Author: Rahul Rathore

कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब द्वारा घंटाघर मैदान में आयोजित स्व. केशवलाल मेहता क्रिकेट स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 में बतौर मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने उपस्थित होकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। सांसद श्रीमती महंत ने कहा कि प्रेस क्लब कोरबा द्वारा स्व. केशवलाल मेहता की स्मृति में 22वें वर्ष क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इतने लंबे वर्षों तक कोई किसी को याद करे यह बहुत बड़ी बात है। वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय मेहता की तरह बाबूजी स्वर्गीय बिसाहू दास महंत आज भी सबके दिलों में है। स्वर्गीय मेहता स्वतंत्र लेखनी के धनी थे। उनकी पत्रकारिता आज…

Read More

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर हुई एफआईआर (FIR) से नाराज बघेल ने योगी आदित्यनाथ की धार्मिक और राजनीतिक निष्ठा पर सवाल उठाते हुए उन्हें ‘ढोंगी’ तक कह डाला। “दो पूर्णकालिक पदों पर एक व्यक्ति कैसे?” दल्लीराजहरा जाते समय दुर्ग में मीडिया से चर्चा करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि महंत का पद और मुख्यमंत्री का पद, दोनों ही 24 घंटे की जिम्मेदारी वाले पूर्णकालिक (Full-time) पद हैं। उन्होंने सवाल उठाया: “महंत भी 24 घंटे के लिए होता है और…

Read More

जांजगीर-चांपा: चांपा से महज 2 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत कुरदा में इन दिनों गौवंश पर दोहरी मुसीबत आन पड़ी है। एक ओर खूंखार आवारा कुत्तों ने गायों और उनके मासूम बछड़ों को अपना निवाला बनाना शुरू कर दिया है, तो दूसरी ओर सड़कों पर दौड़ते भारी वाहन हर दिन किसी न किसी गौमाता की जान ले रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि खेती के बाद कुछ उपद्रवी तत्वों द्वारा खेतों और खलिहानों में आग लगा दी जाती है। इससे न केवल पैरा (चारा) जलकर खाक हो रहा है, बल्कि आसपास के पेड़-पौधे और छोटे जीव-जंतु भी इस आग की…

Read More

जांजगीर-चांपा | भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 का सफलतापूर्वक समापन हो गया है। इसी कड़ी में शनिवार, 21 फरवरी 2026 को फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली (मतदाता सूची) का अंतिम प्रकाशन किया गया। मतदाता सूची को पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन ने एक लंबी प्रक्रिया का पालन किया है: प्रारंभिक प्रकाशन: 23 दिसंबर 2025 दावा-आपत्ति अवधि: प्रारंभिक प्रकाशन के पश्चात निर्धारित समय तक। अंतिम प्रकाशन: 21 फरवरी 2026 🤝 राजनीतिक दलों के साथ हुई अहम बैठक कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जन्मेजय महोबे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों…

Read More

जांजगीर-चांपा: पुलिस कार्यप्रणाली को पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में जांजगीर-चांपा जिला पुलिस ने एक बड़ी पहल की है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में पुलिस लाइन में एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नए कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन और CCTNS 2.0 (Crime and Criminal Tracking Network & Systems) के उन्नत मॉड्यूल्स से अधिकारियों को लैस करना था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित इस सत्र में जिले के सभी थाना प्रभारियों, विवेचना अधिकारियों और कंप्यूटर ऑपरेटर्स को आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण…

Read More

कोरबा। होली खेलने की तिथि को लेकर असमंजस की स्थिति है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार होली का त्योहार 2 और 3 मार्च को मनाया जाएगा। पहले दिन यानी 2 मार्च सोमवार को होलिका दहन होगा, जबकि मंगलवार यानी 3 मार्च को धुलेंडी पर रंग खेला जाएगा। होलिका दहन 2 मार्च की शाम 6 बजे से रात 8:12 बजे के मध्य (प्रदोष काल में) करना श्रेष्ठ रहेगा। इस बार 3 मार्च को चंद्र ग्रहण भी रहेगा,3 मार्च को शाम 6.50 बजे पूर्णिमा तिथि समाप्त हो जाएगी, जबकि सूर्यास्त 6:25 बजे होगा। सूर्यास्त के बाद प्रदोष काल आता है, लेकिन तब तक…

Read More

सक्ती (छत्तीसगढ़) | 21 फरवरी, 2026 सक्ती जिले में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर के निर्देश और जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग की टीम ने वार्ड नंबर 2, कसेरपारा से दो सगे भाइयों को अवैध महुआ शराब की बिक्री करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर बिछाया गया जाल सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल को सूचना मिली थी कि दुकालसागर के किनारे रहने वाले दो भाई, शंकर सतनामी और शिवा सतनामी (पिता राम जी सतनामी), अपने घरों से अवैध रूप…

Read More

कोरबा। एकतरफा प्यार में पागल युवक किशोरी पर शादी करने का दबाव डालने पिस्टल लेकर देर रात उसके घर पहुंचा। किशोरी के पिता डांटने पर उसपर पिस्टल से फायर करते हुए गोली चला दी। एक ओर झुकने से पिता की उसकी जान बच गई। घटना बालकोनगर थाना अंतर्गत दोंदरो के आश्रित ग्राम संगम नगर में बुधवार देर रात 11 बजे हुई। मामले में त्वरित कार्रवाई कर पुलिस ने आरोपी को पिस्टल सहित गिरफ्तार कर लिया है। इंदिरा नगर में रहने वाला साहिल मसीह पिता शांतिएल मसीह उम्र 20 वर्ष संगम नगर की एक किशोरी से लंबे समय से एकतरफा प्यार…

Read More

जांजगीर-चांपा: बिरगहनी (च) में नियमों को ताक पर रख हो रहा राखड़ डंपिंग, ग्रामीणों और पर्यावरण पर मंडराया खतरा जांजगीर-चांपा। जिले के ग्राम पंचायत बिरगहनी (च) में इन दिनों पावर प्लांटों से निकलने वाली कोयला राखड़ का डंपिंग यार्ड विवादों के घेरे में है। ग्रामीणों का आरोप है कि यहां प्रशासन द्वारा दी गई अनुमति की धज्जियां उड़ाते हुए मनमाने ढंग से राखड़ का अवैध भंडारण किया जा रहा है, जिससे न केवल आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है, बल्कि भविष्य में बड़े जल संकट और प्रदूषण की स्थिति निर्मित हो रही है। स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार,…

Read More

सरगुजा | छत्तीसगढ़ में आज से 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हुई हैं, लेकिन सरगुजा जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। परीक्षा केंद्र जा रहे दो छात्र सड़क हादसे का शिकार हो गए, जिसमें एक छात्र की जान चली गई, वहीं दूसरा जीवन और मौत के बीच जूझ रहा है। तेज रफ्तार और सड़क पर बिखरी गिट्टी बनी काल घटना बतौली थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, शांतिपारा स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल के दो छात्र, अनिकेश तिवारी (18) और निष्क एक्का (18), बाइक पर सवार होकर परीक्षा देने जा रहे थे। स्थान: कुनकुरी के पास। समय:…

Read More