तरह से जनविरोधी, किसान-विरोधी और मध्यम वर्ग-विरोधी करार दिया है। कांग्रेस का कहना है कि यह सिर्फ बिजली बिल का मुद्दा नहीं है, बल्कि यह सीधे तौर पर आम नागरिक की जेब पर डाका डालने जैसा है। 1 जुलाई से बढ़ेगा आर्थिक बोझ: महंगाई की मार झेल रही जनता त्रस्त कांग्रेस प्रवक्ताओं ने प्रेस वार्ता…

Read More

पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया गया अदम्य साहस जांजगीर-चांपा : कार्यक्रम की शुरुआत हथनेवरा के महाराणा प्रताप चौक पर की गई। यहाँ उपस्थित जनसमूह ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान वक्ताओं ने उनके अदम्य साहस, स्वाभिमान, राष्ट्रभक्ति और सर्वोच्च बलिदान को याद किया। कार्यक्रम में मौजूद सभी स्थानीय नागरिकों और समाजसेवियों ने महाराणा प्रताप के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने और राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया। भीषण गर्मी में सेवा का संकल्प: शरबत और शीतल जल का वितरण इस विशेष अवसर पर क्षत्रिय ठाकुर…

Read More

● ईपीएफ और ईएसआईसी का लाभ नहीं मिलने का भी लगाया आरोप● भारतीय संविदा मजदूर महासंघ के नेतृत्व में सोमवार से कामबंद आंदोलन शुरू कोरबा (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी के दर्री पश्चिम स्थित एचटीपीपी (HTPP) विभागीय अस्पताल के ठेका कामगारों ने अपने अधिकारों के लिए मोर्चा खोल दिया है। शासन द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन न मिलने और ईपीएफ (EPF) व ईएसआईसी (ESIC) जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित किए जाने के विरोध में सोमवार से कर्मचारी अनिश्चितकालीन कामबंद हड़ताल पर चले गए हैं। यह आंदोलन भारतीय संविदा मजदूर महासंघ के नेतृत्व में किया जा रहा है। ठेकेदार पर नियमों…

Read More

कोरबा। पाली थाना क्षेत्र के ग्राम नोनबिर्रा (खलारीपारा) में उस वक्त तनाव और आक्रोश की स्थिति निर्मित हो गई, जब वन विभाग और स्थानीय पुलिस बल पर बिना किसी पूर्व सूचना या नोटिस के गरीब आदिवासियों के आशियानों को जबरन जमींदोज करने का गंभीर आरोप लगा। ग्रामीणों का कहना है कि मानसून की दस्तक से ठीक पहले की गई इस अमानवीय कार्रवाई ने कई परिवारों को खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर कर दिया है। घटना के बाद से स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और उन्होंने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। महिलाओं के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार…

Read More

“यह नया भारत किसी को छेड़ता नहीं, लेकिन सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को बख्शता भी नहीं” : तोखन साहू कोरबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं को ‘प्रधान सेवक’ मानते हैं और 140 करोड़ देशवासियों को अपना परिवार समझकर दिन-रात उनकी सेवा में जुटे हुए हैं। ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मूलमंत्र के साथ देश आज एक नए भारत के निर्माण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह नया भारत किसी को छेड़ता नहीं है, लेकिन देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को बख्शता भी नहीं है। यह बातें केंद्रीय आवास व…

Read More

● महासभा में सर्वसम्मति से पारित हुए तीन बड़े प्रस्ताव, एसईसीएल सीएमडी मुख्यालय के घेराव की चेतावनी कोरबा (छत्तीसगढ़)। राष्ट्रीय कॉलरी वर्कर्स फेडरेशन के वरिष्ठ नेता प्रो. भागवत प्रसाद दुबे के आह्वान पर कुसमुंडा के महतारी अंगना (कबीर चौक) में ‘ठेका मजदूर महासभा’ का विशाल आयोजन संपन्न हुआ। इस महासभा में एसईसीएल (SECL) और विभिन्न कोयला खदानों में कार्यरत भारी संख्या में ठेका श्रमिकों, मजदूर प्रतिनिधियों और श्रमिक संगठनों ने हिस्सा लेकर अपनी एकजुटता का शंखनाद किया। मंच पर उपस्थित प्रमुख अतिथियों और श्रमिक नेताओं ने एक सुर में कहा कि कोयला खदानों की मुख्य और अनिवार्य गतिविधियों—जैसे ड्रिलिंग, ब्लास्टिंग,…

Read More

कोरबा | डिजिटल डेस्क: एसईसीएल (SECL) सुराकछार रेलवे साइडिंग से उड़ने वाले कोयले के गुबार और प्रदूषण से तंग आकर आखिरकार ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। पांच गांवों के ग्रामीणों ने पार्षद के नेतृत्व में मुख्यमार्ग पर चक्काजाम कर दिया। करीब चार घंटे तक चले इस आंदोलन के बाद प्रशासन और प्रबंधन द्वारा लिखित आश्वासन मिलने पर चक्काजाम समाप्त हुआ। 😷 बीमारी की चपेट में आ रहे लोग, 3 जून को ही दी थी चेतावनी नगर पालिक निगम के वार्ड क्रमांक 65 के पार्षद प्रेम कुमार साहू ने क्षेत्र की जनता को हो रही गंभीर परेशानियों को लेकर 3 जून…

Read More

● करोड़ों की लागत से बन रहे भवन में मानकों की अनदेखी का आरोप ● निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर जल्द कलेक्टर से मिलेंगे क्षेत्रवासी कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा के बांकी मोंगरा क्षेत्र में निर्माणाधीन मंगल भवन के कार्य की गुणवत्ता को लेकर स्थानीय पार्षदों और वार्डवासियों में भारी नाराजगी है। क्षेत्र के लोगों का सीधा आरोप है कि करोड़ों रुपये की लागत से हो रहे इस निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों का समुचित पालन नहीं किया जा रहा है और धड़ल्ले से घटिया निर्माण को अंजाम दिया जा रहा है। भविष्य में भुगतना पड़ सकता है खामियाजा…

Read More

एनएच अधिकारी को सौंपा ज्ञापन; दुर्व्यवहार, अवैध पार्किंग और राखड़ गाड़ियों की मिलीभगत पर कार्रवाई की मांग कोरबा। जिले के स्थानीय निवासियों और घरेलू वाहनों को बड़ी राहत दिलाने के लिए युवा कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। एनएच टोल प्लाजा पर सीजी-12 (CG-12) पासिंग घरेलू वाहनों और स्थानीय निवासियों को पूरी तरह से टोल फ्री करने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस ने राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा है। इसके साथ ही टोल प्रबंधन की मनमानी और कर्मचारियों के दुर्व्यवहार पर लगाम लगाने की चेतावनी दी गई है। इन प्रमुख मांगों को लेकर सौंपा गया ज्ञापन:…

Read More