Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Rahul Rathore
कोरबा (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरीकला स्थित ‘राज ज्वेलर्स’ में फिल्मी अंदाज में लूट की कोशिश करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है, जबकि उनका एक साथी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस की जांच में जो खुलासे हुए हैं, वे बेहद चौंकाने वाले हैं। वारदात में शामिल तीनों आरोपी कोई नौसिखिए नहीं, बल्कि पुराने आदतन अपराधी हैं जो पहले भी हत्या और दुष्कर्म जैसे संगीन मामलों…
चांपा, छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ माटी की सच्ची पुत्री और विश्व विख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्वर्गीया तीजन बाई जी के दुःखद निधन पर ‘बीटीएस फिल्म प्रोडक्शन’ चांपा द्वारा श्री कृष्ण गौशाला परिसर में एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कलाकारों और जनमानस ने स्वर्गीया तीजन बाई के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर और पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। सभा के अंत में सभी उपस्थित जनों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कला जगत के दिग्गजों ने साझा किए संस्मरण: श्रद्धांजलि सभा में क्षेत्र के…
चांपा : भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में इन दिनों भारी उत्साह देखा जा रहा है। इसी कड़ी में आज भाजपा के युवा और मोर्चा कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित एल्डरमैन बड़े भैया श्री गौतम यादव जी के निज निवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। फूल-मालाओं से लादे गए नए एल्डरमैन गौतम यादव जी के निवास पर आयोजित इस आत्मीय मिलन समारोह में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-माला पहनाकर एल्डरमैन बनने पर बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित कीं। कार्यकर्ताओं ने भगवान से उनके सुदीर्घ जीवन और उज्जवल राजनीतिक भविष्य की कामना की।…
कोरबा। जिले के रजगामार चौकी क्षेत्र में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। मजदूरों से भरी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई और सीधे एक पेड़ से जा टकराई। इस दर्दनाक हादसे में 9 मजदूर घायल हो गए हैं, जिनमें से तीन महिला मजदूरों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। हादसे के वक्त वाहन में क्षमता से अधिक (12 से ज्यादा) मजदूर सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और कई मजदूर गाड़ी के नीचे ही दब गए। तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग बनी हादसे…
कोरबा। उरगा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ जन्मदिन की पार्टी मनाने गए दोस्तों के बीच हुआ मामूली विवाद हत्या में बदल गया। एक युवक ने अपने ही दोस्त पर बोलेरो कैम्पर गाड़ी चढ़ाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में इस्तेमाल की गई गाड़ी को भी जब्त कर लिया है। क्या है पूरा मामला? मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात लगभग 11 बजे दीपका थाना क्षेत्र के 10-12 युवक अपने दोस्त विकास हुड्डा का…
कोरबा। जिले के शासकीय और अशासकीय महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष (यूजी प्रथम सेमेस्टर) की पहली मेरिट सूची जारी होते ही प्रवेश प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। इस वर्ष सबसे खास बात यह रही कि 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों ने शहर के प्रमुख कॉलेजों को अपनी पहली प्राथमिकता दी है। परिणामस्वरूप, बीकॉम सहित कई लोकप्रिय पाठ्यक्रमों में कटऑफ पिछले वर्षों की तुलना में काफी ऊंचा पहुंच गया है। इस वर्ष की प्रवेश सूची ने यह साफ कर दिया है कि कोरबा के प्रतिष्ठित महाविद्यालयों में दाखिला अब केवल अच्छे नहीं, बल्कि उत्कृष्ट अंक…
कोरबा। शनिवार दोपहर उस वक्त शहर में हड़कंप मच गया, जब अचानक जिले भर के करीब 49 प्रमुख चौराहों और रास्तों पर भारी पुलिस बल तैनात हो गया। पुलिस के आला अफसरों को खुद मौके पर मोर्चा संभाले देख राहगीर और स्थानीय लोग किसी बड़ी अनहोनी या वारदात की आशंका से सहम गए। हालांकि, कुछ ही देर बाद जब असली माजरा सामने आया, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। दरअसल, यह कोई वास्तविक वारदात नहीं, बल्कि आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए कोरबा पुलिस द्वारा की गई एक सोची-समझी ‘मॉकड्रिल’ थी। 2 घंटे तक चला सघन चेकिंग अभियान…
नो एंट्री में प्रवेश करने वाले चालकों के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान: नियम तोड़ने वालों पर कसा शिकंजा
नियमों की अनदेखी करने वालों से वसूला 1 लाख 82 हजार रुपये का समन शुल्क, दर्ज किए 73 प्रकरण कोरबा। शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए यातायात पुलिस ने एक बड़ा कदम उठाया है। नो एंट्री (प्रतिबंधित समय) में अवैध रूप से प्रवेश करने वाले भारी वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस ने कड़ा अभियान छेड़ दिया है। इस कार्रवाई के तहत न सिर्फ नो एंट्री में खड़े वाहनों के पहियों को लॉक किया जा रहा है, बल्कि नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन मालिकों पर भारी जुर्माने की कार्रवाई भी की जा रही है। पुलिस ने मुस्तैदी…
कोरबा। एसईसीएल (SECL) के कुसमुंडा कोयला खदान क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहाँ शनिवार को एक बहुत बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहाँ नीलकंठ कंपनी का एक विशालकाय डंपर अनजाने में ऊपर से गुजर रही बिजली की हाई-टेंशन (HT) लाइन की चपेट में आ गया। गनीमत यह रही कि उस वक्त लाइन में विद्युत सप्लाई बंद थी, जिसके कारण डंपर चालक की जान बाल-बाल बच गई। टायरों और डाला बॉडी के बीच फंसा तार जानकारी के मुताबिक, नीलकंठ कंपनी के अधीन कार्यरत डंपर ऑपरेटर लकी यादव (निवासी: ग्राम पाली) रोजाना की तरह खदान क्षेत्र में…
क्राइम डेस्क, कोरबा | जिले में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था के बीच अपराध का एक और खौफनाक मामला सामने आया है। यहां सरेराह लूट, चोरी और हत्या के प्रयासों के बीच अब एक युवक को रातभर बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने की वारदात हुई है। एक दंपत्ति ने अपने नाबालिग बेटे के साथ मिलकर पूरी रात युवक पर लाठी और लोहे की रॉड से हमला किया, जिससे उसका बायां हाथ कंधे से टूट गया। घायल युवक को उसके दोस्त ने डायल 112 की मदद से मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।…
