जांजगीर-चांपा | अखिल भारतीय घर वापसी अभियान के प्रमुख और जशपुर राजपरिवार के कुंवर, माननीय श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव जी आज जांजगीर-चांपा ज़िले के प्रवास पर रहे। इस दौरान जिले के युवाओं और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।
महाराणा प्रताप चौक पर हुआ आत्मीय स्वागत
ज़िले में आगमन पर महाराणा प्रताप चौक, हथनेवरा में युवा कार्यकर्ताओं द्वारा श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव जी का आत्मीय एवं भव्य स्वागत-अभिनंदन किया गया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और गगनभेदी नारों के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
सर्किट हाउस में संगठनात्मक बैठक, धर्मांतरण पर सख्त रुख
स्वागत कार्यक्रम के तत्पश्चात चांपा नगर स्थित सर्किट हाउस में एक संक्षिप्त परिचयात्मक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में श्री जूदेव ने स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ सहभागिता कर संगठनात्मक विषयों पर सार्थक चर्चा की।
- बैठक में मुख्य रूप से धर्मांतरण से जुड़े संवेदनशील विषयों पर भी गहन विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान यह स्पष्ट रूप से कहा गया कि:
- “धर्मांतरण के मामलों पर कानून के अनुसार सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि सामाजिक ताने-बाने को सुरक्षित रखा जा सके।”
स्वेच्छा से घर वापसी के लिए बनेगा बड़ा मंच
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जो लोग पूर्व में किन्हीं कारणों से धर्मांतरित हो गए थे और अब स्वेच्छा से पुनः हिंदू धर्म (सनातन धर्म) में लौटना चाहते हैं, उनके लिए एक बड़े घर वापसी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसका मुख्य उद्देश्य समाज में धार्मिक व सामाजिक जागरूकता बढ़ाना और सामाजिक एकता को बल देना है।

7974214821


