Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Rahul Rathore
कोरबा। कटघोरा से अंबिकापुर के बीच सफर करने वाले यात्रियों और वाहन चालकों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने राष्ट्रीय राजमार्ग-130 (NH-130) के कटघोरा-शिवनगर खंड पर गुरसियाँ स्थित तान नदी ब्रिज का मरम्मत कार्य पूरा कर लिया है। इसके साथ ही इस प्रमुख पुल को आम यातायात के लिए दोबारा खोल दिया गया है। रिकॉर्ड समय में पूरी हुई मरम्मत परियोजना कार्यान्वयन इकाई, बिलासपुर के परियोजना निदेशक मुकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए ब्रिज की आवश्यक संरचनात्मक मरम्मत का काम रिकॉर्ड समय…
कोरबा। जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण करने वाले माफियाओं के खिलाफ खनिज विभाग ने एक बड़ा अभियान छेड़ दिया है। कलेक्टर के निर्देश पर गठित खनिज उड़नदस्ता दल ने जिले के विभिन्न संदिग्ध इलाकों में अचानक छापेमारी कर सघन जांच अभियान चलाया। इस कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। इन इलाकों में दी गई दबिश खनिज उड़नदस्ता दल ने जिले के कई संवेदनशील और संदिग्ध क्षेत्रों में एक साथ छापा मारा, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: भैंसामुड़ा, कटबिटला, कुदमुरमाल, सोनपुरी सीतामढ़ी, बरमपुर, राताखार, पाली, ढुकुपथरा बालको, कसनिया, कटघोरा, उरगा और पताढ़ी जप्त वाहनों की…
कोरबा। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) ने तकनीक, स्वच्छता और सतत खनन (Sustainable Mining) की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम बढ़ाया है। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित SECL की कुसमुंडा मेगा परियोजना में भारत का पहला ऑटोमैटिक डम्पर वॉशिंग एरिया स्थापित किया गया है। इस आधुनिक तकनीक की मदद से अब खदान के भारी-भरकम डम्परों की तत्काल, सुरक्षित और प्रभावी सफाई की जा रही है। चुनौती से निपटने के लिए SECL का बड़ा नवाचार खदानों में कोयला उत्पादन और डिस्पैच कार्य के दौरान विशालकाय डम्परों का उपयोग किया जाता है। इन भारी-भरकम वाहनों की साफ-सफाई हमेशा से एक…
ASI के बेटे को कुचलने वाला चालक गिरफ्तार, लेकिन मुख्य आरोपी ‘योगी’ अब भी गिरफ्त से बाहरडकैती और जानलेवा हमले में पकड़े गए दो आरोपियों की पीड़ित पत्रकार से नहीं कराई गई शिनाख्त; परिजनों ने जताया संदेह कोरबा। जिले में गंभीर अपराधों के त्वरित निराकरण और अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के नेतृत्व में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके बावजूद बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र में जून माह में हुई दो जुड़ी घटनाओं की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली लगातार सवालों के घेरे में बनी हुई है। अभी 3 जुलाई…
ऊर्जाधानी में बेखौफ हुए अपराधी: दो दिनों में हत्या, डकैती और ज्वेलरी शॉप में कट्टा अड़ाकर लूट; आखिर कहां से आ रही हथियारों की खेप? कोरबा | छत्तीसगढ़ की ऊर्जाधानी कहा जाने वाला कोरबा जिला इन दिनों अपराध का गढ़ बनता जा रहा है। हत्या, लूट और डकैती जैसी संगीन वारदातों में अचानक आई बाढ़ से आम जनता दहशत के साए में जीने को मजबूर है। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘सजग कोरबा-सतर्क कोरबा’ अभियान के दावों के विपरीत अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और उनमें कानून का कोई डर नजर नहीं आ रहा है। चाकूबाजी और फायरिंग अब शहर…
कोरबा। पुलिस अधीक्षक (SP) और सीएसपी दर्री के कड़े निर्देशन में हरदीबाजार पुलिस इन दिनों एक्शन मोड में नजर आ रही है। हरदीबाजार थाना के नए प्रभारी आशीष सिंह के पदभार संभालते ही क्षेत्र के प्रमुख चौक-चौराहों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है। लापरवाह और यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले चालकों के खिलाफ अब पुलिस ने पूरी तरह से कमर कस ली है। अंबेडकर चौक पर चला विशेष चेकिंग अभियान बुधवार शाम को अंबेडकर चौक, हरदीबाजार में थाना प्रभारी आशीष सिंह के नेतृत्व में पुलिस स्टाफ ने घेराबंदी कर वाहनों की बारीकी से जांच की।…
कोरबा |कटघोरा/पाली: आषाढ़ का महीना लगते ही अंचल में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम बदलने से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं प्रशासन के विकास और जल निकासी के दावों की पहली ही बारिश ने हवा निकाल दी है। नगर के पाली-झाबर मुख्य मार्ग पर जलभराव के कारण स्थिति इतनी बदतर हो गई कि पूरी सड़क तालाब में तब्दील नजर आई। आंधी-तूफान के साथ बदला मौसम का मिजाज जिले में दोपहर के बाद अचानक मौसम ने करवट ली। तेज आंधी-तूफान और कड़कड़ाती आकाशीय बिजली के साथ झमाझम बारिश शुरू हुई। कुछ ही घंटों…
कोरबा : बुधवारी बाजार स्थित ‘राहुल इवेंट एंड साउंड सर्विस’ की एक गाड़ी आज सुबह एक भीषण हादसे का शिकार हो गई। तेज रफ्तार और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने के कारण गाड़ी बेकाबू होकर बिजली के खंभे से जा टकराई। इस हादसे में वाहन में सवार ड्राइवर और हेल्पर को गंभीर चोटें आई हैं। तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना आज गुरुवार, 2 जुलाई की सुबह लगभग 4:30 बजे की है। राहुल इवेंट एंड साउंड सर्विस की टाटा योद्धा गाड़ी (क्रमांक: CG 12 AX 7910) टॉप एंड टाउन आईटीआई चौक (ITI Chowk) से बुधवारी…
कोरबा। जिले में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर राजनीति और प्रशासन में हड़कंप मच गया है। कांग्रेस के कोरबा शहर अध्यक्ष मुकेश राठौर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को एक तीखा पत्र भेजकर जिले की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। राठौर का सीधा आरोप है कि कोरबा में पुलिस का खौफ खत्म हो चुका है और अपराधी बेखौफ होकर हत्या, लूट और दुष्कर्म जैसी जघन्य वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों की विफलता को रेखांकित करते हुए मामले की उच्चस्तरीय समीक्षा और शीर्ष अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की है। कोयला…
चाम्पा। नगर के सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के भगिनी निवेदिता सभाकक्ष में 1 जुलाई को ‘डॉक्टर्स डे’ और ‘सीए डे’ (CA Day) के विशेष उपलक्ष्य पर एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर सरस्वती सेवा मंडल चाम्पा, धरम ब्लड सेंटर एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो (जांजगीर-चाम्पा) की टीम के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हुआ। शिविर का मुख्य उद्देश्य रक्तदान शिविर के आयोजन का मुख्य उद्देश्य आम जनता में रक्तदान के प्रति जागरूकता लाना और आपातकाल या जरूरत के समय मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना है। सीए योगेश साहू ने की…
