कोरबा | मार्च 16, 2026 कोल इंडिया की सहायक कंपनी साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) ने युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास का बड़ा अवसर प्रदान किया है। कंपनी ने वर्ष 2026-27 के लिए कुल 1600 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों को एसईसीएल की विभिन्न भूमिगत (Underground) और ओपन कास्ट खदानों में एक वर्ष का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
महत्वपूर्ण तिथियां और आवेदन प्रक्रिया
इच्छुक उम्मीदवार 17 मार्च से 31 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- पंजीकरण: सबसे पहले अभ्यर्थियों को NATS 2.0 पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है।
- आवेदन: पंजीकरण के बाद SECL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन लिंक के माध्यम से फॉर्म भरा जा सकता है।
पदों का विवरण: माining इंजीनियरिंग पर विशेष फोकस
भर्ती को दो मुख्य श्रेणियों में बांटा गया है:
1. टेक्नीशियन अप्रेंटिस (1100 पद):
- खनन (Mining) इंजीनियरिंग: 900 पद
- खनन सर्वेक्षण (Surveying): 40 पद
- सिविल इंजीनियरिंग: 40 पद
- विद्युत (Electrical) इंजीनियरिंग: 50 पद
- यांत्रिक (Mechanical) इंजीनियरिंग: 50 पद
- इलेक्ट्रॉनिक्स एवं दूरसंचार: 20 पद
2. ग्रेजुएट अप्रेंटिस (500 पद):
इंजीनियरिंग शाखाएं: खनन (200), सिविल (20), इलेक्ट्रिकल (30), मैकेनिकल (30), इलेक्ट्रॉनिक्स (10)।
- गैर-इंजीनियरिंग शाखाएं: कंप्यूटर एप्लीकेशन (BCA) – 100 पद, वाणिज्य (B.Com) – 50 पद, विज्ञान (B.Sc केमिस्ट्री) – 35 पद, प्रशासन (BBA) – 25 पद।
- लक्ष्य: SECL के अनुसार, इस पहल का मुख्य उद्देश्य इंजीनियरिंग और सामान्य स्नातक युवाओं को उद्योग का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है ताकि भविष्य में उनके लिए रोजगार की राह आसान हो सके।
विस्तृत अधिसूचना और नियम-शर्तों के लिए अभ्यर्थी SECL की आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन कर सकते हैं।

7974214821

