Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Rahul Rathore
दिल्ली में छात्रों पर हुए कथित बल प्रयोग के विरोध में प्रदर्शन की थी तैयारी। पुलिस ने अलर्ट मोड पर रहते हुए मंत्री के पहुंचने से पहले कार्यकर्ताओं को रोका। मानिकपुर चौकी स्थित अस्थायी जेल में रखे गए प्रदर्शनकारी। विशाल सिंह, प्रतीक पांडे समेत कई बड़े नेता हिरासत में लिए गए। कोरबा। प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव के कोरबा दौरे के दौरान गुरुवार को जमकर हंगामा देखने को मिला। दिल्ली में छात्रों पर हुए कथित बल प्रयोग और अभद्र व्यवहार के विरोध में युवा कांग्रेस और एनएसयूआई (NSUI) के कार्यकर्ताओं ने डिप्टी सीएम को काले…
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को उस वक्त सियासी अखाड़े में तब्दील हो गया, जब मंच से ही कांग्रेस और भाजपा के दिग्गज नेताओं के बीच तीखी बहस छिड़ गई। पत्रकारों के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे डिप्टी सीएम अरुण साव की मौजूदगी में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रदेश सरकार के ढाई साल के कार्यकाल पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। मंच से जयसिंह अग्रवाल का सीधा हमला समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता जयसिंह अग्रवाल ने नई कार्यकारिणी को बधाई देने के साथ…
सक्ती/खैरा: शासकीय पूर्व माध्यमिक आदिवासी बालक छात्रावास खैरा में शासन की योजनाओं और बजट को किस तरह पलीता लगाया जाता है, इसका एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। छात्रावास भवन के जीर्णोद्धार और मरम्मत कार्य के लिए स्वीकृत ₹4,49000 (चार लाख उनचास हजार रुपये) की राशि में भारी धांधली और भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं जानकारी के अनुसार, छात्रावास मरम्मत का यह कार्य हर हाल में जून महीने तक पूर्ण किया जाना था। लेकिन समयावधि खत्म होने के बाद भी आज दिनांक तक मरम्मत कार्य अधूरा पड़ा है। ठेकेदार और संबंधित विभागीय अधिकारियों की साठगांठ से सरकारी पैसे की…
कोरबा। शहर में अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे ‘सजग कोरबा, सतर्क कोरबा’ अभियान के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। सार्वजनिक स्थान पर धारदार तलवार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले 19 वर्षीय युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पिछले 4-5 दिनों के भीतर आर्म्स एक्ट के तहत कोरबा पुलिस की यह लगातार तीसरी बड़ी कार्रवाई है। 📌 क्या है पूरा मामला? पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को थाना कोतवाली क्षेत्र…
कोरबा | छत्तीसगढ़ के जिला और जनपद पंचायत कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन का लाभ नहीं मिलने से कर्मचारियों में गहरा असंतोष है। इस मुद्दे को लेकर छत्तीसगढ़ जिला-जनपद पंचायत कर्मचारी संघ ने मोर्चा खोल दिया है। संघ ने अपनी प्रमुख मांगों को लेकर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत मंत्री विजय शर्मा को ज्ञापन सौंपा है। इसी कड़ी में संघ के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक कोरबा शहर के टीपी नगर स्थित एक निजी होटल में आयोजित की गई, जिसमें कर्मचारियों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं पर गहन चर्चा की गई। नियमों में प्रावधान, फिर भी अधिकार से वंचित…
कोरबा (छत्तीसगढ़):भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) कोरबा के जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी को व्यवसाय प्रबंधन एवं समाज कार्य के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी’ (Ph.D.) की मानद उपाधि से अलंकृत किया गया है। यह सम्मान उन्हें नई दिल्ली स्थित प्रतिष्ठित इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित इंडो इंटरनेशनल इंटेलेक्चुअल कॉन्क्लेव-2026 के दौरान प्रदान किया गया। समाजसेवा और संगठनात्मक क्षमता की राष्ट्रीय पहचान यह मानद उपाधि गोपाल मोदी के प्रभावशाली नेतृत्व, उत्कृष्ट संगठन क्षमता और वर्षों से समाज सेवा व जन-कल्याण के प्रति उनके समर्पण को राष्ट्रीय स्तर पर मिली बड़ी पहचान है। सार्वजनिक जीवन में सदैव…
कोरबा | भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय ने वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ परिवहन कार्यालय रोड स्थित दिव्य ज्योति स्कूल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में अध्ययनरत दृष्टिहीन एवं श्रवण-बाधित बच्चों से बेहद आत्मीय मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना और उनके बीच आवश्यक सामग्रियों का वितरण किया। “उचित मार्गदर्शन मिले तो इतिहास रच सकते हैं ये बच्चे” बच्चों से संवाद करते हुए सुश्री सरोज पांडेय ने उनका उत्साहवर्धन किया और कहा: “दिव्यांग बच्चे किसी भी दृष्टि से सामान्य बच्चों से कम नहीं हैं। यदि इन्हें उचित मार्गदर्शन, बेहतर शिक्षा और समाज का निरंतर सहयोग…
कोरबा। लद्दाख के प्रमुख शिक्षा सुधारक और पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक द्वारा विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन की गूंज अब छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में भी सुनाई देने लगी है। वांगचुक के समर्थन में ‘आवाज फाउंडेशन’ के बैनर तले सोमवार को सुभाष चौक, निहारिका में एक दिवसीय सांकेतिक अनशन का आयोजन किया गया। शिक्षा व्यवस्था में सुधार और पारदर्शिता की मांग अनशन स्थल पर संस्था के प्रतिनिधियों ने कहा कि सोनम वांगचुक का यह संघर्ष सिर्फ उनका व्यक्तिगत आंदोलन नहीं है, बल्कि देश के उन लाखों विद्यार्थियों और युवाओं के भविष्य की लड़ाई है, जो लगातार…
कोरबा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) प्रतीक जैन ने जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र पोड़ी उपरोड़ा के अंतर्गत आने वाले कई गांवों का व्यापक भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने जटगा, पसान, अमलीकुंडा, बिनझरा, कापूबहरा, सिंघिया, कोरबी एवं तुमान में विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत चल रहे निर्माण कार्यों का जमीनी निरीक्षण किया। सीईओ ने अधिकारियों को सख्त लहजे में निर्देश दिए कि सभी निर्माण एवं विकास कार्य निर्धारित समय-सीमा में और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं, ताकि ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। उन्होंने साफ कहा कि गुणवत्ता से…
कोरबा | शहर कांग्रेस कमेटी ने संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने और आगामी रणनीतियों को धार देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार राठौर ने जिले के सभी दसों मंडल कांग्रेस कमेटी में मंडल प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। ‘संगठन सृजन अभियान’ को मिलेगी गति नियुक्ति की घोषणा करते हुए जिला अध्यक्ष मुकेश राठौर ने कहा: “सभी नव नियुक्त प्रभारी और सह प्रभारी आपसी तालमेल बैठाकर संबंधित ब्लॉक के पदाधिकारियों, ब्लॉक प्रभारियों और सह-प्रभारियों से समन्वय स्थापित करेंगे। वे…
