Author: Rahul Rathore

रायपुर | छत्तीसगढ़ कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर जारी अंदरूनी राजनीति और गुटबाजी एक बार फिर सरेआम हो गई है। वरिष्ठ नेताओं के दिल्ली दौरे से लौटते ही संगठन के भीतर खींचतान और तेज हो गई है। इसी गहमागहमी के बीच प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण मालाकार को एक कारण बताओ नोटिस थमा दिया है। मालाकार पर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता उमेश पटेल के समर्थन में एक पोस्ट शेयर की, जिससे पार्टी की छवि धूमिल हुई और संगठनात्मक अनुशासन का उल्लंघन हुआ। संगठन ने…

Read More

सक्ती | सक्ती जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल दमाऊधारा में नहाने के दौरान झरने के तेज बहाव में बहे युवक का शव करीब 24 घंटे बाद बुधवार (28 जुलाई) को बरामद कर लिया गया है। मृतक की पहचान दुर्ग-भिलाई निवासी 20 वर्षीय प्रतीक कंवर के रूप में हुई है। दोस्तों के साथ आया था सक्ती भ्रमण पर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रतीक कंवर अपने पांच दोस्तों—उदय साहू, चेलक लहरे, तेजस साहू, साहिल राव और योगेश वर्मा के साथ दुर्ग-भिलाई से सक्ती जिले के विभिन्न पर्यटन स्थलों की सैर पर निकला था। सोमवार शाम सभी दोस्त रैनखोल पहुंचे थे…

Read More

जांजगीर। गौ रक्षा और गौ सेवा के प्रति जागरूकता फैलाने तथा प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से जांजगीर में ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत एक विशाल ‘कलेक्ट्रे‌ट ज्ञापन रैली’ का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 27 जुलाई को आयोजित होगा, जिसमें बड़ी संख्या में जिलेवासियों और गौ सेवकों के शामिल होने की संभावना है। रैली का समय और स्थान आयोजकों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार: दिनांक: 27 जुलाई समय: सुबह 9:00 बजे प्रारंभिक स्थल: हाईस्कूल मैदान, जांजगीर यह रहेगा रैली का मार्ग विवरण यह रैली हाईस्कूल मैदान से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों…

Read More

कमरीद / महुदा | शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय कमरीद और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महुदा में निःशुल्क सरस्वती साइकिल योजना के तहत साइकिल वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान दोनों विद्यालयों की कुल 70 बालिकाओं को निःशुल्क साइकिलें वितरित की गईं। विस्तार से मिली जानकारी के अनुसार, कमरीद स्कूल में 40 और महुदा स्कूल में 30 प्रतिभावान बालिकाओं को साइकिलें प्रदान की गईं। साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे और उनमें एक नया उत्साह देखने को मिला। मुख्य अतिथि ने की ₹5000 के इनाम की घोषणा कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत…

Read More

कोरबा | छत्तीसगढ़ किसान सभा और भू-विस्थापित रोजगार एकता संघ के संयुक्त तत्वावधान में एसईसीएल (SECL) के खदानों से प्रभावित भू-विस्थापित किसानों ने अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर कुसमुंडा महाप्रबंधक (GM) कार्यालय के सामने उग्र प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान आंदोलनकारियों द्वारा कार्यालय का मुख्य गेट बंद कर दिए जाने से अंदर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई, जिससे काफी देर तक परिसर में तनाव का माहौल बना रहा। प्रमुख मांगें: लंबित रोजगार: भू-विस्थापितों के रोजगार प्रकरणों का तत्काल निराकरण। पुनर्वास व बसावट: प्रभावितों को उचित बसावट की सुविधा। स्थानीय रोजगार: प्रभावित गांवों के बेरोजगारों…

Read More

कोरबा। क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IGP) रामगोपाल गर्ग के मार्गदर्शन में एक उच्च स्तरीय ऑनलाइन पुलिस कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में रेंज के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, एसडीओपी (SDOP) और थाना प्रभारियों ने हिस्सा लिया। बैठक का मुख्य केंद्र “प्रिवेंटिव पुलिसिंग” और “गुंडा व निगरानी बदमाशों की चेकिंग” रहा। मुख्य बिंदु: कार्यशाला के बड़े फैसले ‘एक गुंडा, एक जवान’ नीति: प्रत्येक सूचीबद्ध गुंडा-बदमाश पर एक समर्पित पुलिस जवान को जिम्मेदारी दी जाएगी, जो उसकी हर गतिविधि पर नजर रखेगा। SOP जारी: अपराधियों…

Read More

कोरबा। शहर को भारी वाहनों के दबाव और ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाने के लिए बनाई गई योजनाएं अफसरों की अनदेखी की वजह से दम तोड़ रही हैं। सर्वमंगला चौक से तरदा की ओर बने नहर बायपास कुदुरमाल पुल के बंद होने से यह बाईपास फिलहाल किसी काम नहीं आ रहा है। नतीजतन, शहर के भीतर से भारी वाहनों की आवाजाही लगातार जारी है। आऊटर में बने रिंग रोड के घुमावदार होने की वजह से भारी वाहनों के चालक शहर के बीच से उरगा की ओर गुजर रहे हैं। यही कारण है कि शाम ढलते ही एक तरफ CSEB चौक…

Read More

कोरबा। प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के तहत छतों पर सोलर प्लांट लगवाने वाले घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर है। अब उत्पन्न और उपयोग की गई बिजली का हिसाब-किताब ‘नेट मीटरिंग’ (Net Metering) प्रणाली के आधार पर किया जाएगा। उपभोक्ता द्वारा ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सौर ऊर्जा को उनके आगामी बिजली बिलों में क्रेडिट (Credit) के रूप में समायोजित किया जाएगा। 📊 क्या है नई व्यवस्था और बायबैक प्रोसेस? मासिक खपत में समायोजन: नेट मीटरिंग प्रणाली के तहत सबसे पहले उत्पादित सौर ऊर्जा का समायोजन उपभोक्ता की मासिक खपत में किया जाएगा। ग्रिड में क्रेडिट: यदि उत्पादित बिजली खपत से…

Read More

कोरबा (छत्तीसगढ़): औद्योगिक नगरी कोरबा के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत जेलगांव स्थित एक ग्राहक सेवा केन्द्र में देर रात चोरी का बड़ा मामला सामने आया है। बेखौफ चोरों ने केन्द्र के शटर का ताला तोड़कर लॉकर में रखे लगभग ₹35,000 की नगदी रकम पर हाथ साफ कर दिया। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है। कैसे हुई घटना? मिली जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात की है। ग्राहक सेवा केन्द्र के संचालक मंगलवार रात लगभग 9:00 बजे रोज़ की तरह अपना सेंटर बंद कर घर चले गए थे। बुधवार की…

Read More

कोरबा | 24 जुलाई 2026 प्रदेश के 3700 से अधिक सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) ने बुधवार को अपने वेतनमान की मांग को लेकर राज्यभर में एक साथ मोर्चा खोल दिया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संघ के आह्वान पर सभी जिलों में कार्यरत सीएचओ ने एकजुट होकर शांतिपूर्ण रैली निकाली और कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों की मांग है कि वेतनमान प्रकरण की मुख्य सचिव स्तर पर निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषी अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए और भारत सरकार को तुरंत संशोधित प्रस्ताव भेजा जाए। कोरबा में कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा…

Read More