Author: Rahul Rathore

सक्ती | जिला सक्ती के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सिरली से पंचायती राज को कलंकित करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां के उप सरपंच पर अपने पद का जमकर दुरुपयोग करने और उसकी आड़ में कई अवैध गतिविधियों को अंजाम देने का आरोप लगा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्राम पंचायत के कोटवार ने सीधे कलेक्टर से इसकी लिखित शिकायत की है, जिसके बाद से प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। ​कोटवार ने खोले उप सरपंच के ‘काले चिट्ठे’ ​ग्राम पंचायत सिरली के कोटवार मनीष जुलाहा ने कलेक्टर को सौंपे गए शिकायत पत्र…

Read More

कोरबा | अपडेटेड: 17 मई, 2026 कोरबा। बिलासपुर रेल मंडल के चांपा स्टेशन पर आगामी 7 जून से चौथी लाइन को जोड़ने का काम शुरू होने जा रहा है। विकास कार्य के लिहाज से तो यह जरूरी है, लेकिन इसके कारण कोरबा समेत विभिन्न रूटों की 70 से अधिक ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। रेलवे के इस फैसले से कोरबा और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों की परेशानियां एक बार फिर बढ़ने वाली हैं। सबसे ज्यादा मार उन यात्रियों पर पड़ेगी जिन्होंने यशवंतपुर-कोरबा-यशवंतपुर और कोचुवेली-कोरबा-कोचुवेली द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस में टिकट बुक कराई थी। ये गाड़ियां पहले ही सप्ताह में सिर्फ दो दिन चलती…

Read More

कोरबा | न्यूज़ डेस्क 17 मई 2026 कोरबा। मिडिल ईस्ट (मध्य पूर्व) संकट के चलते देश में ईंधन संकट गहराने की आशंका के बीच एक बड़ा विरोधाभास देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम जनता से डीजल और पेट्रोल का सीमित उपयोग करने की भावुक अपील की है, वहीं दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन तिहार’ के नाम पर आयोजित हो रहे जन समस्या निवारण शिविरों में हजारों लीटर ईंधन पानी की तरह बहाया जा रहा है। मुख्यमंत्री का उड़नखटोला और अधिकारियों की गाड़ियों का लंबा काफिला अब जनचर्चा और आलोचना का विषय…

Read More

जांजगीर-चांपा | डोंगरगढ़ की पावन धरा पर आगामी 20 से 25 मई 2026 तक आयोजित होने वाली 17वीं राज्य स्तरीय वूशु प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने के लिए जिला जांजगीर-चांपा का दल पूरी तरह से तैयार है। जिले के ग्राम सिवनी और जांजगीर के होनहार खिलाड़ी 20 मई को ट्रेन के माध्यम से डोंगरगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे। मैदान पर बहाया पसीना: ‘सांशु’ और ‘ताओलू’ में पदक पर नजर प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों, विशेषकर ‘सांशु’ (फाइट) और ‘ताओलू’ (ग्रुप इवेंट्स) में पदक जीतने के संकल्प के साथ बच्चे सुबह-शाम कड़ा अभ्यास कर रहे हैं। खिलाड़ियों को तराशने और…

Read More

कोरबा | पूर्व राजस्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयसिंह अग्रवाल ने केंद्र की मोदी सरकार और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। एक प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने देश की वर्तमान आर्थिक स्थिति और बढ़ती महंगाई पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि देश एक बड़े संकट की ओर बढ़ रहा है। चुनाव के बाद जनता पर महंगाई की मार जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि पाँच राज्यों के चुनाव तक सरकार ने पेट्रोल, डीजल और गैस की किल्लत को छिपाए रखा। चुनाव परिणाम आते ही कीमतों में बेतहाशा वृद्धि कर दी गई। उन्होंने तंज कसते हुए कहा,…

Read More

कोरबा | ग्राम बरहामुड़ा (पाली): विश्वास की नींव डगमगाते ही वैवाहिक रिश्ते किस कदर घातक हो सकते हैं, इसकी एक खौफनाक बानगी कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र में देखने को मिली है। यहाँ एक पति ने चरित्र संदेह के चलते अपनी ही पत्नी की टंगिया (कुल्हाड़ी) मारकर नृशंस हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है। विवाद और जानलेवा हमला जानकारी के अनुसार, ग्राम बरहामुड़ा निवासी रमाशंकर यादव (38 वर्ष) अपनी पत्नी पूर्णिमा यादव (36 वर्ष) के चरित्र पर अक्सर संदेह करता था। गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे इसी बात को लेकर दोनों…

Read More

कोरबा | योगासन भारत के तत्वावधान में देशभर में आयोजित हो रही जिला स्तरीय योग प्रतियोगिताओं की कड़ी में ऊर्जाधानी कोरबा में भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कोरबा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा गीतांजलि भवन में आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले भर के योग साधकों ने अपनी प्रतिभा और शारीरिक कौशल का प्रदर्शन किया। इस पूरी स्पर्धा में ओमकारा योगशाला के खिलाड़ियों का प्रदर्शन सबसे उत्कृष्ट रहा। राष्ट्रीय स्तर के निर्णायकों ने किया मूल्यांकन प्रतियोगिता की गरिमा और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए रायपुर एवं अन्य जिलों से विशेष रूप से राष्ट्रीय स्तर के निर्णायक बुलाए गए थे। खिलाड़ियों का मूल्यांकन उनके…

Read More

बाराद्वार, छत्तीसगढ़ | बाराद्वार: क्षेत्र के ग्राम पंचायत किरारी से गुरेराडीह के बीच खेतों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन अब किसानों के लिए काल बन चुकी है। ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि बार-बार शिकायत करने और ‘जनदर्शन’ जैसे बड़े मंचों पर अपनी समस्या रखने के बावजूद प्रशासन और बिजली विभाग (CSPDCL) मौन साधे बैठा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजेंद्र राठौर के खेत से लेकर शत्रुघ्न गौड़ के खेत तक बिजली के तार काफी नीचे तक झूल रहे हैं। आलम यह है कि तार जमीन से महज 8 फीट की ऊंचाई पर आ…

Read More

कोरबा/कुसमुंडा (06 मई 2026): कोरबा कोयलांचल के कुसमुंडा क्षेत्र में आज श्रमिक राजनीति में एक बड़ा फेरबदल देखने को मिला। क्षेत्र के यूनियन कार्यालय में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान लगभग 200 सदस्यों ने पारंपरिक यूनियनों—इंटक (INTC) और एटक (AITUC) का साथ छोड़कर भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ (BMS) की सदस्यता ग्रहण की। शानदार स्वागत और कार्यक्रम यूनियन के प्रति बढ़ते विश्वास और राष्ट्रहित में कार्य करने की विचारधारा से प्रभावित होकर इन श्रमिकों ने बीएमएस का दामन थामा। कार्यक्रम का सफल संचालन अमिया मिश्रा द्वारा किया गया, जिन्होंने नए सदस्यों का उत्साहवर्धन करते हुए यूनियन की नीतियों पर…

Read More

सक्ती/छत्तीसगढ़: प्रदेश के प्रतिष्ठित सामाजिक संगठन ‘अग्रसेना’ (प्रांतीय अग्रवाल संगठन की इकाई) ने संगठन का विस्तार करते हुए सक्ती जिले की कमान एक अनुभवी और समर्पित चेहरे को सौंपी है। अग्रसेना के प्रदेश संयोजक श्री अंशु अग्रवाल ने श्री अमीर चंद अग्रवाल (भूरू) जी को सक्ती जिला का ‘जिला संयोजक (अध्यक्ष)’ नियुक्त किया है। सेवा का लंबा अनुभव और समर्पित व्यक्तित्व अमीर चंद अग्रवाल (भूरू) जी क्षेत्र में किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। वे वर्ष 2001 से ही ‘यंग एज ब्लड डोनेशन ग्रुप’ के माध्यम से मानवता की सेवा कर रहे हैं। उनके व्यक्तिगत सेवा कार्यों का विवरण इस…

Read More